Responsive Scrollable Menu

Apple, Samsung की मौज, सरकार देगी इनाम, देखें नई पॉलिसी में क्या होगा खास

भारत स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए नया इंसेंटिव प्लान तैयार कर रहा है, और इस प्लान से Apple और Samsung जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है। इस मामले से जुड़े लोगों ने ब्लूमबर्ग को बताया कि सरकार एक नई पॉलिसी पर काम कर रही है। डिटेल में पढ़ें नई पॉलिसी में क्या होगा खास

Continue reading on the app

इजरायली हमले में आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत

तेहरान, 12 मार्च (आईएएनएस)। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी ने वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत की पुष्टि की है। एजेंसी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार 11 मार्च को कर दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में देहगान के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए। समाचार एजेंसी ने बताया कि हमले में उनकी पत्नी फरीदेह सादात सईदी, बेटी फातेमेह देहगान, बेटा मोहम्मद पारसा देहगान और उनकी सास सोगरा घासेमी की भी मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य बेटा मोहम्मद हुसैन देहगान घायल हो गया।

इससे पहले इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने 10 मार्च की सुबह घोषणा की थी कि उसने मध्य ईरान के रणनीतिक शहर अराक के हाफेजियाह इलाके में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। इजरायली सेना का दावा था कि इस हमले का लक्ष्य एक वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर था।

अराक को ईरान के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर माना जाता है क्योंकि यहां अराक हेवी वाटर रिएक्टर स्थित है और इसके आसपास सेना से जुड़े कई औद्योगिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। हालांकि जिस हाफेजियाह इलाके को निशाना बनाया गया वह मुख्य रूप से एक रिहायशी क्षेत्र है।

एजेंसी ने कुछ विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि शहर के भीतर किसी रिहायशी इमारत पर इस तरह का हमला यह संकेत देता है कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बेहद सटीक खुफिया जानकारी मुहैया कराई गई। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, हालिया हमलों में मारे गए कई आईआरजीसी कमांडरों और सैन्य अधिकारियों का अंतिम संस्कार राजधानी तेहरान के मेराज स्क्वायर में भी किया गया।

ईरानी सरकार अक्सर सैन्य अफसरों को “प्रतिरोध के शहीद” के रूप में संबोधित करती है।

वहीं, इजरायल का तर्क रहा है कि कई बार सैन्य कमांडर अपने घरों को ही कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल करते हैं और इसी चक्कर में निशाना बन जाते हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Legends League Cricket 2026: जीरो पर आउट होने वाला बना प्लेयर ऑफ द मैच, इंडिया कैप्टंस की टीम जीती

India Captains win: लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 का आगाज हो चुका है और पहले ही मैच में इंडिया कैप्टंस की टीम ने दमदार जीत हासिल की है. उसकी जीत में प्लेयर ऑफ द मैच जीरो पर आउट होने वाला खिलाड़ी बना. Thu, 12 Mar 2026 17:18:57 +0530

  Videos
See all

Prime At Four: गैस-तेल सब आ रहा.. 'अफवाह' गैंग क्यों घबरा रहा? | PM Modi | Hindi News | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T12:06:55+00:00

कुंभ में वायरल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग की शादी! #monalisa #mahakumbh #marriage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T12:09:10+00:00

LPG News : LPG की कमी, होटल में इंडक्शन पर बना खाना ! #hotelnews #gasproblem #lpgcrisis #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T12:07:38+00:00

NIshikant Dubey:'राहुल चाहते हैं कि सोरोस का अजेंडा पूरा हो' #shorts #ytshorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T12:05:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers