Responsive Scrollable Menu

आतंकवाद पर पाकिस्तान की कोई विश्वसनीयता नहीं: एमईए

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने पाक‍िस्‍तान के उस दावे की कड़ी आलोचना की, ज‍िसमें उसने कहा था क‍ि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा (डूरंड लाइन) पर चल रहे संघर्ष में भारत का हाथ है। भारत ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की कोई विश्वसनीयता नहीं है। पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद को समर्थन देने वाला देश रहा है।

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है और अब पाकिस्तान के लिए अपनी गलतियों का दोष भारत पर डालना आम बात हो गई है।

उन्होंने कहा, “हम इन झूठे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। पाकिस्तान को अपनी गलतियों के लिए भारत को दोष देना आदत बन गई है। कोई भी उसकी झूठी कहानी से अब धोखा नहीं खा रहा।”

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष तब शुरू हुआ जब 27 फरवरी को अफगानिस्तान बलों ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से 21 फरवरी को अफगान क्षेत्र में की गई सैन्य कार्रवाई के बाद की गई थी।

इसके बाद पाकिस्तान ने जवाब में ऑपरेशन गजब लिल-हक नाम का सैन्य अभियान शुरू किया और कहा कि यह अफगान सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी के जवाब में था।

इस सप्ताह की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हवाई हमलों की भी कड़ी निंदा की। भारत ने कहा कि रमजान के महीने में ऐसे हमले करना और साथ ही इस्लामी एकता की बात करना पाखंड है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने यूएन सुरक्षा परिषद में कहा, एक तरफ अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामिक एकजुटता के ऊंचे सिद्धांतों की बात करना और दूसरी तरफ रमजान के पवित्र महीने में बेरहमी से हवाई हमला करना दिखावटी है। उन्होंने कहा, 6 मार्च 2026 तक इन हमलों में 185 बेगुनाह लोग मारे गए हैं, जिनमें से लगभग 55 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं।

उन्होंने कहा, भारत अफगान इलाके में हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जो इंटरनेशनल कानून और यूएन चार्टर और देश की संप्रभुता के सिद्धांत का खुला उल्लंघन है।

अफगानिस्तान पर काउंसिल की ब्रीफिंग में बोलते हुए हरीश ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन डिप्लोमैटिक तरीके से कही गई बातें साफ थीं कि वे किसके खिलाफ थीं।

पाकिस्तान ने दावा किया कि वह अफगानिस्तान पर हमला कर रहा था, क्योंकि वह अपने इलाके से आतंकवादियों को काम करने दे रहा था।

हालांकि, हरीश ने बताया कि यह इस्लामाबाद था, जो पड़ोसियों पर हमला करने के लिए आतंकवादी ग्रुप्स का इस्तेमाल प्रॉक्सी के तौर पर कर रहा था।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

प्लांट में घुसा, गाली-गलौज की, फिर मारी गोली… पूर्व कर्मी ने HPCL के GM-डिप्टी मैनेजर की क्यों की हत्या?

बदायूं जिले के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बायोगैस प्लांट में सनसनीखेज घटना हुई है. नौकरी से निकाले गए पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह ने विवाद के बाद मैनेजर सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत बने युवराज सिंह के चेले, IPL 2026 से पहले क्या सीखा?

IPL 2026, Rishabh Pant: ऋषभ पंत की आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. इसके लिए वो युवराज सिंह के पास भी गए, जहां उन्होंने बल्लेबाजी के कुछ गजब गुर सीखे. Thu, 12 Mar 2026 20:55:57 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Iran ने समंदर में Trump को कैसे फेल किया ? #shorts #sushantsinha #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T15:39:22+00:00

News Ki Pathshala: ट्रंप के हर वार को फेल करता ईरान #shorts #ytshorts #irannews #trump #israelvsiran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T15:38:23+00:00

Online Gaming: ऑनलाइन गेम और फोन की लत से अपने बच्चे को कैसे बचाएं? | Mental Health | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T15:45:06+00:00

जानें कैसे होती है समंदर में जंग | Strait of Hormuz | War in Sea | Iran-Israel War | Trump | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T15:42:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers