CBSE 10th-12th Exam 2027 Date Sheet: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 16 फरवरी से होंगे शुरू, डेटशीट जारी
धनतेरस पर नए वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, पूजा के लिए लगी एक किलोमीटर लंबी कतार, 20 प्रतिशत अधिक ग्रोथ
धनतेरस पर इस बार वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री देखने को मिली रही है. शुभ मुहूर्त पर नए वाहन खरीदने की परंपरा रहती है. धनतेरस के मौके पर जयपुर समेत प्रदेशभर में वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री सामने आई है. शहर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में नए वाहनों को पूजा के लिए लाने वालों की लंबी कतार देखी गई. पूजा के लिए कार से लेकर व्यावसायिक वाहनों की करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार देखी जा रही है.
वाहनों की ब्रिकी में 20 प्रतिशत ग्रोथ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार नवरात्रि से दिवाली तक वाहनों की बिक्री में बीते साल की तुलना में वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत अधिक हुई है. सुबह से ही वाहन शोरूम में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली. दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लोग जमकर खरीददारी करते दिखे. ग्राहकों ने पहले से बुक कराए वाहनों की डिलीवरी धनतेरस के दिन लेना पसंद किया. जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के आसपास का नजारा देखने वाला था. नए वाहनों की डिलीवरी लेकर मंदिर पहुंचे लोगों की लंबी कतार देखने को मिली.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










