TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आया; स्टाइलिश डिजाइन के साथ 7-इंच की स्क्रीन, TPMS, 120Km रेंज
ये स्कूटर देखने में काफी अट्रैक्टिव नजर आता है और किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींच सकता है। इसके मुख्य फीचर्स में चारों तरफ शार्प और लेयर्ड पैनलिंग, एक बड़ा फ्रंट एप्रन, एक बहुत बड़ी विंडशील्ड और स्लीक लाइटिंग शामिल हैं।
रणबीर कपूर की 'रामायण' प्रभास की 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात, इतने करोड़ से रह गई पीछे
Ramayana Vs Adipurush Box Office Collection Day 1: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' (Ramayana) साल 2026 की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था. आखिरकार 5 नवंबर 2026 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और बॉक्स ऑफिस पर इसे शानदार शुरुआत मिली है. हालांकि, दमदार ओपनिंग के बावजूद रणबीर कपूर की 'रामायण' पहले दिन की कमाई के मामले में प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. ऐसे में आइए जानते हैं कि 'रामायण' ने पहले दिन कितने करोड़ का कारोबार किया और ये 'आदिपुरुष' से कितनी पीछे रह गई.
'रामायण' ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की?
ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म को देशभर में अलग-अलग भाषाओं में कुल 25,200 शो मिले. इसमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई, जिसने 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने 7.25 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अलावा तमिल वर्जन से 2.60 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन से 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह फिल्म का पहले दिन का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये रहा.
'आदिपुरुष' से कितनी पीछे रह गई 'रामायण'?
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की 64.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग को बॉलीवुड के लिहाज से काफी मजबूत माना जा रहा है. हालांकि, जब इसकी तुलना प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' से की जाती है, तो ये फिल्म पीछे रह जाती है. दरअसल, साल 2023 में रिलीज हुई प्रभास की 'आदिपुरुष' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 86.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले जबरदस्त क्रेज था. हालांकि, रिलीज के बाद इसे कहानी, डायलॉग और वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग दर्ज की थी.
वहीं रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस हिसाब से फिल्म प्रभास की 'आदिपुरुष' के ओपनिंग डे कलेक्शन से 21.90 करोड़ रुपये पीछे रह गई है. यानी रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा में रहने के बावजूद 'रामायण' पहले दिन 'आदिपुरुष' का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाई.
अब दिवाली वीकेंड पर टिकी निगाहें
फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा था. ऐसे में अब सभी की निगाहें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं. दिवाली की छुट्टियों का फिल्म को फायदा मिल सकता है. अगर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की 'रामायण' आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है और क्या ये 'आदिपुरुष' के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी.
'रामायण' की स्टारकास्ट
'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है. फिल्म में यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ और इंदिरा कृष्णन कौशल्या के रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म में कुणाल कपूर, रकुल प्रीत सिंह और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









