यमन के Taiz प्रांत में बाजार पर हमला, हूती विद्रोहियों का दावा 30 लोगों की मौत
काहिरा, छह नवंबर (एपी) दक्षिण-पश्चिमी यमन के एक बाजार पर शुक्रवार को हुए हवाई हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-सबाही ने हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले टीवी चैनल ‘अल मसीरा’ को बताया कि ताइज प्रांत के अल-वजियाह स्थित बाजार पर हवाई हमलों में आठ लोग घायल हुए हैं।
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक बयान में बिना कोई सबूत दिए कहा कि सुबह करीब सात बजे अल-हदारा बाजार पर तीन हवाई हमले किए गए, जिनमें दर्जनों आम नागरिक हताहत हुए। सऊदी अरब के सूचना मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोधों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।
इस बीच, ताइज प्रांत के सरकारी मीडिया कार्यालय ने फेसबुक पर जारी एक बयान में भीड़भाड़ वाले बाजार पर हमले की पुष्टि की और कहा कि इसमें लोग हताहत हुए हैं। हालांकि, उसने मृतकों और घायलों की संख्या का ब्योरा नहीं दिया। ताइज के अधिकारियों ने इस घटना के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इलाके में कोई हवाई हमला नहीं किया गया था।
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: शनिवार को काली चौदस है, पढ़ें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 7 नवंबर 2026 को त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी और फिर चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी. वहीं, आज प्रीति योग और आयुष्मान योग भी रहेगा. आज चित्रा नक्षत्र शनिवार पर पूरे दिन रहने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 07 नवंबर 2026
- वार- शनिवार
- तिथि-कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक उसके बाद चतुर्दशी तिथि होगी.
- नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक उसके बाद स्वाति होगा.
- योग- प्रीति योग और आयुष्मान योग
- करण- वणिज, विष्टि और शकुनि करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- अदरक या उड़द खाकर घर से निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में शाम 05 बजकर 15 मिनट तक उसके बाद तुला राशि में होगा.
ये भी पढ़ें-Choti Diwali 2026: कब है छोटी दिवाली? इस दिन कितने दीये जलाते हैं, जानें शुभ मुहूर्त
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
- सूर्योदय- आज सुबह 06:37 पर हुआ है
- सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगा
- चंद्रोदय- 07 नवंबर सुबह 04:39 बजे पर होगा
- चंद्र अस्त- 07 नवंबर को शाम 04:18 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05.03 मिनट से सुबह 05.52 मिनट तक
- अमृत काल- रात 11.09 बजे से रात 12.49 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट तक
आज का अशुभ समय
- राहुकाल-सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक
- यम गण्डक- दोपहर 01.33 बजे से दोपहर 02:56 मिनट तक
- गुलिक काल- सुबह 06.39 मिनट से सुबह 08.02 मिनट तक
- आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08.07 मिनट से सुबह 08.51 मिनट तक
आज के व्रत
मासिक शिवरात्रि व्रत, नरक चतुर्दशी, काली चौदस, हनुमान जयंती
शनिवार के नुस्खे
शनिवार को भगवान शनि की पूजा और आराधना करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन आप शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं. इसके बाद शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं. इससे शनिदेव का कुप्रभाव कम होता है और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं.
हर शनिवार को काला चना, काले तिल और उड़द की दाल का दान जरूर करें. ऐसा करने से न केवल आपको कार्यों में सफलता मिलती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है.
शनिवार को हनुमानजी की पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें. बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और संकटमोचन से सभी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें. इस उपाय से विशेष रूप से व्यापार में आ रहे संकट दूर होते हैं और सभी रुके हुए कार्य बनने लगते हैं.
शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें और भगवान के चरणों में दीया जलाएं. ये उपाय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करता है साथ ही आर्थिक समस्याओं को भी दूर करता है.
शनिवार को जरूरतमंदों को दान करना और शनिदेव के लिए अनुष्ठान करने से ग्रहों का प्रभाव कम होता है. ये उपाय आपके अटके हुए काम पूरे करने और व्यापार में स्थिरता लाने में प्रभावी है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें-Diwali 2026: दिवाली पूजा की थाली कैसे सजाएं? जानें किन चीजों को शामिल करना है जरूरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation








