Responsive Scrollable Menu

कोलकाता में नाबालिग की आंखों पर पट्टी बांधकर पेट्रोल डाला:आरोप- रील बनाने के लिए आग लगाई, 3 गिरफ्तार

दक्षिण कोलकाता में एक किशोर को आंखों पर पट्टी बांधकर पेट्रोल डाला गया। इसके बाद उसे आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 27 अक्टूबर की है। आरोपियों ने हमले का वीडियो बनाया था। शक है कि वे इसे सोशल मीडिया रील के लिए रिकॉर्ड कर रहे थे। आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। किशोर की हालत स्थिर है। उसके सीने और पेट पर जलने की चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। लड़के के परिवार ने हमले की वजह आर्थिक विवाद बताई है। परिवार का कहना है कि लड़के ने करीब 6 महीने पहले आरोपी से लिए 500 रुपए लौटा दिए थे। पुलिस के मुताबिक जब लड़का 27 अक्टूबर को घर लौट रहा था। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोका और लेनिन नगर में एक तालाब के पास ले गए। इन लोगों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और सिर पर हेलमेट पहना दिया। जब लड़के ने इसका विरोध किया और हेलमेट हटाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे पेट्रोल पिलाने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक आरोपी स्कूटर के स्टोरेज कंपार्टमेंट से पेट्रोल की बोतल निकालता दिख रहा है। वह आंखों पर पट्टी बांधे किशोर पर पेट्रोल डालता है। वहां मौजूद एक और लड़का दूसरे आरोपी की ओर माचिस की डिब्बी फेंकता दिखता है। आरोपी माचिस की तीली जलाकर लड़के पर फेंक देता है। इससे वह आग की लपटों में घिर जाता है। वीडियो में लड़का भागता दिख रहा है। इस दौरान आग की लपटें उसके शरीर को घेर लेती हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने हमले को सोशल मीडिया रील के लिए रिकॉर्ड किया होगा। हालांकि, पुलिस हमले के पीछे अन्य संभावित वजहों की भी जांच कर रही है। गार्फा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रील बनाने के चक्कर में ओडिशा में 2 मौतें: बौध में ट्रेन से टकराया लड़का; पुरी में सांप पकड़ने वाले को कोबरा ने कई बार डसा ओडिशा में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक लड़का और एक सांप पकड़ने वाला शामिल है। बौध जिले में शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहा लड़का ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं, पुरी जिले में कोबरा के साथ रील शूट करते समय 28 साल के तपन कुमार प्रधान को सांप ने कई बार डस लिया। पुलिस के मुताबिक, लड़का खोरधा-बोलांगीर रेलवे लाइन पर रील बना रहा था। प्रधान को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Karmabhumi Express Fire: Bihar जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, चश्मदीदों का बड़ा बयान

पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (Karmabhumi Express) में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने ट्रेन की चार बोगियों को अपनी आगोश में ले लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। #karmabhumiexpress #trainfire #amritsar #railwayaccident #dignanaksingh #breakingnews #aajtakdigital #atwebvideos #reporterdairy #RPT0500 karmabhumi express fire news, amritsar to bihar train, amritsar karmabhumi express, train fire 4 bogies burnt, karmabhumi express fire, dig nanak singh statement, karmabhumi express fire, amritsar train fire accident, passengers safe news, आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। शुक्रवार को ओमान के अल अमेरात में खेले गए मुकाबले में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों ने पहले नेपाल की पूरी टीम को 128 रन पर समेट दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी ने बिना कोई विकेट गंवाए टीम को आसान जीत दिला दी।

129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 19.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस तरह भारत ने 30.5 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। आर्यवीर सहवाग ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए नेपाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

इससे पहले भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तेज गेंदबाज ईशान सूद ने नई गेंद से शानदार शुरुआत की और नेपाल के शीर्ष क्रम को पूरी तरह हिला दिया। उन्होंने ओपनर प्रसिद्ध जैसी को 1 रन, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यांशु कोइराला को 5 रन और चौथे नंबर के बल्लेबाज निश्चल क्षेत्री को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

ईशान की शानदार गेंदबाजी के चलते नेपाल ने 9वें ओवर तक केवल 27 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मनल चौहान ने निरज यादव को बोल्ड कर नेपाल को चौथा झटका दिया। लगातार विकेट गिरने के बीच दर्श सोनल और आशीष लुहार ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। दर्श ने 93 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि आशीष ने 45 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।

हालांकि, यशवीर गौड़ ने आशीष को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद नेपाली बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ा गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। नेपाल की पूरी टीम 42.3 ओवर में 128 रन बनाकर आउट हो गई। दर्श सोनल टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने शानदार गेंदबाजी की। ईशान ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन ने केवल 8 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया। यशवीर गौड़ ने 2 विकेट लिए। वहीं, काव्या परेश पटेल और मनल चौहान को 1-1 सफलता मिली।

बता दें कि अंडर-19 एशिया कप युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है। इस प्रतियोगिता में एशिया की प्रमुख युवा टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम की शुरुआत जिस तरह हुई है, उससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, टीम के सामने अगली चुनौती पाकिस्तान की होगी। भारत अंडर-19 का दूसरा मुकाबला रविवार को पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।

Fri, 06 Nov 2026 21:51:00 +0530

  Videos
See all

AajTak LIVE: Midterm Elections में Trump की पार्टी को झटका, क्या अब तीसरी बार चलेगा महाभियोग? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:46:31+00:00

Viral Video: कैमरे में कैद हुई 70 लाख की चोरी की वारदात #shorts #aajtak #ytshorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers