पराग्वे में बैंक संकट के कारण राष्ट्रपति पर गिरी गाज, संसद ने नहीं बख्शा, महाभियोग से हटाया
पराग्वे की सीनेट ने राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग के जरिए पद से हटा दिया. पेना ने एक दिन पहले इस्तीफा दिया था, लेकिन सांसदों ने उनकी कथित भूमिका की जवाबदेही तय करने के लिए प्रक्रिया जारी रखी. उएनो बैंक के पतन के बाद लाखों ग्राहक अपनी जमा रकम नहीं निकाल पा रहे थे. विपक्ष ने आरोप लगाया कि पेना ने सरकारी धन बैंक में पहुंचाने के लिए राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया.
चुनाव आयोग का फैसला: SIR के दौरान वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों को राहत, 7 राज्यों में मिला एक और मौका
चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत सात राज्यों के उन मतदाताओं को एक और मौका देने का फैसला किया है, जिनके गणना प्रपत्र वापस नहीं मिलने के कारण नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके थे. इनमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाली श्रेणी में चिह्नित मतदाता शामिल हैं. आयोग के नए निर्देश दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नागालैंड पर लागू होंगे. आयोग ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र मतदाता अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के अवसर से वंचित न रहे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








