E20 के लैब टेस्ट में निकला 31.2% तक एथेनॉल... कर्नाटक सरकार ने किया बड़ा दावा, केंद्र से की मुआवजे की मांग
कर्नाटक सरकार ने दावा किया है कि राज्य में लिए गए पेट्रोल सैंपल्स में एथेनॉल की मात्रा 20% की तय सीमा से बढ़कर 31.2% तक पाई गई है. IOCL, HPCL और BPCL जैसे पंपों के सैंपल्स में गड़बड़ी मिली है. मंत्री रिजवान अरशद ने इस पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इससे जनता को सालाना 62,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है और उपभोक्ताओं के लिए मुआवजे की मांग की है.
'पब्लिक सेंटिमेंट से तय नहीं होती जमानत', 162 की स्पीड से 3 को कुचलने वाले मिनी कूपर ड्राइवर को HC से राहत
केरल हाईकोर्ट ने कोच्चि के मिनी कूपर हादसे में चारों आरोपियों को जमानत दे दी है. हालांकि 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाने के आरोपी मुख्य ड्राइवर सुहैल सजीव को अभी 10 दिन और जेल में रहना होगा. हादसे में तीन युवाओं की मौत हुई थी. कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि जमानत का फैसला पब्लिक सेंटिमेंट यानी जनता की भावनाओं से तय नहीं होता. कोर्ट को कानून और तय प्रक्रिया के आधार पर फैसला करना होता है. BMW की तकनीकी जांच में टक्कर से पांच सेकंड पहले कार की रफ्तार 162 किलोमीटर प्रति घंटा मिली थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











