Responsive Scrollable Menu

'बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया', अभिषेक बनर्जी ने लगाए आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

इस घटना के बाद बंगाल का सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। एक तरफ जहां ममता तृणमूल कांग्रेस इसे बड़ी राजनीतिक साजिश और अपनी जान पर खतरा बता रही है, वहीं बीजेपी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे नाटक करार दिया है।

Continue reading on the app

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड में एक परफॉर्मेंस के बीच दलेर मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्म करने के आरोप लगे। मंत्री ने मंच पर चढ़कर उनका अपमान किया, जिससे विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद हाल ही में सीनियर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या ने एक परफॉर्मेंस के दौरान कहा कि दलेर मेहंदी सिर्फ लिप सिंक कर रहे थे, उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। अभिजीत के बयान पर अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप भड़क गए। उन्होंने पिता का बचाव किया और कहा कि बुरा समय कभी भी आ सकता है। गुरदीप ने एक परफॉर्मेंस के बीच ऑडियंस से कहा- ‘आपको जानकर खुशी होगी कि हम जितना भी गा रहे हैं, लाइव गा रहे हैं, कोई लिव सिंकिंग नहीं हो रही। इसके लिए पापा जी का शुक्रिया, एक बार दलेर मेहंदी जी के लिए तालियां। मैंने यही सीखा है कि हमेशा लाइव गाएं। लाइव गाने में कुछ गलतियां होती हैं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘कुछ आर्टिस्ट ऐसे हैं जो चंद व्यूज के लिए कहीं भी कुछ भी बयान दे देते हैं। हाल ही में जो अभिजीत दादा ने किया, मैं उनसे ऐसी उम्मीद नहीं करता कि वो ऐसा कुछ बोलेंगे, वो भी इतने लीजेंड्री सिंगर के लिए। बाकी वो जो गा रहे थे लाइव ही गा रहे थे, आपको उनकी फुटेज भेज दूंगा। वो लिपसिंक नहीं कर रहे थे। बाकी बुरा टाइम अच्छा टाइम कभी भी आ सकता है।’ क्या था अभिजीत भट्टाचार्या का बयान? छत्तीसगढ़ के एक इवेंट में परफॉर्म करते हुए अभिजीत भट्टाचार्या ने कहा, ‘एक केस हुआ था, जहां स्टेज पर आकर मंत्री साहब ने कहा कि आप गाना नहीं गा रहे हैं, आपसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा। वो सही कह रहे थे, लेकिन वो विलेन बन गए। लेकिन इसी स्टेज पर ऐसा होता है। आप लोग छत्तीसगढ़ में ऐसा मत होने देना। मैं बेसुरा गाऊंगा, थक जाऊंगा, लेकिन लाइव ही गाऊंगा। मैं कभी आप लोगों को धोखा नहीं दूंगा। गाने के नाम पर सिर्फ मुंह नहीं हिलाऊंगा।’ पढ़िए क्या है दलेर मेहंदी का पूरा विवाद दलेर मेहंदी ने 18 अक्टूबर को टिहरी के 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' में परफॉर्मेंस दी। वह रुक-रुककर गा रहे थे, तभी उत्तराखंड के हेल्थ मिनिस्टर सुबोध उनियाल मंच पर आए और फटकारते हुए कहा- आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। दलेर मेहंदी ने कोई जवाब नहीं दिया और खामोश खड़े रहे। वह बेहद असहज दिखे, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने दोबारा गाना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह भड़क गए और कहा कि दलेर मेहंदी ने जिंदगी में कभी शराब नहीं पी। मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मंत्री ने माफी नहीं मांगी गई, तो कलाकार उत्तराखंड आना छोड़ देंगे। शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, अनुपम खेर, बादशाह, शान, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मंत्री के रवैये पर कड़ी निंदा की। मंत्री बोला- इस्तीफा देना मंजूर, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा फ्री प्रेस जरनल की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से पूछा गया कि अगर भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व उन्हें दलेर मेहंदी से माफी मांगने का निर्देश देता है तो वे क्या करेंगे, तो उनियाल ने कहा कि वे माफी मांगने के बजाय अपने पद से इस्तीफा चुनेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी पद या चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण आत्मसम्मान होता है और वे इससे कोई समझौता नहीं करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

 आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। रिंकू सिंह को आठ टीम के इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि चोटों से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना जाए।’’

 बयान के अनुसार, ‘‘इसके बाद उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम से हटा लिया गया है। पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है जबकि आयुष बडोनी को पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है।’’ यह टूर्नामेंट कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत ए, पाकिस्तान ए, संयुक्त अरब अमीरात ए और नेपाल ए को ग्रुप बी में रखा गया है जबकि ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हैं। 

भारत ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल ए के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 22 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात ए से भिड़ेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।

 राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की संशोधित टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी।

Sun, 08 Nov 2026 14:43:00 +0530

  Videos
See all

Jai Shri Ram पर CM Yogi Adityanath का विपक्ष पर निशाना! #up #up2027 #ayodhya #viral #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T11:36:33+00:00

UP Politics: Akhilesh Yadav के Ram Mandir जाने के ऐलान के बाद BJP ने क्या कहा? | UP Elections 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T11:37:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers