Responsive Scrollable Menu

'मेरे लिए लास्ट एक्ट था' लव-स्काउट की हरकतें देख Gf काशवी ने लाइव स्ट्रीम पर किया ब्रेकअप? बोलीं- 5 साल ही तो थे

Kashvi Hiranandani Breakup Rumours: बिग बॉस 20 में लव गिल के साथ स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियों के बीच उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. लाइव स्ट्रीम में 5 साल के रिश्ते का जिक्र करते हुए काशवी ने कुछ ऐसा कहा कि फैंस उनके ब्रेकअप के कयास लगाने लगे. जानिए उन्होंने क्या कहा और क्यों चर्चा में है उनका बयान.

Continue reading on the app

कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया, कॉल पर हुई ठग से बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुईं। उन्होंने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ की वसूली मामले में सरकारी पक्ष की गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट में नोरा ने भारत आने, अपने काम और चेन्नई में सुकेश की पत्नी लीना पॉलोज से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी। मामले की सुनवाई एडिशनल सेशन जज गगनदीप सिंह की अदालत में हुई। नोरा ने बताया कि वह कनाडा की नागरिक हैं और मूल रूप से मोरक्को से ताल्लुक रखती हैं। वह भारत में टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के साथ काम करने के सिलसिले में जारी वर्क वीजा पर आई थीं। नोरा ने बताया कि दिसंबर 2020 में उन्हें चेन्नई में एक चैरिटी इवेंट के लिए बुक किया गया था। इस कार्यक्रम की आयोजक लीना पॉलोज (सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी) थीं। नोरा को एक्सीड एंटरटेनमेंट नाम की एजेंसी के जरिए इस कार्यक्रम के लिए बुक किया गया था। कार्यक्रम में उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होना था और डांस कॉम्पिटिशन को जज करना था। इस मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी। नोरा के अनुसार, विदेशी नागरिक होने के कारण भारत में किसी भी कार्यक्रम के लिए उनकी बुकिंग मैनेजमेंट कंपनी के जरिए होती थी और भुगतान भी कंपनी को किया जाता था। नोरा ने बताया कि जब वह चेन्नई में कार्यक्रम के लिए तैयार हो रही थीं, तभी उनकी टीम ने उन्हें बताया कि लीना पॉलोज अपने परिवार के साथ उनसे मिलना चाहती हैं। इसके बाद लीना अपने परिवार के सदस्यों, दो वीडियोग्राफर और कुछ अन्य लोगों के साथ नोरा के कमरे में पहुंचीं। उनके साथ कुछ गिफ्ट भी थे। नोरा ने बताया कैसे हुई सुकेश से बातचीत नोरा ने कोर्ट को बताया कि मुलाकात के दौरान लीना ने उनसे कहा कि उनके पति उनसे बात करना चाहते हैं और चेन्नई आने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके बाद लीना ने सुकेश को फोन लगाया और स्पीकर पर सुकेश से बात कराई। सुकेश ने कॉल पर धन्यवाद दिया और कहा कि उनका परिवार नोरा का फैन है। उन्होंने भविष्य में कई और इवेंट साथ करने को कहा। नोरा के अनुसार, फोन पर बातचीत के दौरान लीना ने उन्हें एक कार गिफ्ट करने की बात कही। इसके बाद फोन पर मौजूद सुकेश ने भी उनसे कहा कि वह इस कार को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लें। 2 नवंबर को पेश नहीं हुईं, तो कोर्ट ने लगाई थी फटकार इस मामले में कोर्ट ने नोरा को पहले भी दो बार गवाही के लिए बुलाया था। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में उनके वकील ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी थी। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था, ‘इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। गवाह होने के नाते आपको कोर्ट में पेश होना चाहिए था। आपका व्यवहार उचित नहीं है। कोर्ट को हल्के में न लें।’ इसके बाद शुक्रवार को नोरा कोर्ट पहुंचीं और अपना बयान दर्ज कराया। नोरा की टीम ने दी थी सफाई, कहा- वह आरोपी नहीं गवाह हैं 2 नवंबर को जब नोरा कोर्ट में पेश नहीं हुईं, तो कई न्यूज वेबसाइट में उन्हें आरोपी लिखा गया। इस बीच उनकी टीम ने सफाई में लिखा कि वह आरोपी नहीं गवाह हैं। टीम ने लिखा, '2 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के मामले की सुनवाई थी। इसमें नोरा फतेही को गवाह के तौर पर बुलाया गया था। उनके वकीलों ने कोर्ट में बताया कि उन्हें बहुत कम समय पहले समन मिला था। पहले से तय काम की वजह से वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकीं।' जैकलीन फर्नांडिस हैं आरोपी, गवाह बनने की याचिका हुई खारिज सुकेश के खिलाफ हुई जांच में सामने आया कि वह और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस रिलेशनशिप में रहे हैं। इसके चलते एक्ट्रेस भी जांच के दायरे में आ गई थीं। जांच में सामने आया कि सुकेश ने खुद को बिजनेसमैन बताते हुए जैकलीन से रिश्ता रखा था। उस समय वह उन्हें कई महंगे तोहफे भी देता था। वहीं, जैकलीन ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वे नहीं जानती थीं कि सुकेश एक ठग है। दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी कई बार वायरल हो चुकी हैं। सुकेश अक्सर खास मौकों पर जेल से उनके लिए चिट्ठी लिखता है और उन्हें कोई ना कोई तोहफा देने का दावा करता है। ED द्वारा दायर मामले में जैकलीन आरोपी हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एक्सटॉर्शन केस में जैकलीन को गवाह बताया गया। जैकलीन ने ED के केस में भी गवाह बनने की अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। क्या है ₹200 करोड़ की वसूली का पूरा मामला? यह पूरा मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। आरोप है कि उसने खुद को कभी प्रधानमंत्री कार्यालय तो कभी गृह मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर पूर्व रणबैक्‍सी प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की वसूली की। शिविंदर मोहन सिंह और उनके भाई मालविंदर सिंह रणबैक्‍सी के प्रमोटर रह चुके हैं। दोनों आर्थिक अनियमितताओं के मामलों में कानूनी मुश्किलों में फंसे थे और शिविंदर जेल में बंद थे। आरोप है कि सुकेश ने उनकी पत्नी अदिति को भरोसा दिलाया कि वह उनके पति को जेल से बाहर निकलवा सकता है। इसके लिए वह जेल के अंदर से फोन करता और खुद को सरकारी अधिकारी बताता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने कॉल स्पूफिंग तकनीक से अपनी असली पहचान छिपाई और सरकारी नंबर दिखाकर अदिति से संपर्क किया। 2020 से 2021 के बीच उसने अलग-अलग किस्तों में करीब 200 करोड़ रुपए वसूले। अगस्त 2021 में अदिति सिंह ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की। इसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच शुरू की। कथित तौर पर एक करोड़ रुपए की नई मांग के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर सुकेश को गिरफ्तार किया। जांच में जेल से वसूली का नेटवर्क सामने आया। पुलिस ने MCOCA के तहत चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हुई। सुकेश से कैसे जुड़ा नोरा फतेही का नाम? जांच के दौरान नोरा फतेही का नाम भी सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश ने उन्हें लग्जरी कार और तोहफे दिए थे। दिल्ली पुलिस ने सुकेश और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल से उनके संपर्क को लेकर पूछताछ की। एक पूछताछ में नोरा और सुकेश को साथ बैठाया गया था। नोरा ने पुलिस को बताया था कि उनकी मुलाकात और बातचीत सुकेश से सीधे नहीं, बल्कि उसकी पत्नी लीना के जरिए हुई थी। बाद में दिल्ली पुलिस ने तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की, जिसमें नोरा को अभियोजन पक्ष का गवाह बनाया गया। चार्जशीट में उनका नाम LW-3 यानी तीसरे गवाह के रूप में दर्ज है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

8 November Diwali Rashifal : कन्या राशि (Virgo) के लिए 8 नवंबर 2026 का राशिफल |Hindi Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:20:26+00:00

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers