Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल
काहिरा, छह नवंबर (एपी) दक्षिण-पश्चिमी यमन के एक बाजार पर शुक्रवार को हुए हवाई हमलों में कम से कम 20 लोग मारे गए। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-सबाही ने हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले टीवी चैनल ‘अल मसीरा’ को बताया कि ताइज प्रांत के अल-वजियाह स्थित बाजार पर हवाई हमलों में 15 लोग घायल हुए हैं।
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक बयान में बिना कोई सबूत दिए कहा कि सुबह करीब सात बजे अल-हदारा बाजार पर तीन हवाई हमले किए गए, जिनमें दर्जनों आम नागरिक हताहत हुए। सऊदी अरब के सूचना मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोधों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।
इस बीच, ताइज प्रांत के सरकारी मीडिया कार्यालय ने फेसबुक पर जारी एक बयान में भीड़भाड़ वाले बाजार पर हमले की पुष्टि की और कहा कि इसमें लोग हताहत हुए हैं। हालांकि, उसने मृतकों और घायलों की संख्या का ब्योरा नहीं दिया। ताइज के अधिकारियों ने इस घटना के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इलाके में कोई हवाई हमला नहीं किया गया था।
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट पर आया नया अपडेट, किसके लिए है जरूरी?
आठवें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक और अपडेट आया है। यह अपडेट किसके लिए जरूरी है, आइए जान लेते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan








