Responsive Scrollable Menu

Diwali 2026 Preparation: दिवाली से पहले घर में जरूर कर लें ये 10 जरूरी तैयारियां, त्योहार का मजा होगा दोगुना

Diwali 2026 Preparation: दिवाली का पर्व इस साल 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. यह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार होता है. दिवाली खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ समय बिताने का मौका होता है. इस त्योहार के लिए लोग पहले से तैयारियां करते हैं. मगर घर की सफाई, सजावट, खरीदारी और खाने-पीने के पकवान बनाना और पूजा की तैयारियां करना. ये सभी चीजें दिन की भागदौड़ में निकल जाता है. इसलिए, आपको दीपावली से पहले एक बार अपनी चेकलिस्ट को जरूर देख लेना चाहिए. इन 10 कामों को तुरंत निपटाएं.

दिवाली की तैयारियों की चेकलिस्ट

1.घर की साफ-सफाई 

दिवाली से पहले घर की अच्छी तरह सफाई जरूर करें. पंखों, खिड़कियों, दरवाजों, अलमारियों और फर्नीचर के कोनों में जमी धूल हटाए. पूजा घर और किचन की सफाई पर ज्यादा फोकस करें. आखिरी दिन तक सफाई का काम टालने से बचना चाहिए, ताकि त्योहार के दिन थकान भरा न हो.

ये भी पढ़ें-Diwali 2026 Cleaning Tips : दिवाली से पहले घर की सफाई कैसे करें? कम समय में घर चमकाने के आसान तरीके

 

2.दिवाली की लाइटों की जांच करें

दिवाली पर घर को रोशनी से सजाने के लिए झालर, मिर्ची लाइटें, दीये, मोमबत्ती और अन्य सजावटी सामान पहले ही निकाल लें या खरीदने वाली चीजों को खरीदें. इन लाइटों तो पहले ही चेक कर लें ताकि खराब झालर और बल्ब को हटा दें. 

3.पूजन सामग्रियों को एक जगह एकत्रित करें

दिवाली पूजन के लिए जरूरी सामानों की लिस्ट पहले ही बना लें. रोली, अक्षत, फूल, धूप, दीपक, कपूर, बाती, घी और अन्य पूजन सामग्री खरीदकर एक जगह पहले ही रख दें. पूजा से ठीक पहले किसी जरूरी चीज की तलाश में परेशान होने से बचने के लिए सारी सामग्री व्यवस्थित रखना बेहतर है. खरीदारी के बाद एक बार घर में सभी सामानों की रिचैकिंग कर लें.

4.मिठाई और नमकीन

दिवाली पर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इन चीजों की तैयारी पहले से ही शुरू कर दें. मिठाई, मठरी और नमकीन पहले से बनाकर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करे लें. खाने-पीने की चीजों को साफ-सुथरे तरीके से बनाएं और उन्हें खराब न होने दें. 

5.मेहमानों के स्वागत की तैयारी

दीपावली के मौके पर अक्सर घर में रिश्तेदार, दोस्त-यार आते हैं. इसलिए, उनके बैठने की व्यवस्था पहले से कर लें. सोफे के कुशन ठीक कर लें और अगर गंदे हैं तो उन्हें बदल दें. साफ चादर बिछाएं और जरूरत के मुताबिक, अतिरिक्त कुर्सियां निकालकर रख दें. घर का प्रवेश द्वार भी साफ और आकर्षक रखें. घर को सुगंधित रखें.

6.त्योहार के कपड़े और पहले से चुनें

दिवाली के दिन क्या पहनना है और क्या नहीं, अगर यह तय नहीं हुआ है तो पहले से तय कर लें. आखिरी समय पर कुछ भी फाइनलाइज न करें क्योंकि जल्दबाजी में सामान ज्यादा फैलता है. कपड़े पहले ही निकालकर प्रेस कर लें और उसके साथ जूते-चप्पल, घड़ी, ज्वेलरी और बैग जैसी जरूरी चीजें भी एक जगह निकाल कर रख लें.

7.किचन का सामान

दिवाली के मौके पर पकवान बनाने के लिए आटा, तेल, घी, शक्कर, ड्राई-फ्रूट्स, मसाले, दालें और अन्य जरूरी सामानों की जांच कर लें और उन्हें स्टोर कर लें. आखिरी समय में बाजार से कोई सामान लाने की जरूरत न पड़े और आराम से दिवाली मनाई जा सके.

8.फ्रिज और डस्टबिन की सफाई करें

दिवाली से पहले फ्रिज को भी साफ-सुथरा कर लें. अगर आप मांसाहारी है, तो किचन में मौजूद ऐसे खाने के सामान को हटाएं. फिर फ्रिज को साफ करके शुद्ध कर लें. अब दिवाली के पंच पर्व उत्सव के दौरान उसमें नॉनवेज न रखें. फ्रिज में बदबू आ रही हो तो डीप क्लीनिंग करें. नींबू के टुकड़े काटकर फ्रिज में रखें. वहीं, कचरे का डिब्बा भी साफ कर लें. ज्यादा पुराना हो तो उसे हटाकर नया डस्टबिन रख सकते हैं. घर में कचरा इधर-उधर जमा न होने दें और सफाई का पूरा ध्यान रखें.

9.दीये और मोमबत्तियां पहले से ले आए

दिवाली के दिन आपको दीये, बाती, तेल, घी और मोमबत्तियों की आवश्यकता होती है. इसलिए, इन्हें लास्ट मूमेंट पर खरीदने की बजाय पहले ही खरीदकर एक सुरक्षित जगह पर रख दें. मिट्टी के दीये टूट सकते हैं. इसलिए, बच्चों की पहुंच से इन्हें दूर रखें.  जलते हुए दीयों और मोमबत्तियों को बिना निगरानी के न छोड़ें.

10.क्रॉकरी आइटम्स या डिस्पोजल पहले से तैयार रखें

दिवाली पर घर में ज्यादा लोग आते हैं. ऐसे में काफी सारे बर्तनों की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में अगर आप स्पेशल गेस्ट्स के लिए कोई बढ़िया क्रॉकरी यूज करना चाहते हैं, तो उसे पहले से निकाल कर साफ करके रखें. आप चाहे तो डिस्पोजेबल प्ल्टेस, ग्लास और स्पून्स भी मंगवा सकते हैं. इन्हें यूज करने के बाद फेंका जा सकता है और बहुत अधिक बर्तनों की सफाई भी नहीं करनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें-Diwali 2026: दिवाली पर ऐसे सजाएं घर का मेन गेट, पहली नजर में ही मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस!

 

 

Continue reading on the app

चुनाव से पहले ईरान पर हमले की तैयारी में थे नेतन्याहू, अमेरिका ने कैसे रोका?

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मोसाद प्रमुख ने चुनाव से पहले ईरान पर हमले की योजना बनाई थी. एक सुरक्षा अधिकारी की गलती से अमेरिका को भनक लगी और उसने ऑपरेशन रुकवा दिया.

Continue reading on the app

  Sports

रहमानुल्लाह का ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू, शतक ठोककर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के बने दूसरे बल्लेबाज

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह ने इतिहास रच दिया. रहमानुल्लाह ने अपने डेब्यू टेस्ट शतक जड़कर इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया. अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रहमानुल्लाह सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने डेब्यू पर शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. Sat, 7 Nov 2026 14:13:42 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Akhilesh Yadav News: Ramlalla परिवार संग रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश? #update #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T08:46:36+00:00

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: इस दिन रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे अखिलेश? | Ram Mandir Darshan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T08:46:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers