विराट कोहली का यह रूप नहीं देखा होगा, क्यों और भी ज्यादा खतरनाक हो गए हैं किंग कोहली? 2025 vs 2026 के आंकड़े दे रहे गवाही
Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली बढ़ती उम्र के साथ और भी खतरनाक बल्लेबाज होते जा रहे हैं. टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद कोहली का बल्ला पहले से भी ज्यादा आग उगल रहा है. कोहली के खेलने की शैली में पिछले दो सालों में एक बड़ा और दिलचस्प बदलाव आया है. उन्होंने साल 2025 और 2026 में वनडे क्रिकेट में कमाल के औसत और स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक कोहली का खेलना तय है. टीम इंडिया और फैंस चाहेंगे कि वह इसी अंदाज में बल्लेबाजी करें और टीम को चैंपियन बनाने में मदद करें.
साल बदला पर रन बनाने की भूख वही, 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन
साल 2025 हो या 2026, विराट कोहली के रन बनाने और मैच विनिंग पारी खेलनी के जज्बे में कोई कमी नहीं आई है. साल 2025 में कोहली की प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 13 पारियों में 65.10 के बेहतरीन औसत से कुल 651 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शानदार शतक और 4 अर्धशतक निकले थे, जिसने टीम इंडिया को कई मुकाबलों में मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
We are seeing a brand new Virat Kohli in ODIs ???? pic.twitter.com/HWM6iPYtYt
— Cricinfo (@cricinfo) November 6, 2026
साल 2026 में कोहली की और भी खतरनाक फॉर्म
वहीं, साल 2026 में विराट कोहली का खेल एक अलग ही खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है. इस साल उन्होंने अब तक सिर्फ 10 वनडे पारियों में ही 626 रन जड़ दिए हैं. सबसे खास बात यह है कि इस साल उनका बल्लेबाजी औसत और भी बेहतरीन हो गया है. कोहली इस साल 70 की औसत से रन बना रहे हैं, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. इतनी कम पारियों में इतने रन बनाना उनके इस साल के कमाल के फॉर्म को दिखाता है.
वनडे में अब टी20 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं विराट कोहली
इस पूरे आंकड़े में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट ने सबसे ज्यादा फैंस को हैरान किया है. साल 2025 में कोहली का स्ट्राइक रेट 96.15 का था, जिसे वनडे क्रिकेट के लिहाज से काफी अच्छा और संभला हुआ माना जाता है. लेकिन साल 2026 में उनका स्ट्राइक रेट किसी रॉकेट की तरह उछलकर सीधे 120.61 पर जा पहुंचा है. इसका सीधा सा मतलब यह है कि कोहली अब क्रीज पर सिर्फ टिककर सिंगल-डबल लेने पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, बल्कि मैदान पर आते ही विरोधी गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी होकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं.
Nobody has scored more runs in ODI run-chases than Virat Kohli ???? pic.twitter.com/ai8Kghsnut
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 4, 2026
बाउंड्री लगाने में भी आगे निकले कोहली
कोहली के खेल में आई इस नई आक्रामकता की गवाही उनके बल्ले से निकले चौके और छक्के भी बखूबी दे रहे हैं. साल 2025 की 13 पारियों में जहां उन्होंने 54 चौके और 13 छक्के लगाए थे. वहीं साल 2026 की सिर्फ 10 पारियों में ही उन्होंने 59 चौके और 18 शानदार छक्के जड़ दिए हैं. कम पारियां खेलने के बावजूद छक्के और चौकों की यह संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है, जो यह साफ दर्शाती है कि किंग कोहली अब गेंदबाजों को सेट होने का कोई मौका नहीं दे रहे हैं.
इन दोनों सालों के आंकड़ों को आसान शब्दों में समझें तो विराट कोहली ने अपनी क्लासिक बल्लेबाजी को छोड़े बिना खुद को और भी खतरनाक बना लिया है. उनका यह नया और आक्रामक रूप आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में विरोधी टीमों के लिए एक बड़ा सिरदर्द साबित होने वाला है.
₹904.32 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, फ्यूचर रिटेल के प्रमोटर किशोर बियानी के ठिकानों पर छापे
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई की कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (Future Retail Ltd.) के खिलाफ 904.32 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। यह मामला भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुंबई स्थित स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच-III की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मामले में कंपनी के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक किशोर बियानी, राकेश बियानी, कंपनी के अन्य निदेशकों, कार्यकारी निदेशकों, गारंटरों, अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
CBI ने इस मामले में आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कथित अपराधों से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। बैंक का आरोप है कि इस धोखाधड़ी से उसे 904.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
नौ बैंकों के कंसोर्टियम से भी लिया था कर्ज
CBI की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर आपराधिक साजिश के तहत SBI और नौ बैंकों के कंसोर्टियम से अलग-अलग तरह की क्रेडिट सुविधाएं हासिल की थीं। इनमें वर्किंग कैपिटल, टर्म लोन और लेटर ऑफ क्रेडिट जैसी सुविधाएं शामिल थीं। कंपनी ने SBI की मुंबई स्थित कमर्शियल ब्रांच, फोर्ट से भी कर्ज लिया था।
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड देश में कई तरह के रिटेल कारोबार संचालित करती थी। कंपनी के प्रमुख रिटेल फॉर्मेट में बिग बाजार, फैशन एट बिग बाजार और फूडहॉल जैसे ब्रांड शामिल थे। इसके अलावा कंपनी अपने स्टोर के माध्यम से रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान (FMCG) और फैशन उत्पादों का कारोबार भी करती थी।
बैंक से मिले पैसों के इस्तेमाल में गड़बड़ी का आरोप
CBI की शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने बैंक से जिस उद्देश्य के लिए कर्ज और वित्तीय सुविधाएं हासिल की थीं, कथित तौर पर उन पैसों का इस्तेमाल उसी निर्धारित उद्देश्य के लिए नहीं किया। आरोप है कि बैंक से प्राप्त रकम को सहयोगी कंपनियों और उससे जुड़ी अन्य संस्थाओं के माध्यम से दूसरी जगह भेजा गया और धन का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया। इससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
मुंबई में कई ठिकानों पर CBI की छापेमारी
CBI ने इस मामले में 4 नवंबर 2026 को केस दर्ज किया था। इसके बाद 6 नवंबर को मुंबई में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के प्रमोटरों और निदेशकों से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान जांच से संबंधित कई अहम और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए, जिन्हें CBI ने जब्त कर लिया है।
सभी आरोपियों की भूमिका की जांच जारी
CBI मामले में कथित आपराधिक साजिश के पूरे दायरे का पता लगा रही है। जांच एजेंसी सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों समेत सभी संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। इसके साथ ही बैंक से मिले कर्ज की रकम का वास्तविक इस्तेमाल कहां और किन उद्देश्यों के लिए किया गया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











