Responsive Scrollable Menu

The Kerala Story 2: दो हफ्तों से रिलीज नहीं हुई कोई बड़ी फिल्म, ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिला फायदा, 'बॉर्डर 2' का तोड़ा रिकॉर्ड

The Kerala Story 2 Box Office Collection: क्राइम ड्रामा 'द केरल स्टोरी' जब साल 2023 में रिलीज हुई थी, तो इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था. हालांकि फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी.  वहीं, इस समय  'द केरल स्टोरी' का सीक्वल  'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2 Goes Beyond) सिनेमाघरों में छाया हुआ है. इसके एक बड़ी वजह ये भी है कि पिछले 2 हफ्तों से थिएटर पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर   'द केरल स्टोरी 2' ने करोड़ों कमा लिए और अब बॉर्डर 2 का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. 

'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन कितनी कमाई की?

एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और ये अच्छी कमाी कर रही हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.34 करोड़  की कमाई की थी. इसके बाद 8वे दिन 2.70, 9वें दिन 3.75, 10वें दिन 3.30, 11वें दिन 1.95 करोड़,  12वें दिन 2.12 करोड़ और 13वें दिन 1.59 करोड़ कमाए. अब फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 14वें दिन 1.32 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 39.96 करोड़ रुपये (The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 14)  हो गई है. वहीं इसका ग्रॉस कलेकशन 45.12 करोड़ रुपये हुआ है.

बॉर्डर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  'द केरल स्टोरी 2'  28 करोड़ के बजट में बनी है. ऐसे में फिल्म ने 39.96 करोड़ की नेट कमाई कर ली है. जिससे  इसके इनवेस्टमेंट पर रिटर्न ) 11 करोड़ रुपये के करीब है. यानी ये 37 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है.  अपने इस मुनाफे की कमाई करने के साथ ही 'द केरल स्टोरी 2' ने सनी देओल की बॉर्डर 2 (Border 2) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल, 275 करोड़ के बजट में बनी 'बॉर्डर 2' को 31.72  फीसदी मुनाफा हुआ था, जो केरल स्टोरी 2 से कम है. इसकी के साथ ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

पहला पार्ट रहा था ब्लॉकबस्टर

वहीं, 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2 Goes Beyond) अपने पहले पार्ट 'केरल स्टोरी' के मुकाबले पीछे हैं. यही वजह है कि कलेक्शन के मामले में ये फिल्म उतना बड़ा रिकॉर्ड बनाती हुई नजर नहीं आ रही, जितना 'केरला स्टोरी' ने 10 दिन में कमाया था. रिपोर्ट्स के मुताबकि,   'केरला स्टोरी' ने 10 दिन में करीब 130 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड खड़ा किया था. इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कमाई 300 करोड़ के पार कमाई की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. 

क्या है केरल स्टोरी 2 की कहानी?

केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड (The Kerala Story 2 Goes Beyond) की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी भारत के अलग-अलग जगहों की तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है. प्यार और आजादी की तलाश में, ये लड़कियां अपने परिवार और समाज के नियमों को तोड़ने का फैसला करती हैं. हालांकि, उनके ये फैसले धीरे-धीरे उन्हें ऐसी परिस्थितियों में ले जाते हैं जहां छल, कंट्रोल और आजादी का हनन उनके फैसलों पर हावी हो जाता है.  इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा लीड रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं एक्टर Hari Murali? जिनका कमरे में मिला शव, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया 50 फिल्मों में काम, अब कम उम्र में छोड़ी दुनिया

Continue reading on the app

रगड़ने की झंझट खत्म, इन टिप्स से जली हुई कड़ाही भी चमकेगी नए जैसी, मिनटों में साफ होगा कालापन

Kadahi Cleaning Tips: किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली लोहे और एल्युमिनियम की कड़ाही अक्सर खाना बनाने के दौरान जलकर काली हो जाती है, जिसे साफ करना गृहणियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है. गृहणी मधु बताती हैं कि लोहे की कड़ाही में खाना बनाना सेहत और आयरन के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसकी चमक बरकरार रखना एक चुनौती है. जली हुई कड़ाही को नए जैसा चमकाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट बनाकर काली पड़ी जगह पर लगाने से जमी हुई कालिख़ नरम हो जाती है, जिसे बाद में स्क्रबर से आसानी से छुड़ाया जा सकता है. इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों की तरह डिटर्जेंट पाउडर में लकड़ी की राख या बालू मिलाकर रगड़ने से भी कड़ाही पूरी तरह साफ हो जाती है. एक और कारगर तरीका गन्ने का सिरका और नमक है; कड़ाही को हल्का गर्म करके इस मिश्रण से साफ करने पर कालापन तुरंत दूर हो जाता है और आपकी कड़ाही फिर से चमकने लगती है.

Continue reading on the app

  Sports

शादी के मंडप से गिरफ्तार गैंगस्टर आकाश भूरा हड्डी की दुल्हन ने थाने में लगाई गुहार, कस्टडी में फेरे कराने की मांग

हाथों में मेहंदी, हल्दी से सजा चेहरा और गले में माला पहने एक दुल्हन गुरुवार को भोपाल के कोहेफिजा थाने में गुहार लगाती नजर आई। उसकी एक ही मांग थी “साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। या तो मेरे होने वाले पति को 2 घंटे के लिए छोड़ दो, नहीं तो कस्टडी में ही फेरे … Fri, 13 Mar 2026 09:55:17 GMT

  Videos
See all

UN Warning Middle East: बढ़ते संकट पर गुटेरेस की चेतावनी, शांति के लिए बातचीत जरूरी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:09:14+00:00

Israel Airstrike Lebanon: बेरूत में रातभर बमबारी, हिज्बुल्लाह ठिकानों पर इज़रायल का बड़ा हमला | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:05:37+00:00

News Ki Pathshala: ईरान की शर्त ने ट्रंप की हेकड़ी निकाल दी! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:04:14+00:00

Israel US Iran Conflict : ईरान के परमाणु ठिकाने पर अमेरिका का B-2 बॉम्बर से प्रहार!Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:00:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers