कितने साल के हो गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, न्यूयार्क की सड़कों पर क्यों गए लड़खड़ा? देखें वीडियो
न्यूयॉर्क की व्यस्त सड़कों पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी हिलरी क्लिंटन को सड़क की ओर धकेलते हुए दिख रहे हैं. हालांकि, करीब से देखने पर पता चलता है कि 79 वर्षीय क्लिंटन का संतुलन बिगड़ गया था, जिसके कारण यह अजीब स्थिति पैदा हुई. इस घटना ने एक बार फिर उनके गिरते स्वास्थ्य और उनके रंगीन अतीत खासकर मोनिका लेविंस्की की यादों और उससे जुड़े विवाद को ताजा कर दिया है.
डायबिटीज के लिए राम बाण ये घरेलू उपाय, विशेषज्ञ से जानें बनाने का तरीके
डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है.ऐसे में कई लोग दवाओं के साथ घरेलू उपाय भी अपनाने की कोशिश करते हैं. झारखंड के पलामू जिले के आयुर्वेद जानकार पवन आर्य का कहना है कि कुछ पौधों के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. पवन आर्य के अनुसार सदाबहार का पौधा गांव और शहर दोनों जगह आसानी से मिल जाता है. उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना सदाबहार के पांच ताजे पत्तों का सेवन करता है, तो डायबिटीज को नियंत्रित करने में लाभ मिल सकता है. हालांकि इसका सेवन नियमित और संतुलित मात्रा में करना जरूरी है. उन्होंने एक खास मिश्रण की भी सलाह दी है. इसके लिए एक टमाटर, एक खीरा और एक करेला लें. इसमें पांच नीम के पत्ते और पांच सदाबहार के पत्ते मिलाकर मिक्सी में पीस लें. इस मिश्रण को छानकर सुबह खाली पेट सेवन करने की सलाह दी जाती है. उनका दावा है कि करीब 15 दिनों तक लगातार सेवन करने से बढ़ा हुआ ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित होने में मदद मिल सकती है. बाद में इसकी मात्रा कम कर नियमित रूप से लिया जा सकता है. हालांकि ये उपाय भी डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















