IPL 2026: पहले फेस में खेले जाएंगे कुल 4 डबल-हेडर मैच, नोट कर लीजिए वेन्यू, तारीख और समय
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. इस बार आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान 2 फेस में किया जाएगा. ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव है. इसी बीच बुधवार, 11 मार्च को बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले फेस के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. पहले चरण में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. सभी टीमें लगभग 4-4 मैच खेलेगी. वहीं इस दौरान कुल 4 डबल-हेडर मैच भी खेला जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि डबल हेडर मैच कब-कब खेला जाएगा.
आरसीबी और एमआरएच के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच
आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को पिछली बार की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आईपीएल नियन के मुताबित यह ओपनिंग मैच आरसीबी के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, क्योंकि वो डिफेंडिंग चैंपियन है.
4 अप्रैल को डबल-हेडर में DC vs MI, GT vs RR की होगी भिड़ंत
आईपीएल 2026 के पहले फेस में कुल 4 दिन डबल-हेडर मैच खेले जाएंगे. पहला डबल हेडर मुकाबला शनिवार, 4 अप्रैल को खेला जाएगा. इन दिन दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से DC के होमग्राउंड दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि शाम के मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होगी. यह मैच शाम भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
5 अप्रैल को डबल-हेडर में SRH vs LSG, RCB vs CSK की होगी भिड़ंत
रविवार, 5 अप्रैल को भी डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा. इस दिन दोपहर के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत होगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से SRH के होमग्राउंड हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि शाम के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी. यह मैच RCB के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
11 अप्रैल को डबल-हेडर में PBKS vs SRH, CSK vs DC की होगी भिड़ंत
शनिवार, 11 अप्रैल को तीसरा डबल हेडर मैच खेला जाएगा. इस दिन दोपहर के मैच में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से PBKS की होमग्राउंड मुल्लांपुर में खेला जाएगा. वहीं शाम के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच CSK के होमग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
12 अप्रैल को डबल-हेडर में LSG vs GT, MI vs RC का होगा सामना
आईपीएल 2026 के पहले फेस का आखिरी डबल हेडर मैच रविवार, 12 अप्रैल को खेला जाएगा. इस दिन पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होगी. यह मैच LSG के होमग्राउंड इकाना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से शुरू होगा. जबकि शाम के मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी. यह मैच MI के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
???? News ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 ????️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
यह भी पढ़ें: IPL में किन भारतीय गेंदबाजों ने ली हैट्रिक, जानिए किसने 3 बार दोहराया ये कारनामा, यहां देखें पूरी लिस्ट
Taapsee Pannu: ‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने इंडस्ट्री में पहचान बनाने में आने वाली परेशानियों पर खुलकर बात की...
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू की फिल्म का मतलब ही होता है—गहरे किरदार, सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी और दमदार परफॉरमेंस। अपनी फिल्मों के ज़रिए अपने नाम की एक खास पहचान बनाने की चुनौती पर उन्होंने खुलकर बात की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol

















