Aaj Ka Panchang 7 November 2026: शनिवार को काली चौदस है, पढ़ें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 7 नवंबर 2026 को त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी और फिर चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी. वहीं, आज प्रीति योग और आयुष्मान योग भी रहेगा. आज चित्रा नक्षत्र शनिवार पर पूरे दिन रहने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 07 नवंबर 2026
- वार- शनिवार
- तिथि-कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक उसके बाद चतुर्दशी तिथि होगी.
- नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक उसके बाद स्वाति होगा.
- योग- प्रीति योग और आयुष्मान योग
- करण- वणिज, विष्टि और शकुनि करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- अदरक या उड़द खाकर घर से निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में शाम 05 बजकर 15 मिनट तक उसके बाद तुला राशि में होगा.
ये भी पढ़ें-Choti Diwali 2026: कब है छोटी दिवाली? इस दिन कितने दीये जलाते हैं, जानें शुभ मुहूर्त
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
- सूर्योदय- आज सुबह 06:37 पर हुआ है
- सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगा
- चंद्रोदय- 07 नवंबर सुबह 04:39 बजे पर होगा
- चंद्र अस्त- 07 नवंबर को शाम 04:18 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05.03 मिनट से सुबह 05.52 मिनट तक
- अमृत काल- रात 11.09 बजे से रात 12.49 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट तक
आज का अशुभ समय
- राहुकाल-सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक
- यम गण्डक- दोपहर 01.33 बजे से दोपहर 02:56 मिनट तक
- गुलिक काल- सुबह 06.39 मिनट से सुबह 08.02 मिनट तक
- आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08.07 मिनट से सुबह 08.51 मिनट तक
आज के व्रत
मासिक शिवरात्रि व्रत, नरक चतुर्दशी, काली चौदस, हनुमान जयंती
शनिवार के नुस्खे
शनिवार को भगवान शनि की पूजा और आराधना करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन आप शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं. इसके बाद शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं. इससे शनिदेव का कुप्रभाव कम होता है और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं.
हर शनिवार को काला चना, काले तिल और उड़द की दाल का दान जरूर करें. ऐसा करने से न केवल आपको कार्यों में सफलता मिलती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है.
शनिवार को हनुमानजी की पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें. बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और संकटमोचन से सभी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें. इस उपाय से विशेष रूप से व्यापार में आ रहे संकट दूर होते हैं और सभी रुके हुए कार्य बनने लगते हैं.
शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें और भगवान के चरणों में दीया जलाएं. ये उपाय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करता है साथ ही आर्थिक समस्याओं को भी दूर करता है.
शनिवार को जरूरतमंदों को दान करना और शनिदेव के लिए अनुष्ठान करने से ग्रहों का प्रभाव कम होता है. ये उपाय आपके अटके हुए काम पूरे करने और व्यापार में स्थिरता लाने में प्रभावी है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें-Diwali 2026: दिवाली पूजा की थाली कैसे सजाएं? जानें किन चीजों को शामिल करना है जरूरी
IND vs NZ 1st ODI live: वेलिंगटन की बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, अब क्या वक्त पर हो पाएगा टॉस?
IND vs NZ 1st ODI live Score Updates in Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मैच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होगा. मुकाबले को जीतकर जहां टीम इंडिया सीरीज में बढ़त को 2-0 में तब्दील करना चाहेगी, वहीं मेजबान कीवी टीम भी पूरी ताकत लगा देगी, ताकि वह जीत दर्ज करके सीरीज में जीत का खाता खोल सके. आखिर में जीत चाहें जिस भी टीम की हो, लेकिन क्रिकेट फैंस को एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय है, क्योंकि दोनों ही टीमों में विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटटेकर गेंदबाज शामिल हैं. ऐसे में इस पेज को रीफ्रेश करके आप भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच की पल-पल की अपडेट्स ले सकते हैं.
वेलिंगटन में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड
THE ACTION PICKS UP WHERE IT LEFT OFF! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
India and New Zealand are back for another big contest. ⚔️
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd ODI, Tomorrow 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha… pic.twitter.com/HmKdhUI69D
वेलिंगटन में अगर टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 वनडे मैच खेले हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर वेलिंगटन के स्काई स्टेडिय में चार बार हुई है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को 2 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सिर्फ 1 मैच जीत पाई है. इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. ऐसे में टीम इंडिाय का वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम पर रिकॉर्ड 4 मैचों में 2 जीत 1 हार और 1 बेनतीजा मैच रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









