Responsive Scrollable Menu

देश में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी, क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर हुए 'आउट ऑफ स्टॉक'

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से एलपीजी की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने की संभावनाओं के बीच देश में इंडक्शन चूल्हे की मांग में तेजी वृद्धि देखने को मिली है।

इससे कई शहरों में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और बिग बास्केट पर इंडक्शन चूल्हे ऑफ ऑफ स्टॉक हो गए है।

आमतौर पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे को एलपीजी सिलेंडर का विकल्प माना जाता है और एलपीजी की कमी की संभावना के चलते लोग तेजी से इंडक्शन चूल्हे का उपयोग बढ़ रहे हैं।

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इंडक्शन चूल्हे के ऑर्डर में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

अमेजन इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, पिछले दो दिनों में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में 30 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।

प्रवक्ता ने आगे कहा, “इसी समय, राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मांग सामान्य से लगभग चार गुना अधिक है, जबकि एयर फ्रायर और मल्टी-यूज केतली की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है।”

फ्लिपकार्ट ने भी मांग में भारी वृद्धि की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में पिछले चार-पांच दिनों में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री चौगुनी हो गई है।

कंपनी ने बताया कि दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे क्षेत्रों में मांग में विशेष रूप से तेजी आई है, जहां उपभोक्ता भविष्य में कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति की कमी के डर से वैकल्पिक विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।

मांग में यह उछाल घरों और छोटे व्यवसायों में खाना पकाने की गैस की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंता को दर्शाता है।

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने एलपीजी और अन्य ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका बढ़ा दी है।

साथ ही, तेल विपणन कंपनियों ने कथित तौर पर एलपीजी वितरकों से अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक संस्थानों को आपूर्ति में प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।

इस बीच, सरकार ने घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि की है और पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच निर्बाध कुकिंग गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण उत्पादन घरेलू उपभोक्ताओं की ओर निर्देशित कर रही है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने 8 मार्च को एक आदेश जारी कर रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने का निर्देश दिया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Summer Tips: पुराना कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा? अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स, नहीं पड़ेगी नए कूलर की जरूरत

Summer Tips: गर्मियां आ गई है और अब फिर एक बार घरों में कूलर का इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन कई बार पुराना कूलर उतनी ठंडी हवी नहीं देता जितनी पहले देता था. ऐसे में लोग नया कूलर खरीदने की सोचने लगते हैं. असल में कूलर की कूलिंग कम होने के पीछे कई छोटी-छोटी वजहें होती हैं. अगर इन पर ध्यान दिया जाए तो पुराना कूलर भी अच्छी और ठंडी हवा दे सकता है. चलिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताते हैं जिससे आप अपने कूलर की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं. 

ठंडी हवा लेने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स

कूलर की घास को साफ या बदलें

कूलर की ठंडक काफी हद तक उसकी घास या पैड पर निर्भर करती है. समय के साथ इसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे हवा सही तरीके से ठंडी नहीं हो पाती. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले कूलर के पैड को अच्छी तरह साफ करें. अगर पैड बहुत ज्यादा खराब हो चुका है तो उसे बदल देना बेहतर रहेगा. नए पैड लगाने से कूलर की कूलिंग तुरंत बेहतर हो जाती है.

पानी का स्तर हमेशा सही रखें

कूलर की ठंडी हवा के लिए पानी बहुत जरूरी होता है. अगर टंकी में पानी कम होगा तो कूलर अच्छी कूलिंग नहीं दे पाएगा. इसलिए ध्यान रखें कि कूलर की टंकी में हमेशा पर्याप्त पानी हो. साथ ही समय-समय पर टंकी को साफ करना भी जरूरी है ताकि पानी में गंदगी जमा न हो.

कूलर को सही जगह पर रखें

कई लोग कूलर को कमरे के अंदर ही रख देते हैं। इससे हवा का सही सर्कुलेशन नहीं हो पाता. कूलर को हमेशा खिड़की या खुले स्थान के पास रखना चाहिए. इससे बाहर की ताजी हवा अंदर आती है और कूलर ज्यादा ठंडी हवा देता है. कमरे में थोड़ी वेंटिलेशन भी जरूर रखें.

पंखे और मोटर की जांच करें

अगर कूलर का पंखा या मोटर सही से काम नहीं कर रहा है तो हवा की स्पीड कम हो जाती है. इससे ठंडक भी कम महसूस होती है. इसलिए समय-समय पर कूलर के पंखे और मोटर की जांच करें. जरूरत पड़े तो किसी मैकेनिक से सर्विस करवा लें.

बर्फ का इस्तेमाल करें

बहुत ज्यादा गर्मी में कूलर के पानी में बर्फ डालने से हवा और ठंडी हो सकती है. कई लोग बर्फ की बोतल या आइस पैक का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि यह उपाय अस्थायी है, लेकिन तेज गर्मी में कुछ समय के लिए राहत जरूर देता है.

कूलर की साफ-सफाई करें 

कूलर की अच्छी कूलिंग के लिए उसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है. धूल, मिट्टी और गंदगी जमा होने से कूलर काम करना बंद कर देता है. अगर आप हर साल गर्मी से पहले कूलर की अच्छी तरह सफाई और सर्विस करवा लेते हैं तो पुराना कूलर भी लंबे समय तक शानदार ठंडक दे सकता है.

यह भी पढ़ें: World Kidney Day 2026: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोज खाएं ये 7 चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉन्च की जर्सी, नए कलेवर में दिखेगी केकेआर टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। 14 मार्च को जारी की गई जर्सी में एक बार फिर से चमकदार सुनहरे पैट लौट आए हैं। कंधों और बाजू में ये पैच दिखेंगे, जर्सी का रंग बैंगनी ही रखा गया है। केकेआर आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम है। उसने तीन बार खिताब अपने नाम किया है। साल 2012, 2014 में गौतम गंभीर और 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस टीम ने खिताब अपने नाम किया था। 

कोलकाता की टीम आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेली थी। तब वह लीग स्टेज से आगे नहीं जा सकी थी, वह अंक तालिका में आठवें नंबर पर रही थी। 

फिलहाल, आगामी सीजन से पहले केकेआर 18 मार्च से कोलकाता में प्री सीजन ट्रेनिंग करेगी। एक दिन पहले से खिलाड़ी इसके लिए पहुंचना शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले तेजस्वी सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, प्रशांत सोलंकी और सार्थक रंजन जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी कैंप का हिस्सा बनेंगे। रहाणे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती एक-दो दिन की देरी से केकेआर के कैंप में शामिल होंगे। 

 वहीं केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च  को मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। जबकि उसका पहला होम मैच 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रखा गया है। अभी आईपीएल 2026 के पहले 20 मैच के शेड्यूल का ही ऐलान हुआ है। 
Sat, 14 Mar 2026 18:11:58 +0530

  Videos
See all

Kuldeep Yadav की शादी में Dhirendra Shastri, वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:42:52+00:00

Police की मौजूदगी में मनाया गया खास birthday #shorts #viralnews #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:44:40+00:00

सिर फटने पर Doctor ने टांकों की जगह लगा दी Stapler Pin #shorts #viralnews #viralvideo #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:45:44+00:00

Indian Ships News: हॉर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले दो भारतीय जहाज, ओमान की खाड़ी में मिली लोकेशन! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers