Diwali 2026: दिवाली पर ऐसे सजाएं घर का मेन गेट, पहली नजर में ही मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस!
Diwali 2026: दिवाली आते ही घर की साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है. मगर घर के अंदर से ज्यादा लोग बाहर की साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं. खासतौर पर घर के मुख्य द्वार की सजावट देखी जाती है. घर के पास से गुजरने वाला हर शख्स और घर आने वाले मेहमान मेन गेट को जरूर देखते हैं. ऐसे में घर के मुख्य द्वार की खास सजावट करनी चाहिए. चलिए यहां जानते हैं कि किस तरह हम अपने घर के मेन गेट को अट्रैक्टिव बना सकते हैं और उसकी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं. ये आइडियाज आपके काम जरूर आएंगे.
घर के मेन गेट की सजावट कैसे करें? (How to decorate Main Gate)
1.फूलों की तोरण बांधे
दिवाली के मौके पर घर के मेन गेट को फूलों की तोरण से सजा सकते हैं. त्योहार में फूलों का तोरण बेहद सुंदर लगता है और इससे घर को ताजगी का एहसास मिलता है. दरवाजे पर आप चाहे तो मोतियों वाली तोरण भी लगा सकते हैं. बाजार में इस समय काफी खूबसूरत और रंग-बिरंगी रंगों वाली तोरण मिलती है. हालांकि, पारंपरिक तरीका ताजे फूलों और आम की पत्तियों का तोरण बनाकर लगाने का ही होता है.
ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से मिलेगी खुशखबरी
2.दरवाजे के आस-पास मिर्ची लाइट्स की लड़ियां
रोशनी के बिना दिवाली का पर्व अधूरा रह सकता है. ऐसे में घर के दरवाजे के आस-पास लाइट वाली तोरण लगाया जाता है. दरवाजे के फ्रेम पर पीली रोशनी वाली लाइटें लगाना अच्छा रहेगा. इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बहुत ज्यादा रंग-बिरंगी लाइटों से दरवाजों की सजावट न करें. इससे गेट टैकी लग सकता है.
3.दरवाजे के पास डेकोरेटिव दीये जलाएं
दरवाजे के पास हर समय तेल वाले दीये जलाना मुश्किल होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि हवा चलने से या लोगों के आस-पास से गुजरने पर दीया बुझ सकता है. कई बार बच्चे खेलते-खेलते दीया पलट देते हैं या इधर-उधर हो जाते हैं. इससे भी दीये बुझ जाते हैं. ऐसे में आप आर्टिफिशियल दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये देखने में भी काफी सुंदर लगते हैं और पूरे त्योहार में इन्हें आसानी से यूज किया जा सकता है.
4.रंगोली बनाएं
दिवाली है तो रंगोली तो बनानी ही चाहिए. रंगोली घर के मुख्य द्वार पर बनाई जाती है. रंगोली पूरे एंट्रेंस के लुक को बढ़ाएगा. दिवाली मां लक्ष्मी का त्योहार भी होता है. इसलिए, इस दिन रंगोली बनाने से माता प्रसन्न होती है और आपके घर निवास करती है. अगर आपको रंगों वाली रंगोली बनानी नहीं आती है तो आप स्टेंसिल से बना सकते हैं या फिर रंगोली के स्टिकर भी लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Choti Diwali 2026: कब है छोटी दिवाली? इस दिन कितने दीये जलाते हैं, जानें शुभ मुहूर्त
5.पौधे लगा सकते हैं
आप घर के मेन गेट पर सुंदर पौधे लगा सकते हैं. दरवाजे के दोनों तरफ डेकोरेटिव प्लांट्स लगा सकते हैं. पौधें के आस-पास सजावट और मिर्ची लाइटों को भी लगा सकते हैं. इससे पौधे और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगे. लड़ियों से पौधों का रंग और निखर कर आता है.
6.डेकोरेटिव नेम प्लेट्स लगाएं
घर के मेन गेट पर नई डेकोरेटिव नेम प्लेट लगा सकते हैं. आप चाहे तो दिवाली के लिए कस्टमाइजड नेम प्लेट बनवा सकते हैं. इन पर फेयरी लाइट्स भी लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर कम बजट में क्या खरीदें? घर और रसोई के लिए उपयोगी चीजों के ये हैं विकल्प
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Salman Khan Maatrubhumi: सलमान खान ने किया 'मातृभूमि' की रिलीज डेट का ऐलान, देरी की वजह भी बताई!
Salman Khan Maatrubhumi Release Update: लंबे इंतजार के बाद सलमान खान की गलवान संघर्ष पर बनी फिल्म की रिलीज तारीख सामने आ गई है। अभिनेता ने देरी की वजह भी बताई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews










