Responsive Scrollable Menu

Turkey Earthquake Today | मध्य तुर्किये में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके! निकसर बना केंद्र, सुरक्षित हैं नागरिक

मध्य तुर्किये में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये की आपातकालीन सेवा ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटकों के बाद कुछ निवासी अपने-अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी-एएफएडी के अनुसार, 5.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में 6.4 किलोमीटर की गहराई में था।

एएफएडी ने बताया कि भूकंप के झटके बृहस्पतिवार देर रात तीन बजकर 35 मिनट पर आए और कई प्रांतों में महसूस किए गए। हालांकि ‘‘कोई प्रतिकूल घटनाक्रम’’ सामने नहीं आया। तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्रों में आता है और यह प्रमुख ‘फॉल्ट लाइन’ के शीर्ष पर स्थित है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fuel-LPG Shortage in India | ईंधन संकट की अफवाहों से देशभर में मची अफरातफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार ने दी धैर्य रखने की सलाह

वर्ष 2023 में तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी तथा दक्षिणी एवं दक्षिणपूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पड़ोसी सीरिया के उत्तरी भागों में भी 6,000 लोग मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: Nepal Election Results 2026 | राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को पूर्ण बहुमत, बालेन शाह बनेंगे सबसे युवा प्रधानमंत्री

 

अतीत के घाव और वर्तमान सतर्कता

तुर्किये अभी भी फरवरी 2023 में आए विनाशकारी भूकंप की यादों से उबर रहा है।

2023 का महाविनाश: पिछले वर्ष दक्षिण-पूर्वी तुर्किये में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें अकेले तुर्किये में 53,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

सीरिया पर प्रभाव: पड़ोसी देश सीरिया में भी करीब 6,000 लोगों की जान गई थी।

वर्तमान स्थिति

AFAD ने स्पष्ट किया है कि ताजा भूकंप के बाद "कोई प्रतिकूल घटनाक्रम" दर्ज नहीं किया गया है। आपातकालीन टीमें प्रभावित इलाकों में गश्त कर रही हैं और इमारतों की स्थिति का जायजा ले रही हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहें। 

Continue reading on the app

Nepal Election Results 2026 | राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को पूर्ण बहुमत, बालेन शाह बनेंगे सबसे युवा प्रधानमंत्री

नेपाल के संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को कुल 182 सीट पर जीत हासिल हुई है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत सीट आवंटन के बाद दी। शीर्ष चुनाव निकाय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (पीआर) के तहत आरएसपी को सबसे अधिक 57 सीट मिलीं। पार्टी ने प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से 125 सीट हासिल कीं। नेपाल में प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सीट हैं। इनमें से 165 सदस्य फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (एफपीटीपी) या प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के माध्यम से चुने जाते हैं, जबकि 110 सदस्य पीआर के माध्यम से चुने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fuel-LPG Shortage in India | ईंधन संकट की अफवाहों से देशभर में मची अफरातफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार ने दी धैर्य रखने की सलाह

 

275 सदस्यीय सदन में 138 से अधिक सीट हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के बाद आरएसपी अब संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत नयी सरकार बनाने की स्थिति में है। पार्टी ने पहले ही काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह बालेन को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रैपर से राजनेता बने 35 वर्षीय बालेंद्र मधेसी समुदाय से आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे, साथ ही नेपाल के अब तक के सबसे युवा निर्वाचित प्रधानमंत्री भी होंगे।

बालेन शाह: नेपाल के भविष्य का नया चेहरा

पार्टी की इस प्रचंड जीत के साथ ही काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह 'बालेन' का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। 35 वर्षीय बालेन शाह के नाम के साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियां जुड़ने वाली हैं:

सबसे युवा प्रधानमंत्री: वह नेपाल के लोकतांत्रिक इतिहास में अब तक के सबसे कम उम्र के निर्वाचित प्रधानमंत्री होंगे।

मधेसी नेतृत्व: वह मधेसी समुदाय से आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

रैपर से राजनेता: संगीत की दुनिया से राजनीति के शीर्ष तक उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

 

संवैधानिक प्रक्रिया और सरकार गठन

नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत, जिस दल के पास सदन में स्पष्ट बहुमत होता है, उसे सरकार बनाने का सीधा अधिकार मिलता है। RSP के पास 182 सीटें होने के कारण अब किसी अन्य दल के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी, जो नेपाल की राजनीति में अक्सर देखी जाने वाली अस्थिरता को समाप्त कर सकता है। 

Continue reading on the app

  Sports

शादी के मंडप से गिरफ्तार गैंगस्टर आकाश भूरा हड्डी की दुल्हन ने थाने में लगाई गुहार, कस्टडी में फेरे कराने की मांग

हाथों में मेहंदी, हल्दी से सजा चेहरा और गले में माला पहने एक दुल्हन गुरुवार को भोपाल के कोहेफिजा थाने में गुहार लगाती नजर आई। उसकी एक ही मांग थी “साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। या तो मेरे होने वाले पति को 2 घंटे के लिए छोड़ दो, नहीं तो कस्टडी में ही फेरे … Fri, 13 Mar 2026 09:55:17 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ईरान की शर्त ने ट्रंप की हेकड़ी निकाल दी! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:04:14+00:00

UN Warning Middle East: बढ़ते संकट पर गुटेरेस की चेतावनी, शांति के लिए बातचीत जरूरी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:09:14+00:00

Iran Vs Israel : अमेरिका ने किया ईरान पर हमला Trump पर भड़के GD Bakshi! Sumit Awasthi।World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:01:52+00:00

Israel Airstrike Lebanon: बेरूत में रातभर बमबारी, हिज्बुल्लाह ठिकानों पर इज़रायल का बड़ा हमला | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:05:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers