Responsive Scrollable Menu

गांव के तरीके से बनाएं नींबू का चटपटा तीखा अचार, सालों साल चलेगा, नहीं होगा खराब

सर्दी की शुरुआत हो चुकी है. सर्दी के सीजन में हरी सब्जियों, सरसों का साग और मक्का-बाजरे की रोटी का स्वाद आत्मा को तृप्त कर देता है. इसी सीजन में अमरूद, आंवला और नींबू भी बाजार में आसानी से मिलने लगते हैं. रसीले, ताजे-पीले नींबू का अचार भी इसी सीजन में रखा जाता है. नींबू का अचार खाने पाचन सुधारता है. इम्युनिटी बढ़ाता है. भूख बढ़ाता है, हड्डियां मजबूत करता है. इसमें मौजूद पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. नींबू का चटपटा अचार कैसे रखते हैं, अचार रखने की सबसे आसान विधि कौन सी है, आइये जानते हैं.....

Continue reading on the app

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपवली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस तिथि पर भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा करके मां सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या वापस आए थे। श्रीराम के अयोध्या वापस आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। वहीं दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि दीपावली पर अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और घर में उनका वास होता है। हालांकि इस बार दीपावली की डेट को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन है। तो आइए जानते हैं दिवाली की डेट, लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरूआत 08 नवंबर की सुबह 11:27 मिनट से हो रही है। वहीं अगले दिन यानी की 09 नवंबर 2026 की रात 12:31 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि और प्रदोष काल के आधार पर 08 नवंबर 2026 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। वहीं इस दिन लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 05: 54 से 07:50 बजे है और प्रदोष काल शाम 05:31 से 08:09 बजे तक है।

पूजन विधि

सबसे पहले पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करें और फिर ईशान कोण दिशा में लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। अब इस पर अक्षत रखें और भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद चौकी के पास तांबे या पीतल के कलश में शुद्ध जल और गंगाजल भरकर रखें। कलश के अंदर सुपारी, एक सिक्का, अक्षत और रोली आदि डालें। फिर कलश के मुख पर आम के पत्ते रखकर उस पर दीपक रखें।

अब हाथ में थोड़ा सा जल लेकर अपने ऊपर और सभी पूजन सामग्री के ऊपर छिड़काव करें और इस दौरान 'ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा। यः स्मरेत्पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः॥' मंत्र का जाप करें। फिर आचमन करने के बाद दाहिने हाथ में फल, अक्षत, फूल और जल लेकर मां लक्ष्मी और श्रीगणेश से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। दिवाली पूजा से पहले प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश की पूजा करें और उनको रोली, अक्षत, दूर्वा, मिठाई और धूप-दीप अर्पित करें।

इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा शुरू करें। मां लक्ष्मी को रोली, कुमकुम का तिलक करें। फिर लाल फूल, कमल, खील, बताशे, मिठाई और फल आदि अर्पित करें। इसके बाद तिजोरी में रखन के लिए पीली कौड़ियों, कुछ सिक्के, कमलगट्टे और गोमती चक्र को मां लक्ष्मी के चरणों में रखें और फिर कुबेर देव की पूजा-अर्चना करें। अब भगवान गणेश की आरती और मां लक्ष्मी की आरती करें और अंजाने में पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद घर के सभी जगहों पर दीपक रखें।

Continue reading on the app

  Sports

Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। शुक्रवार को ओमान के अल अमेरात में खेले गए मुकाबले में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों ने पहले नेपाल की पूरी टीम को 128 रन पर समेट दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी ने बिना कोई विकेट गंवाए टीम को आसान जीत दिला दी।

129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 19.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस तरह भारत ने 30.5 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। आर्यवीर सहवाग ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए नेपाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

इससे पहले भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तेज गेंदबाज ईशान सूद ने नई गेंद से शानदार शुरुआत की और नेपाल के शीर्ष क्रम को पूरी तरह हिला दिया। उन्होंने ओपनर प्रसिद्ध जैसी को 1 रन, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यांशु कोइराला को 5 रन और चौथे नंबर के बल्लेबाज निश्चल क्षेत्री को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

ईशान की शानदार गेंदबाजी के चलते नेपाल ने 9वें ओवर तक केवल 27 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मनल चौहान ने निरज यादव को बोल्ड कर नेपाल को चौथा झटका दिया। लगातार विकेट गिरने के बीच दर्श सोनल और आशीष लुहार ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। दर्श ने 93 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि आशीष ने 45 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।

हालांकि, यशवीर गौड़ ने आशीष को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद नेपाली बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ा गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। नेपाल की पूरी टीम 42.3 ओवर में 128 रन बनाकर आउट हो गई। दर्श सोनल टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने शानदार गेंदबाजी की। ईशान ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन ने केवल 8 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया। यशवीर गौड़ ने 2 विकेट लिए। वहीं, काव्या परेश पटेल और मनल चौहान को 1-1 सफलता मिली।

बता दें कि अंडर-19 एशिया कप युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है। इस प्रतियोगिता में एशिया की प्रमुख युवा टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम की शुरुआत जिस तरह हुई है, उससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, टीम के सामने अगली चुनौती पाकिस्तान की होगी। भारत अंडर-19 का दूसरा मुकाबला रविवार को पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।

Fri, 06 Nov 2026 21:51:00 +0530

  Videos
See all

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर जश्न का माहौल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:44:36+00:00

Viral Video: कैमरे में कैद हुई 70 लाख की चोरी की वारदात #shorts #aajtak #ytshorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers