Responsive Scrollable Menu

हेल्थ फैक्ट : पांच मिनट की मुद्रा बदल देगी आपकी जिंदगी, दूर होंगे तनाव और नकारात्मक सोच

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। हमारी हथेलियों में सिर्फ काम करने की ताकत ही नहीं, बल्कि ऊर्जा को साधने की अद्भुत शक्ति भी छिपी है। योग में हाथों की इन्हीं खास स्थितियों को मुद्रा कहा जाता है। ऐसी ही एक बेहद शक्तिशाली और असरदार कालेश्वर मुद्रा है। यह मुद्रा न सिर्फ मन को शांति देती है, बल्कि अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।

कालेश्वर का अर्थ है समय के स्वामी (भगवान शिव का एक रूप) और यह मुद्रा व्यक्ति को समय के प्रति सचेत कर टालमटोल की आदत को सुधारने में भी मदद करती है।

हमारे हाथ सिर्फ काम करने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि इनमें ऊर्जा को साधने की भी अद्भुत शक्ति छिपी है। योग शास्त्र में कहा गया है कि हमारी उंगलियों में पांच तत्वों का वास होता है - अग्नि, वायु, आकाश, पृथ्वी और जल। जब हम उंगलियों को एक खास तरीके से मिलाते हैं, तो शरीर के अंदर की ऊर्जा का प्रवाह बदल जाता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह मुद्रा चंचल मन को शांत करने, मानसिक तनाव को दूर करने और बुरी आदतों या व्यसनों से मुक्ति पाने के लिए एक सर्वश्रेष्ठ पूरक योग अभ्यास है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब मन में चिंता, गुस्सा, डर और नकारात्मक सोच हावी होने लगती है, तब कालेश्वर मुद्रा मन को शांत करने का सबसे सरल उपाय बन जाती है।

इसी के साथ ही, यह मुद्रा इच्छाशक्ति को मजबूत करती है, जिससे सिगरेट, शराब या किसी भी प्रकार के हानिकारक व्यसन व तलब को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इस मुद्रा के अभ्यास करने का समय भी बताया गया है। इसका अभ्यास सुबह के समय (ब्रह्ममुहूर्त) करना सबसे अधिक फलदायी माना जाता है, हालांकि इसे दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। अभ्यासकर्ता प्रतिदिन 10 से 20 मिनट तक इसका अभ्यास करना पर्याप्त है। आप चाहें तो इसे 5-5 मिनट के सत्रों से शुरू कर सकते हैं।

आयुष मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यासकर्ता इस मुद्रा को करते समय इस बात का भी ध्यान दें कि इसे करते समय उंगलियों को आपस में बहुत जोर से या कसकर न दबाएं। यदि शरीर में वात (वायु तत्व) का असंतुलन हो, तो इस मुद्रा का अभ्यास संयम और सीमित अधिक में ही करें।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आया; स्टाइलिश डिजाइन के साथ 7-इंच की स्क्रीन, TPMS, 120Km रेंज

ये स्कूटर देखने में काफी अट्रैक्टिव नजर आता है और किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींच सकता है। इसके मुख्य फीचर्स में चारों तरफ शार्प और लेयर्ड पैनलिंग, एक बड़ा फ्रंट एप्रन, एक बहुत बड़ी विंडशील्ड और स्लीक लाइटिंग शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट ने कैंसर को कैसे हराया, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने अपनी कहानी कैमरे पर बताया, 2024 में पत्नी सारा को हुआ था ल्यूकेमिया

Blair Tickner story: टिकनर ने 2019 में टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए पदार्पण किया था और इसके बाद क्रमशः 2022 और 2023 में वनडे और टेस्ट टीमों में जगह बनाई. अप्रैल 2024 में जब उनकी पत्नी सारा को ल्यूकेमिया का पता चला और उन्हें आठ महीने तक कैंसर का इलाज कराना पड़ा, तब उनके लिए व्यक्तिगत रूप से चीजें काफी मुश्किल हो गई थीं. उन्हें उस साल क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और तब से वह स्वस्थ हैं. Fri, 6 Nov 2026 13:59:39 +0530

  Videos
See all

Home Minister Amit Shah Statement : ‘’पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी’ | Uttarakhand | Amit Shah | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T08:35:11+00:00

CM Yogi on Government Jobs: यूपी में अब योग्यता पर नौकरी मिलती है- CM योगी #shorts #cmyogi #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T08:38:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers