Responsive Scrollable Menu

आसमान के 'असली बाजीराव' बने वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, अकेले उड़ाया घातक MiG-29 लड़ाकू विमान!

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आज पश्चिमी कमान (Western Air Command) के एक फ्रंटलाइन फाइटर बेस से MiG-29 UPG मल्टी-रोल लड़ाकू विमान में अकेले उड़ान (Solo Sortie) भरकर पूरी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास करा दिया है. आसमान की ऊंचाइयों में गरजते इस विध्वंसक विमान को खुद चीफ द्वारा उड़ाना न केवल वायुसेना के ऊंचे मनोबल को दर्शाता है, बल्कि सीमा पर देश की 'ऑपरेशनल तैयारियों' की एक कड़ी चेतावनी भी है. एयर चीफ मार्शल ने न केवल फाइटर जेट के टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान अपनी शानदार स्किल्स दिखाईं, बल्कि बेस की युद्धक क्षमता का बारीकी से निरीक्षण भी किया. यह सॉर्टी बताती है कि भारतीय आकाश के संरक्षक हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं.

Continue reading on the app

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल गाढ़ी और स्वादिष्ट चने की दाल, जानिए इसकी आसान रेसिपी

ढाबों में रोटी या चावल के साथ चने की दाल काफी पसंद की जाती है.अच्छी बात यह है कि ढाबा स्टाइल यह दाल घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है. दाल बनाने के लिए चना दाल के साथ थोड़ी मात्रा में मूंग दाल, मसूर दाल और चाहें तो थोड़ा राजमा भी मिला सकते हैं. सबसे पहले सभी दालों को 2–3 बार अच्छी तरह धो लें और करीब 20–30 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद कुकर में दाल डालकर पर्याप्त पानी के साथ 3-4 सीटी आने तक पकाएं. अब तड़के के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ता व सूखी लाल मिर्च डालें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें. जब मसाले से तेल अलग दिखने लगे, तब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला डालें. अब उबली हुई दाल को इस मसाले में मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मसाले का स्वाद दाल में अच्छी तरह घुल जाए. अंत में ऊपर से थोड़ा घी और हरा धनिया डाल दें.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के टिकटों की बिक्री, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे बुक?

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी हो चुका है। 28 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 20 मैचों का कार्यक्रम देखने को मिला है। लेकिन इसके साथ फैंस के मन में सवाल तेजी से उठने लगा कि वे टूर्नामेंट के टिकट कब, कहां और कैसे खरीद सकते हैं?

फिलहाल बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के टिकट को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन Zomato के डिस्ट्रिक्ट एप पर इंडियन प्रीमियर लीग के टिकट के लिए एक अलग से सेक्शन बनाया गया है। इस सेक्शन में Coming Soon लिखा हुआ है। इससे एक चीज तो साफ हो जाती है कि जल्द ही टिकट की बिक्री शुरू हो सकती है। 

BookmyShow ने टूर्नामेंट के टिकट के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस प्री-सेल रजिस्ट्रेशन में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच शामिल हैं। गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम वाले मैच और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम वाले शामिल हैं। हालांकि, प्री-रजिस्ट्रेशनक को लेकर एक चीज साफ कर दी गई है कि इससे टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी लेकिन इससे पहले टिकट खरीदने का मौका मिल सकता है। 

शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर स्पष्टता 13 मार्च, शुक्रवार को मिलेगी। 
Thu, 12 Mar 2026 19:08:04 +0530

  Videos
See all

Saudi Crude Oil Tanker Ship Reached India Live: भारत के लिए बहुत बड़ी खबर | Iran Vs Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T13:33:26+00:00

Monalisha Muslim Husband: हाथ जोड़कर क्या बोले मोनालिसा के मुस्लिम पति? | #monalisha #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T13:30:57+00:00

“Superstar नहीं, Super Team चाहिए”World Cup T20 जीतने के बाद Gautam Gambhir ने दे दिया बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T13:31:26+00:00

टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ का वीडियो वायरल | #ujjain #mpnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T13:31:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers