Responsive Scrollable Menu

अभ‍िषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे बवाल, BJP-TMC वर्कर्स की भिड़ंत, Video में देखें उत्‍पात

पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सत्‍तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाती रहती है. ऐसे ही एक मामले में टीएमसी के राष्‍ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने घर और ऑफिस पर हमला होने का दावा किया है. उन्‍होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading on the app

सोना एक दिन में ₹2,677 और चांदी ₹4,432 सस्ती:सेंसेक्स 1718 अंक चढ़कर 80,000 पार, E20 पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला रही कंपनियां

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,677 रुपए घटकर करीब 1.41 लाख रुपए पर आ गए। एक किलो चांदी 4,432 रुपए सस्ती होकर 1.83 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर पेट्रोल में तय लिमिट से ज्यादा एथेनॉल मिलाने का आरोप लगाया है। नियम के मुताबिक E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल होना चाहिए, लेकिन लैब जांच में यह 31.2% तक पाया गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता:सोना ₹2,677 घटकर ₹1.41 लाख पर आया; चांदी ₹4,432 सस्ती, इस साल ₹48 हजार दाम घटे धनतेरस पर आज सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,677 रुपए घटकर करीब 1.41 लाख रुपए पर आ गए हैं। एक किलो चांदी 4,432 रुपए सस्ती होकर 1.83 लाख रुपए पर आ गई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सोना 1.44 लाख और चांदी 1.87 लाख रुपए पर थी। चांदी इस साल चांदी 48 हजार रुपए सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सेंसेक्स 80,000 पार, आज 1718 अंक चढ़ा:7 दिन में 10% से ज्यादा की तेजी आई; अमेरिका, जापान, कोरिया के बाजार 5% से ज्यादा टूटे दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के बीच आज 6 नवंबर को सेंसेक्स 1718 अंक या 2.17% चढ़कर 81,028 के स्तर पर बंद हुआ। 8 महीने बाद ये 80 हजार के पार पहुंचा है। वहीं निफ्टी में 494 अंक या 2.01% की तेजी रही, ये 25,030 के स्तर पर बंद हुआ है। कल बाजार में साल की दूसरी बड़ी बढ़त रही थी। सेंसेक्स 2009 अंक चढ़कर 79310 पर बंद हुआ था। इससे पहले 8 अप्रैल को सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. E20 पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला: गाड़ियों का माइलेज घटा और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ा, कर्नाटक सरकार ने केंद्र से मुआवजा मांगा कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर पेट्रोल में तय लिमिट से ज्यादा एथेनॉल मिलाने का आरोप लगाया है। नियम के मुताबिक E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल होना चाहिए, लेकिन लैब जांच में यह 31.2% तक पाया गया। कर्नाटक सरकार का कहना है कि इस मिलावट से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ रहा है। इसलिए केंद्र सरकार को गाड़ियों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक स्पेशल मुआवजा फंड बनाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित: NCLT ने SBI की याचिका पर जारी किया आदेश; ₹12,668 करोड़ के लोन डिफॉल्ट पर कार्रवाई नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर और डायरेक्टर वेणुगोपाल नंदलाल धूत को बैंकरप्ट घोषित कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने यह आदेश जारी किया है। यह कदम धूत की पर्सनल इनसोल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस और रीपेमेंट प्लान के असफल होने के बाद उठाया गया है। विनय गोयल और चरणजीत सिंह गुलाटी की बेंच ने इंसोल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड (IBC) के तहत 5 नवंबर को यह बैंक्रप्सी आदेश पारित किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अमेरिकी शेयर बाजार में 18 महीने की सबसे बड़ी गिरावट: नैस्डैक 5.5% टूटा, मार्केट वैल्यू ₹236 लाख करोड़ घटी; ट्रम्प ने इसके लिए डेमोक्रैट्स को जिम्मेदार ठहराया अमेरिकी शेयर बाजार में 18 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को नैस्डैक 5.5%, डाउ जोन्स 3.4% और SP 500 इंडेक्स 4.3% तक टूट गए। इस गिरावट की वजह से एक दिन में अमेरिकी बाजार की मार्केट वैल्यू 2.5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 236 लाख करोड़ रुपए घट गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस गिरावट के लिए मिडटर्म इलेक्शन और डेमोक्रैट्स को जिम्मेदार ठहराया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Continue reading on the app

  Sports

स्क्वॉड में भी नहीं थे रिंकू सिंह, सेलेक्टर्स ने अचानक बना दिया भारतीय टीम का उप-कप्तान, BCCI ने किया ऐलान

rinku singh vice captain: रिंकू सिंह को राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि रजत पाटीदार ने फिटनेस के चलते अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद रिंकू सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. Sun, 8 Nov 2026 13:10:05 +0530

  Videos
See all

Waris Pathan | AIMIM | 3-4 बच्चे पैदा करने पर क्या बोले वारिस पठान ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:11+00:00

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers