Mojtaba Khamenei की 'वॉर्निंग' और US Military Aircraft Crash, क्या वेस्ट एशिया के संकट में बुरी फंसी अमेरिकी वायु सेना?
इसे भी पढ़ें: US Military Aircraft Crash In Iran | इराक में 5 लोगों को ले जा रहा अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश, ईरान समर्थित समूह ने ली जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें: Russian Oil पर लगाए प्रतिबंधों की निकली हवा! रूस के आगे झुके ट्रंप? ईरान के खौफ से अमेरिका ने टेके घुटने! US-Russia Oil Sanctions
U.S. Central Command is aware of the loss of a U.S. KC-135 refueling aircraft. The incident occurred in friendly airspace during Operation Epic Fury, and rescue efforts are ongoing. Two aircraft were involved in the incident. One of the aircraft went down in western Iraq, and the…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 12, 2026
MPESB Group-5 Recruitment 2026: पैरामेडिकल स्टाफ के 291 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
MPESB Group-5 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-5 के तहत पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 291 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
परीक्षा पैटर्न
MPESB ग्रुप-5 परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में निम्न विषयों से सवाल शामिल होंगे:
- सामान्य ज्ञान
- हिंदी
- गणित
- अंग्रेजी
- विज्ञान
- सामान्य अभिरूचि
- तकनीकी ट्रेड से जुड़े प्रश्न
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
- अनारक्षित वर्ग: 500 रुपये
- आरक्षित वर्ग: 250 रुपये
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi



















