Responsive Scrollable Menu

Turkey Parliament ने Saudi Arabia और Pakistan संग रक्षा समझौते को दी मंजूरी

अंकारा, छह नवंबर (एपी) तुर्किये की संसद ने बृहस्पतिवार को तुर्किये, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक त्रिपक्षीय रक्षा सहयोग समझौते को मंजूरी दी है। तुर्किये की 600 सदस्यीय संसद में विपक्ष के कड़े विरोध के बावजूद यह प्रस्ताव 119 के मुकाबले 279 मतों से पारित हो गया। विपक्षी दलों ने तर्क दिया था कि यह समझौता तुर्किये को क्षेत्रीय युद्धों में घसीट सकता है और तुर्किये के सैनिकों को खतरे में डाल सकता है।

हालांकि, संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य फुआत ओकते ने कहा कि तुर्किये को ‘‘उसकी इच्छा के विरुद्ध किसी अनियंत्रित प्रक्रिया में नहीं घसीटा जाएगा।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि सैनिकों की तैनाती केवल संसदीय मंजूरी के बाद ही संभव होगी। यह मंजूरी ऐसे समय में मिली है जब सऊदी अरब पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ संघर्ष के बीच क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। अगस्त में हस्ताक्षरित ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ के तहत तीनों देश किसी एक पर हुए हमले को तीनों पर हमला मानेंगे।

इसके तहत खतरे से निपटने, सैन्य सहयोग को मजबूत करने, खुफिया जानकारी साझा करने और रक्षा उद्योग के संबंधों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की गई है। तुर्किये अधिकारियों ने कहा है कि अंकारा, सऊदी अरब को सैन्य सहायता भेजने पर विचार कर रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह समझौता पूरी तरह रक्षात्मक है और यमन में संघर्ष या हूतियों पर हमला करने के लिए तुर्किये सैनिकों को तैनात नहीं किया जाएगा।

Continue reading on the app

खानपान से लेकर दिनचर्या तक, धन्वंतरि जयंती पर आयुष मंत्रालय ने बताए स्वस्थ रहने के आसान मंत्र

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक और देवताओं का वैद्य कहा जाता है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस साल 6 नवंबर 2026 को धन्वंतरि जयंती मनाई जा रही है। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें अपनी सेहत को प्राथमिकता देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सीख देता है।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। मंत्रालय ने भगवान धन्वंतरि की विरासत का उल्लेख करते हुए लोगों से आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा को अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। मंत्रालय का कहना है कि धन-दौलत के साथ सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि असली समृद्धि तभी है, जब व्यक्ति स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सके।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर काम, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। अनियमित खानपान, देर रात तक जागना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव धीरे-धीरे शरीर पर असर डालने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बीमारी होने का इंतजार करने के बजाय पहले से ही अपनी सेहत का ध्यान रखा जाए। छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की नींव रख सकती हैं।

आयुष मंत्रालय ने स्वस्थ जीवन के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की सलाह दी है। सबसे पहले अपने खानपान को बेहतर बनाएं। रोजाना की डाइट में दाल, हरी सब्ज़ियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करें। संतुलित और पौष्टिक भोजन शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ ऊर्जा भी बनाए रखता है।

दूसरी जरूरी बात है एक नियमित दिनचर्या बनाना। समय पर सोना, सुबह जल्दी उठना, भोजन का सही समय तय करना और पर्याप्त नींद लेना शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधियों के लिए जरूर निकालें। टहलना, योग, प्राणायाम और हल्का व्यायाम शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा समय-समय पर स्वास्थ्य-जांच करवाना भी जरूरी है। कई बार शरीर में होने वाली परेशानियों का पता शुरुआती दौर में नहीं चल पाता। नियमित हेल्थ चेकअप से संभावित समस्याओं की पहचान समय रहते हो सकती है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में वापसी, एशेज-वर्ल्ड कप और ओलंपिक के लिए कंगारुओं का स्पेशल प्लान

Michael Hussey Australia coach: ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी को सिर्फ एक सीरीज के लिए नहीं, बल्कि 2027 से 2028 तक के बड़े क्रिकेट मिशन की तैयारी में शामिल किया है. हसी का टीम के साथ जुड़ना बताता है कि ऑस्ट्रेलिया आने वाले बड़े मिशन यानी एशेज, वनडे विश्व कप, 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और टी-20 विश्व कप के लिए कितने अहम होंगे. हसी को उनके आईपीएल के पूर्व सहयोगी स्टीफन फ्लेमिंग भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बतौर कोच जुड़ने बुला रहे थे. Fri, 6 Nov 2026 09:21:47 +0530

  Videos
See all

Prime Minister Narendra Modi Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स के नायकों से मिले पीएम मोदी #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:15:37+00:00

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर ऐसा पलटवार कि सब देखते रहे गए ! Dhurandhar | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:13:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers