Responsive Scrollable Menu

Video: जीभ लेगी चटकारे, भूख होगी दोगुनी! सरसों तेल और स्मोकी तड़के वाली इस चटनी में छिपा है झारखंडी जायका

Jharkhand Tomato Dhaniya Chutney Recipe: झारखंड के ग्रामीण अंचलों की पहचान अब केवल वहां की संस्कृति से ही नहीं, बल्कि वहां के पारंपरिक जायके से भी है. देसी टमाटर-धनिया चटनी इसी कड़ी का एक ऐसा हिस्सा है. जिसके बिना झारखंडी थाली अधूरी मानी जाती है. यह महज एक साइड डिश नहीं, बल्कि साधारण दाल-भात और रोटी के स्वाद को दोगुना करने का जादुई नुस्खा है. इस चटनी की खासियत इसका स्मोकी फ्लेवर है. चूल्हे या गैस की धीमी आंच पर भुने टमाटरों को जब ताजे धनिये, लहसुन और तीखी हरी मिर्च के साथ सिलबट्टे पर दरदरा पीसा जाता है, तो इसकी खुशबू भूख बढ़ा देती है. लेकिन इस रेसिपी का असली सीक्रेट इंग्रीडिएंट है कच्चा सरसों तेल. इसकी झार और महक ही चटनी को असली झारखंडी टच देती है. चाहे सुबह का नाश्ता हो या रात का खाना, खिचड़ी से लेकर सत्तू तक के साथ यह चटनी स्वाद का ऐसा तालमेल बिठाती है कि लोग उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाते हैं. अगर आप भी खाने के शौकीन हैं, तो यह कम मेहनत में तैयार होने वाला देसी जायका आपके भोजन का स्वाद बदल सकता है.

Continue reading on the app

सीकर में दिखी अनोखी बारात! लग्जरी कारें छोड़ीं, ऊंट-गाड़ियों के काफिले संग दूल्हा पहुंचा दुल्हन के द्वार, देखें वीडियो

Unique Wedding : राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. श्रीमाधोपुर तहसील के खुर्रमपुरा गांव के रहने वाले डॉ. कमलेश सैनी ने अपनी बारात को खास और यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. आधुनिक दौर की लग्जरी कारों और तड़क-भड़क से दूर रहकर वे ऊंट-गाड़ियों के काफिले के साथ दुल्हन के गांव लिसाड़िया पहुंचे. पारंपरिक राजस्थानी साफा और वेशभूषा में सजे दूल्हे और बारातियों को देखकर हर कोई हैरान रह गया. गलियों से गुजरती इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोग घरों की छतों और बालकनियों पर उमड़ पड़े. डॉ. कमलेश सैनी का कहना है कि आज के दौर में लोग दिखावे में करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं, जबकि हमारी पारंपरिक संस्कृति में असली आनंद और अपनापन छिपा है. इस पहल के जरिए उन्होंने न केवल राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. इस अनोखी बारात ने बुजुर्गों की पुरानी यादें भी ताजा कर दीं.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस गेल या रोहित शर्मा? विराट कोहली ने किसे बताया टी20 का सबसे खतरनाक ओपनर, जानकर यकीन नहीं होगा

Virat Kohli Choose most dangerous T20 opener: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक ओपनर का नाम बताया. इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग, ट्रेविस हेड और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल था. Sun, 15 Mar 2026 18:58:10 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: जंग में USS अब्राहम लिंकन पर अटैक ! #shorts #sushantsinha #iranvsamerica #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:42:29+00:00

चुनावी टीम Kerala में 8 KM पैदल जंगल में जाती है #kerala #shortsvideo #electioncommission #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:36:40+00:00

टीवीके अध्यक्ष और अभिनेता Vijay CBI मुख्यालय से निकले #vijay #tvk #delhi #karurstampede #cbi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:37:52+00:00

लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर बचाया 130 किलो के घायल सांभर को[Injured 120kg Sambar Rescued] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:39:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers