South Africa के शॉपिंग मॉल में Diwali उत्सवों को Black Friday सेल से जोड़कर बढ़ी रौनक
(फाकिर हसन) जोहानिसबर्ग, सात नवंबर दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख शॉपिंग मॉल में इस साल अभूतपूर्व संख्या में दिवाली उत्सव आयोजित किए गए हैं, जिसके जरिये रोशनी के इस त्योहार को पारंपरिक ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में ब्लैक फ्राइडे की छूट का दायरा बढ़कर पूरे नवंबर महीने तक विस्तारित हो गया है, जिसे अब ब्लैक नवंबर कहा जाने लगा है। दिवाली उत्सव और ब्लैक फ्राइडे सेल के बीच व्यावसायिक जुड़ाव की मुख्य वजह इन दोनों अवसरों का कैलेंडर में एक-दूसरे के करीब होना है।
दिवाली नवंबर की शुरुआत में मनाई जाती है, जबकि ब्लैक फ्राइडे महीने के आखिरी शुक्रवार को होता है। शॉपिंग मॉल और बड़े खुदरा कारोबारी दिवाली को साल की चौथी तिमाही में त्योहारी खरीदारी की शुरुआत के आधिकारिक अवसर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। खरीदारी का यह सिलसिला दिसंबर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने चरम पर पहुंचता है।
दक्षिण अफ्रीका के खुदरा कारोबारी अब ब्लैक फ्राइडे को केवल एक दिन तक सीमित रखने के बजाय पूरे नवंबर महीने में छूट और विशेष ऑफर देते हैं। ऐसे में दिवाली उनके लिए नवंबर की शुरुआत में अस्थायी बाजार और भारतीय संगीत एवं नृत्य से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर बन गई है। इन आयोजनों के जरिये ग्राहकों को मॉल तक आकर्षित किया जाता है।
ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस की व्यावसायिक इकाई कांग्रेस ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स (सीबीई) के मुताबिक, इसके पीछे कई अन्य कारण भी हैं। सीबीई के उपाध्यक्ष यूसुफ मूसाजी ने कहा, ‘‘दिवाली और ब्लैक फ्राइडे के दौरान सोना, आभूषण और महंगे कपड़ों जैसी अधिक मुनाफा देने वाली श्रेणियों के उत्पादों में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ती है। दोनों ही अवसर साल के अंत में खर्च के तहत लोगों को घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर बदलने या नए खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शॉपिंग मॉल दिवाली के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रंगोली प्रदर्शन और बॉलीवुड गीत-संगीत व नृत्य जैसे मनोरंजक आयोजनों की योजना बनाते हैं।
इसका उद्देश्य त्योहार मनाने आए लोगों को ब्लैक फ्राइडे की खरीदारी के लिए भी आकर्षित करना है। दिवाली के आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मॉल में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती है, जिसका सीधा फायदा फूड कोर्ट, डिपार्टमेंटल स्टोर और सुपरमार्केट को मिलता है।’’ इन आयोजनों में दक्षिण अफ्रीका के भारतीय समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। साथ ही, अन्य समुदायों के लोग भी मनोरंजन के साथ खरीदारी और विशेष छूट का लाभ लेने पहुंचते हैं।
Business Idea: 6 सांचों से शुरू किया चॉकलेट का कारोबार, आज 300 से ज्यादा वैरायटी, आप भी ऐसे करें शुरुआत
Chocolate Business Idea: अगर आप कम निवेश में नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो शुद्ध चॉकलेट बनाने का कारोबार एक अच्छा विकल्प हो सकता है. भारत में चॉकलेट का बाजार करीब 25 हजार करोड़ रुपए का है और प्रीमियम व शुद्ध कोको चॉकलेट की मांग भी बढ़ रही है. आंध्र प्रदेश के युवा कारोबारी प्रवीण ने इसकी शुरुआत केवल 6 सांचों से की थी. साल 2024 में उन्होंने रेयर कोको नाम से अपना ब्रांड स्थापित किया. आज वे 300 से अधिक तरह के मोल्ड्स से अलग-अलग चॉकलेट तैयार कर रहे हैं. इस बिजनेस की खासियत है कि छोटे स्तर पर करीब 10 लाख रुपए से शुरुआत की जा सकती है, जबकि बड़े स्तर पर यूनिट लगाने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए तक का निवेश लग सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18










