Responsive Scrollable Menu

बठिंडा में दूल्हा-दुल्हन पर चलती गाड़ी में नोट बरसाए,VIDEO:हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में बैठा था जोड़ा; नोट उड़ाने वाले पंजाब नंबर की ओपन जीप में सवार थे

बठिंडा में दूल्हा-दुल्हन की चलती स्कॉर्पियो पर रिश्तेदारों ने बीच रोड पर नोट बरसा दिए। दूल्हा-दुल्हन जिस गाड़ी में बैठे थे, वह हरियाणा नंबर की है। जिस चलती ओपन जीप से नोट उड़ाए गए, वह पंजाब नंबर की थी। नोट उड़ाने के दौरान जीप पर बैठे युवक हुल्लड़बाजी भी करते देखे गए। दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर बरसाए नोट वहीं उड़कर सड़क पर गिरते रहे और बारातियों की गाड़ियां बढ़ती रहीं। दूल्हा-दुल्हन की स्कॉर्पियो का नंबर HR26DR-8787 गुरुग्राम ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का है। वहीं ओपन जीप पर विंटेज नंबर PCV-2436 है, जिसकी रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन डेटा तो नहीं है लेकिन यह पंजाब नंबर माना जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने के PHOTOS… सबसे पहले जानिए, वीडियो में क्या दिखाई दे रहा 51 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठे हैं। उसके आगे एक ओपन जीप जा रही है। जिसमें 5-6 युवक नाच रहे हैं। गोनियाना मंडी के पास वह जेब से 10-10 रुपए के नोटों की गडि्डयां निकालते हैं। फिर नाचते हुए ठीक उनके पीछे चल रही दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी के ऊपर उड़ाने लगते हैं। इस दौरान दोनों गाड़ियां स्पीड से जा रही हैं। ऐसे में नोट उड़ाने वालों को हादसे का भी खतरा बना हुआ दिख रहा है। पीछे चलते व्यक्ति ने बनाई वीडियो इसी दौरान पीछे से गाड़ी में चल रहे एक अन्य व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। उसने वीडियो में कहा- देखो, नोटों की बरसात हो रही है। यह बारात जा रही है। इसमें युवक पैसे लुटा रहे हैं। इसी दौरान स्कॉर्पियो से हॉर्न बजता है। जिसके बाद युवक ओपन जीप में नीचे बैठ जाते हैं। वीडियो बनाने वाले ने इसे फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन चलती गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने की इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन हैं। कुछ लोग इसे जानलेवा बताते हुए कह रहे हैं कि एक्सीडेंट को न्योता दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे पंजाब और हरियाणा के लोगों के जश्न मनाने के अंदाज से जोड़ रहे हैं। NRI दूल्हे की शादी में हुई थी नोटों की बारिश दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले तरनतारन के पट्‌टी में NRI दूल्हे की शादी में भी इसी तरह नोट उड़ाए गए थे। फ्लोर पर डांस करते हुए मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाए। जिसमें डॉलर भी शामिल थे। इस दौरान दूल्हा भी बैग भरकर नोट लाया और दुल्हन पर उड़ाने लगा। इस दौरान फ्लोर पर नोटों का ढेर लग गया। तब दावा किया गया कि यहां 8 से 9 करोड़ रुपए उड़ाए गए लेकिन DJ वाले ने कहा था कि डॉलर समेत उन्हें 3 लाख रुपए ही मिले। उसमें 10-10 रुपए के नोट ज्यादा थे। यह शादी तरनतारन के गांव मानोचाल में हुई थी। दुल्हन इसी गांव की रहने वाली है, जबकि शादी के लिए लड़के का परिवार ऑस्ट्रेलिया से आया था। दूल्हे के दोस्त भी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए थे, जिन्होंने दूल्हा और दुल्हन पर डॉलर उड़ाए (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

BCCI ने बदली पूरी गाइडलाइन... अब एक-दूसरे के नेट्स इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी टीमें, 5 पन्नों के फरमान से हड़कंप

BCCI New Guideline: बीसीसीआई ने आईपीएल से पहले मैदान पर 'जासूसी' और 'मनमानी' रोकने के लिए सख्त पिच प्रोटोकॉल लागू कर दिया है. नए नियमों के तहत अब टीमें एक-दूसरे के प्रैक्टिस नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी. यहां तक कि थ्रो-डाउन के लिए भी मनाही है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि हर टीम को फ्रेश विकेट ही दिए जाएंगे. मुख्य मैदान को सुरक्षित रखने के लिए मैच से चार दिन पहले वहां प्रैक्टिस पर पूरी तरह ताला लगा दिया गया है, जिसने टीमों की टेंशन बढ़ा दी है.

Continue reading on the app

  Sports

पापमोचनी एकादशी 2026: कब रखा जाएगा व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। साल भर में कुल 24 एकादशी आती हैं और हर एकादशी का अपना अलग धार्मिक महत्व होता है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा … Fri, 13 Mar 2026 09:22:02 GMT

  Videos
See all

Iran Vs Israel : अमेरिका ने किया ईरान पर हमला Trump पर भड़के GD Bakshi! Sumit Awasthi।World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:01:52+00:00

Israel US Iran Conflict : ईरान के परमाणु ठिकाने पर अमेरिका का B-2 बॉम्बर से प्रहार!Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:00:44+00:00

News Ki Pathshala: ईरान की शर्त ने ट्रंप की हेकड़ी निकाल दी! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:04:14+00:00

UN Warning Middle East: बढ़ते संकट पर गुटेरेस की चेतावनी, शांति के लिए बातचीत जरूरी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers