Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: शनिवार को चित्रा नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का दिव्य संयोग, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज यानी 7 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज काली चौदस और मासिक शिवरात्रि भी है. आज चित्रा नक्षत्र पूरे दिन और पूरी रात रहेगा और 8 नवंबर 2026 को सुबह 08:52 मिनट पर स्वाति नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज योगों की बात करें तो सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा और प्रीति योग व आयुष्मान योग बन रहा है. शनिवार को छोटी दीपावली भी मनाई जा रही है. हालांकि, अभ्यंग स्नान अगले दिन यानी 8 नवंबर को होगा. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 7 नवंबर 2026 

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पेशेवर जीवन में उन्नति लेकर आ सकता है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन बच्चों से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. ऐसे में धैर्य से काम लें. कटु भाषा बोलने से बचें. श्री हनुमानजी की आराधना करें और मंगल मंत्र का जप करें. लाल रंग का कपड़ा दान करना शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
लक मीटर: 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज समृद्धि के योग बन रहे हैं. आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. रिश्तेदारों के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे. हालांकि, कामकाज के बीच परिवार को नजरअंदाज न करें. ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जप करना शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला
लक मीटर: 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान लगाएंगे. प्रशासनिक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन बढ़ते खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं. किसी भी काम को शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. बातचीत के दौरान अपनी भाषा का विशेष ध्यान रखें. गाय को गुड़ और रोटी खिलाना आपके लिए शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सी ग्रीन
लक मीटर: 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. आप अपनी क्षमता से अधिक काम कर सकते हैं. दूसरे शहर की यात्रा के योग भी बन रहे हैं. छोटी-मोटी योजनाएं सफल साबित होंगी. परिश्रम करने से पीछे न हटें और सफेद चीजों का दान करें.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
लक मीटर: 9

5.सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आज बुद्धिजीवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है. दान-पुण्य करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी. पुरानी चोट के दर्द से राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, किसी विवाद में पड़ने से बचें और पिता का सम्मान करें. नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें. सूर्यदेव की आराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: केसरिया
लक मीटर: 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. अपनी बौद्धिक क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें और आंतरिक शक्ति को पहचानने का प्रयास करें. विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. नौकरी से जुड़े लंबित मामलों को समय रहते सुलझा लें. अपनी निजी और गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें. एकमुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: वेजिटेबल कलर
लक मीटर: 8

7.तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होने के योग हैं. छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है. रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी. हालांकि, जल्दबाजी में कोई वित्तीय फैसला न लें और विवादित कार्यों से दूर रहें. मंगलवार को तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी
लक मीटर: 9

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. शेयर बाजार में पूंजी निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा, लेकिन पत्नी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें. बजरंग बाण का पाठ करें और बूंदी के लड्डू बांटना शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरिया
लक मीटर: 7

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है. हालांकि, लंबी अवधि की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है. आपके जुनून और महत्वाकांक्षा का अच्छा परिणाम मिल सकता है. दांपत्य जीवन में मतभेद होने की आशंका है. खानपान पर नियंत्रण रखें और पीली वस्तुओं का दान करें.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
लक मीटर: 9

10.मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज तकनीकी क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं. नए दोस्त बनेंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा. हालांकि, पड़ोसियों या रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है. आज किसी तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है. बच्चों की वजह से मन प्रसन्न रहेगा. किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यापार करने से बचें. शनि मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
लक मीटर: 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेंगे. अधिकारियों के साथ विवाद होने की आशंका है. धार्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी. मकान की मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है. वहीं, कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग भी बन रहे हैं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें. बजरंग बाण का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
लक मीटर: 7

12.मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से सफल साबित हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं. हालांकि, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. पूंजी निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श जरूर करें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पिंक
लक मीटर: 9

ये भी पढ़ें-Choti Diwali 2026: कब है छोटी दिवाली? इस दिन कितने दीये जलाते हैं, जानें शुभ मुहूर्त

 

 

 

Continue reading on the app

यमन के Taiz प्रांत में बाजार पर हमला, हूती विद्रोहियों का दावा 30 लोगों की मौत

काहिरा, छह नवंबर (एपी) दक्षिण-पश्चिमी यमन के एक बाजार पर शुक्रवार को हुए हवाई हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-सबाही ने हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले टीवी चैनल ‘अल मसीरा’ को बताया कि ताइज प्रांत के अल-वजियाह स्थित बाजार पर हवाई हमलों में आठ लोग घायल हुए हैं।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक बयान में बिना कोई सबूत दिए कहा कि सुबह करीब सात बजे अल-हदारा बाजार पर तीन हवाई हमले किए गए, जिनमें दर्जनों आम नागरिक हताहत हुए। सऊदी अरब के सूचना मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोधों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

इस बीच, ताइज प्रांत के सरकारी मीडिया कार्यालय ने फेसबुक पर जारी एक बयान में भीड़भाड़ वाले बाजार पर हमले की पुष्टि की और कहा कि इसमें लोग हताहत हुए हैं। हालांकि, उसने मृतकों और घायलों की संख्या का ब्योरा नहीं दिया। ताइज के अधिकारियों ने इस घटना के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इलाके में कोई हवाई हमला नहीं किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

मैच से पहले केएल राहुल के फाड़े गए कपड़े! सबके सामने चली कैंची, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बारिश के कारण देर से शुरू हुए दूसरे वनडे मैच के लिए जब भारतीय खिलाड़ी फील्डिंग के लिए मैदान पर उतर रहे थे, तब विकेटकीपर केएल राहुल सपोर्टिंग स्टाफ से अपनी जर्सी को कैंची से कटवाते हुए दिखे. Sat, 7 Nov 2026 09:50:57 +0530

  Videos
See all

Delhi AQI Update: सरदार पटेल मार्ग पर AQI 392 दर्ज किया गया, जो 'Very Poor' श्रेणी में आता #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:41:47+00:00

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers