15 साल की तन्वी ने रचा इतिहास, यूथ ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं
Tanvi Patri: डकार में भारत की 15 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने इतिहास रच दिया. वह यूथ ओलंपिक की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं हालांकि, फाइनल में उन्हें चीन की झांग यि शिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. एक घंटे 22 मिनट चले मुकाबले में मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन ने तन्वी को 15-21, 21-13, 26-24 से हराया. तन्वी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए काफी मायने रखती है और आगे बेहतर खेलने की प्रेरणा देगी.
क्रिकेट ने कैंसर को कैसे हराया, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने अपनी कहानी कैमरे पर बताया, 2024 में पत्नी सारा को हुआ था ल्यूकेमिया
Blair Tickner story: टिकनर ने 2019 में टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए पदार्पण किया था और इसके बाद क्रमशः 2022 और 2023 में वनडे और टेस्ट टीमों में जगह बनाई. अप्रैल 2024 में जब उनकी पत्नी सारा को ल्यूकेमिया का पता चला और उन्हें आठ महीने तक कैंसर का इलाज कराना पड़ा, तब उनके लिए व्यक्तिगत रूप से चीजें काफी मुश्किल हो गई थीं. उन्हें उस साल क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और तब से वह स्वस्थ हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








