Responsive Scrollable Menu

दिवाली पार्टी में Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai का दिखा रोमांस, एक-दूजे का हाथ थामे दोनों आए नजर

Aishwarya-Abhishek Video: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल शुरू हो गया है. फिल्मी सितारे दिवाली पार्टियों में शामिल होकर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे. इस दौरान दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींच लिया. पार्टी से सामने आए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

ऐश्वर्या के लुक ने भी जीता दिल

लुक की बात करें तो ऐश्वर्या राय ने इस खास मौके के लिए सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी. इस पर सुनहरे धागों से बारीक कारीगरी की गई थी. रेड लिप्स और ट्रेडिशनल अंदाज में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, अभिषेक बच्चन ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम दिखे. दोनों के लुक और उनकी जोड़ी को देखकर फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

 

Continue reading on the app

धनतेरस पर स्वस्थ जीवन का लें संकल्प, आयुर्वेद और निवारक स्वास्थ्य देखभाल अपनाएं: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर देशवासियों से बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में निहित निवारक स्वास्थ्य देखभाल (प्रिवेंटिव हेल्थकेयर) और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें अपनाकर परिवार एक बेहतर और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद केवल बीमारियों के उपचार पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों की रोकथाम पर भी विशेष जोर देता है। उन्होंने कहा कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल व्यक्ति और परिवार दोनों के समग्र कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए संदेश में स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर बल दिया गया है, जिसमें संतुलित एवं सजग भोजन, नियमित योग, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने जैसी आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई है। उनका कहना है कि इन उपायों से लंबे समय में बेहतर स्वास्थ्य परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, इस धनतेरस बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लें। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया है कि आयुर्वेद स्वास्थ्य संरक्षण पर कितना जोर देता है और निवारक स्वास्थ्य देखभाल क्यों आवश्यक है।

उन्होंने परिवारों से अपील की कि वे स्वस्थ भोजन, नियमित योगाभ्यास, पर्याप्त आराम और समय पर स्वास्थ्य जांच जैसी आदतों को अपनाएं।

उन्होंने कहा कि अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य में निवेश करना किसी भी परिवार का सबसे मूल्यवान निवेश है। आज अपनाई गई अच्छी जीवनशैली की आदतें आने वाले वर्षों में पूरे परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करेंगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी अपने संदेश में कहा कि धनतेरस केवल भौतिक संपत्ति में निवेश का अवसर नहीं है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक सुख-समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का भी उपयुक्त अवसर है।

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी धनतेरस के अवसर पर परिवार के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, शुभं करोति कल्याणम्, आरोग्यं धन-संपदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत और विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए इस धनतेरस भौतिक संपत्ति के साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य में भी निवेश करें।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार ही समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं, इसलिए धनतेरस पर स्वास्थ्य को सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति मानकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

गलतियों से सीखकर न्यूजीलैंड में चमके गुरनूर बरार... 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए मजबूत की दावेदारी

Gurnoor Brar super performance against new zealand 2nd odi: गुरनूर बरार ने वेस्टइंडीज दौरे पर महंगे साबित होने और निराशाजनक प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी की है. न्यूजीलैंड दौरे पर पहले दो वनडे मैचों में 10.57 के बेहतरीन औसत से 7 विकेट झटककर वह सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. बरार ने स्वीकार किया कि शुरुआती असफलताएं निराशाजनक थीं, लेकिन उन्होंने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के समर्थन से अपनी गलतियों से सबक लिया. इस शानदार कमबैक ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में उनकी दावेदारी को बेहद मजबूत कर दिया है. Sat, 7 Nov 2026 21:37:56 +0530

  Videos
See all

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या के आसमान में प्रभु श्रीराम की भव्य झलकियां | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T16:38:35+00:00

Diwali 2026 पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा India Gate| Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T16:39:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers