Responsive Scrollable Menu

खानपान से लेकर दिनचर्या तक, धन्वंतरि जयंती पर आयुष मंत्रालय ने बताए स्वस्थ रहने के आसान मंत्र

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक और देवताओं का वैद्य कहा जाता है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस साल 6 नवंबर 2026 को धन्वंतरि जयंती मनाई जा रही है। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें अपनी सेहत को प्राथमिकता देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सीख देता है।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। मंत्रालय ने भगवान धन्वंतरि की विरासत का उल्लेख करते हुए लोगों से आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा को अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। मंत्रालय का कहना है कि धन-दौलत के साथ सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि असली समृद्धि तभी है, जब व्यक्ति स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सके।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर काम, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। अनियमित खानपान, देर रात तक जागना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव धीरे-धीरे शरीर पर असर डालने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बीमारी होने का इंतजार करने के बजाय पहले से ही अपनी सेहत का ध्यान रखा जाए। छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की नींव रख सकती हैं।

आयुष मंत्रालय ने स्वस्थ जीवन के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की सलाह दी है। सबसे पहले अपने खानपान को बेहतर बनाएं। रोजाना की डाइट में दाल, हरी सब्ज़ियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करें। संतुलित और पौष्टिक भोजन शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ ऊर्जा भी बनाए रखता है।

दूसरी जरूरी बात है एक नियमित दिनचर्या बनाना। समय पर सोना, सुबह जल्दी उठना, भोजन का सही समय तय करना और पर्याप्त नींद लेना शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधियों के लिए जरूर निकालें। टहलना, योग, प्राणायाम और हल्का व्यायाम शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा समय-समय पर स्वास्थ्य-जांच करवाना भी जरूरी है। कई बार शरीर में होने वाली परेशानियों का पता शुरुआती दौर में नहीं चल पाता। नियमित हेल्थ चेकअप से संभावित समस्याओं की पहचान समय रहते हो सकती है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तानी फैंस की नीच हरकत! मां-बाप के मारने की क्रिकेटर को दी बद्दुआ, कहे ऐसे अपशब्द जिसे सुन आपका भी टूट जाएगा दिल

Pakistan Cricket : पाकिस्तान क्रिकेट में आज कल कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. इंडियन क्रिकेट टीम से जब-जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर होती है, तब-तब उसे हार का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट फैंस कभी अपनी टीवी फोड़ देते हैं, तो कभी अपनी क्रिकेटर्स को भला-बुरा कहकर अपना गुस्सा निकाल देते हैं. अब एक बार फिर पाकिस्तान शर्मसार हो गया है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि, पाकिस्तान के फैंस ने उसके माता पिता के लिए अपशब्द कहे हैं. ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि आजम खान हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के फैंस को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर और कप्तान मोइन खान के बेटे हैं. वो भी अपने पिता की तरह विकेटकीपिंग करते हैं. आजम खान को अक्सर अपने अधिक वजन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ता है लेकिन अब उन्होंने एक निजी पॉडकास्ट में ऐसा खिलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट बाबर आजम के फैंस को अनपढ़ बोल दिया है. आजम खान ने बाबर आजम समेत पाकिस्तानी फैंस को क्या-क्या कहा है, आइए जानते हैं.

आजम खान ने फैंस पर दिया बड़ा बयान

आजम खान ने कहा कि, 'मैं आयरलैंड में बाबर के साथ बल्लेबाजी कर रहा था, वो शायद 75 रन बनाकर खेल रहे थे और हमें जीत के लिए 40 रन चाहिए थे. उसी दौरान किसी ने मेरी इंस्टाग्राम फोटो पर कमेंट किया कि अगर तुमने बाबर का शतक रोका, तो तुम्हारी मां मर जाएगी और तुम्हारे पिता को कैंसर हो जाएगा. इस तरह की बातें लिखी गईं'.

 

आजम खान ने आगे कहा कि, 'हमारे क्रिकेटरों के पास अनपढ़ फैनबेस है. बाबर या उनके खेल में कोई खराबी नहीं है, लेकिन उनका फैनबेस बहुत ज्यादा टॉक्सिक है. जब आप ऐसी चीजें देखते हैं, तो कोई ऐसी बातें कह भी कैसे सकता है?'

आजम खान ने कहा कि, '2024 वर्ल्ड कप में हर चीज का ठीकरा मेरे सिर पर फोड़ दिया गया. भाई, मैंने सिर्फ एक मैच खेला और महज एक गेंद का सामना किया. आप पूरे वर्ल्ड कप की नाकामी के लिए मुझे जिम्मेदार कैसे ठहरा सकते हैं'.

आजम खान का क्रिकेट करियर

आजम खान ने बाबर आजम के फैंस की पोल खोलकर रख दी है. उन्होंने बाबर आजम के फैंस आढ़े हाथों लिया. आजम खान ने पाकिस्तान के लिए साल 2021 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अब तक टीम के लिए कुल 14 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13 मैचों में मात्र 88 रन बनाए हैं. इस दौरान 30 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है. उनका औसत 8.80 का रहा है. वहीं 133.33 की उनकी स्ट्राइक रेट रही है.

ये भी पढ़ें : कितने बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, जानिए किस समय होगा मुकाबले का टॉस

Continue reading on the app

  Sports

कोहली उपलब्ध हैं...विराट के विजय हजारे ट्रॉफी खेलने पर दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया का बड़ा दावा

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों अपनी-अपनी घरेलू टीम से खेले थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भी रोहित शर्मा ने खेलने के लिए हामी भर दी है. मगर विराट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर का ड्रेसिंग रूम में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Fri, 6 Nov 2026 11:35:59 +0530

  Videos
See all

Prime Minister Narendra Modi Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स के नायकों से मिले पीएम मोदी #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:15:37+00:00

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर ऐसा पलटवार कि सब देखते रहे गए ! Dhurandhar | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:13:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers