सीकर में दिखी अनोखी बारात! लग्जरी कारें छोड़ीं, ऊंट-गाड़ियों के काफिले संग दूल्हा पहुंचा दुल्हन के द्वार, देखें वीडियो
Unique Wedding : राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. श्रीमाधोपुर तहसील के खुर्रमपुरा गांव के रहने वाले डॉ. कमलेश सैनी ने अपनी बारात को खास और यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. आधुनिक दौर की लग्जरी कारों और तड़क-भड़क से दूर रहकर वे ऊंट-गाड़ियों के काफिले के साथ दुल्हन के गांव लिसाड़िया पहुंचे. पारंपरिक राजस्थानी साफा और वेशभूषा में सजे दूल्हे और बारातियों को देखकर हर कोई हैरान रह गया. गलियों से गुजरती इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोग घरों की छतों और बालकनियों पर उमड़ पड़े. डॉ. कमलेश सैनी का कहना है कि आज के दौर में लोग दिखावे में करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं, जबकि हमारी पारंपरिक संस्कृति में असली आनंद और अपनापन छिपा है. इस पहल के जरिए उन्होंने न केवल राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. इस अनोखी बारात ने बुजुर्गों की पुरानी यादें भी ताजा कर दीं.
AI नहीं असली है यह दिव्य रूप, जोधपुर के कृष्ण मंदिर में 112 प्राकृतिक चीजों से हुआ ठाकुरजी का श्रृंगार
फाल्गुन महीने में भक्ति का रंग चारों ओर देखने को मिल रहा है. इसी बीच जोधपुर के रातानाडा कृष्ण मंदिर में ठाकुरजी का अनोखा और मनमोहक श्रृंगार चर्चा का विषय बन गया है. इस श्रृंगार की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर कई लोग इसे AI से बनाई गई तस्वीर समझ बैठे. मंदिर के पुजारी पंडित हरिभाई गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि यह फोटो पूरी तरह असली है. ठाकुरजी का यह दिव्य श्रृंगार करीब 112 प्रकार की प्राकृतिक चीजों जैसे फूल, पत्तियां और अन्य प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार किया गया है, जिसे देखकर श्रद्धालु भक्तिभाव से अभिभूत हो रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)




