ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की
भुवनेश्वर, छह नवंबर कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों को कम से कम 20-20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शुक्रवार को मांग की। यह चक्रवात पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था और ओडिशा के दक्षिणी इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया था। विपक्षी पार्टी ने गंजाम जिले के किसानों के कृषि ऋण पूरी तरह माफ करने की भी मांग की।
उसका आरोप है कि चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और किसानों की आजीविका प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावित गंजाम जिले के दौरे पर गए पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) अध्यक्ष भक्त चरण दास ने ये मांगें रखीं। दास ने कंधमाल-गंजाम जिला सीमा के पास, भंजनगर प्रखंड के घिदिपाबली गांव में भूस्खलन के कारण मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों से मुलाकात की।
एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर बसे गांव में भूस्खलन वाली जगह से कम से कम सात शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।
Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार
हैदराबाद, छह नवंबर तेलंगाना के विधान पार्षद (एमएलसी) को सोशल मीडिया पर उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और डीपफेक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कथित साजिश में संलिप्त छह लोगों को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस की एक विशेष टीम ने जबरन वसूली के एक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपियों ने मिर्जा रहमत बेग से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी और सोशल मीडिया पर उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और डीपफेक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने इन्हें उस समय पकड़ा जब वे 4.7 लाख रुपये नकद वसूलने की प्रक्रिया में थे। उसने बताया कि आरोपियों ने, अन्य फरार आरोपियों के साथ मिलकर, कथित तौर पर एमएलसी को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मांगी गई रकम नहीं दी, तो उनके राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा यहां तक कि जान को खतरा होने जैसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
इस साल अगस्त में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अपने विधान पार्षद मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उन्हें तेलंगाना विधान परिषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपने का निर्देश दिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








