Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प की हत्या की बात कहने वाला वेनेजुएलाई युवक गिरफ्तार:बोला- सिर में उन्हें मारने की आवाजें आती हैं; कार से 3 बंदूकें और कारतूस मिले

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। NBC न्यूज के मुताबिक, युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। व्हाइट हाउस के पास खड़ी उसकी कार से तीन बंदूकें और कारतूस भी मिले हैं। 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका आया था अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के मुताबिक, युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। DHS के मुताबिक, क्रिनोस साल 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था। इसके बाद बॉर्डर पेट्रोल ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। युवक ने दावा किया- कुछ लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने गुरुवार रात करीब 11:42 बजे उसे व्हाइट हाउस के बाहर खड़ी नीले रंग की फोर्ड F-150 गाड़ी में सोते हुए देखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अधिकारियों ने उसे जगाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान क्रिनोस ने गूगल ट्रांसलेट की मदद से बताया कि उसके पास कुछ हथियार हैं, जिन्हें वह सरकार को सौंपना चाहता है। उसने यह भी कहा कि वह बिना किसी विरोध के हथियार दे देगा। NBC के मुताबिक, क्रिनोस ने ट्रांसलेट ऐप के जरिए कहा कि उसके पास वह सामान है, जिसकी वजह से कुछ लोग उसे मारना चाहते थे। उसने यह भी कहा कि उसके पास इससे जुड़ी पोशाक है और वह सब कुछ अधिकारियों को सौंप सकता है। उसने एक और बयान में दावा किया कि कुछ लोगों ने उसी बंदूक से उसे मारने की कोशिश की थी। इसलिए उसने उनसे बंदूक छीन ली थी। उसने बताया कि यह बंदूक भूरे रंग के बैग में रखी है। चोरी की गाड़ी में रह रहा था युवक अधिकारियों ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें AR-15 स्टाइल राइफल, MAC-10 हैंडगन और ग्लॉक 43X पिस्टल मिली। इसके अलावा कारतूस भी बरामद हुए। जांच में पता चला कि गाड़ी चोरी की है और इसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी। क्रिनोस ने अधिकारियों को बताया कि यह गाड़ी उसके बॉस की है, जिसने उसे इस्तेमाल करने के लिए दी थी। उसने यह भी बताया कि उसने करीब एक महीने पहले हथियार खरीदे थे और वह इसी गाड़ी में रह रहा था। हथियार रखने और चोरी के कई आरोप लगे क्रिनोस पर राइफल रखने, बिना कानूनी अनुमति हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और बिना रजिस्ट्रेशन के बंदूकें रखने के आरोप लगे हैं। उस पर बिना रजिस्ट्रेशन के कारतूस रखने के तीन मामले भी दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा खतरनाक हथियार रखने, लाइसेंस के बिना पिस्तौल ले जाने, बिना अनुमति गाड़ी इस्तेमाल करने, चोरी और चोरी की संपत्ति रखने के आरोप भी लगाए गए हैं। NBC के मुताबिक, सरकारी वकील उसके खिलाफ मिले सबूतों की जांच कर रहे हैं। उसे सोमवार को संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि उसकी ओर से पैरवी करने के लिए कोई वकील मौजूद है या नहीं। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बलूच आर्मी ने कमांडर इन चीफ बशीर को निकाला: पाकिस्तान में बड़े हमलों को अंजाम दिया; फिल्म धुरंधर के किरदार हमजा से होती थी तुलना बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब को पद से हटा दिया गया है। बशीर जेब ने पाकिस्तान में कई बड़े हमलों की साजिश रचकर पहचान बनाई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

अभ‍िषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे बवाल, BJP-TMC वर्कर्स की भिड़ंत, Video में देखें उत्‍पात

पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सत्‍तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाती रहती है. ऐसे ही एक मामले में टीएमसी के राष्‍ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने घर और ऑफिस पर हमला होने का दावा किया है. उन्‍होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: पहला इंटरनेशनल विकेट... आकिब नबी ने वेलिंग्टन में बरपाया कहर, कीवी ओपनर्स को किया तहस-नहस

auqib nabi first wicket: जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में खाता खुल ही खाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजकर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया. इससे पहले खेले दो वनडे मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. Sat, 7 Nov 2026 10:09:49 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Delhi AQI Update: सरदार पटेल मार्ग पर AQI 392 दर्ज किया गया, जो 'Very Poor' श्रेणी में आता #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers