Responsive Scrollable Menu

Viral Video: चीन में ट्रेन 'खाने' के लिए लगी लोगों की भीड़! मुंह खोलकर लोग देने लगे ऐसे पोज, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते. अक्सर टूरिस्ट किसी मशहूर जगह पर घूमने जाते हैं, तो वहां यादगार फोटोज खिंचवाने के लिए तरह-तरह के मजेदार पोज देते हैं. बुर्ज खलीफा हो या एफिल टॉवर आपने कई लोगों को कैमरे के सामने ऐसा पोज देते देखा होगा जैसे वो इन ऊंची इमारतों को अपने हाथों से पकड़ रहे हों. लेकिन इस समय चीन से एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें लोग किसी इमारत को नहीं, बल्कि चलती हुई ट्रेन को खाने का पोज देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं.

चीन में ट्रेन खाने के लिए लगी लोगों की लाइन!

दरअसल, ये वायरल वीडियो चीन के चोंगकिंग शहर के लिज़िबा रेल स्टेशन का बताया जा रहा है. यहां एक खास तरह का नजारा देखने को मिलता है, जहां ट्रेन एक इमारत के बीच से गुजरती है. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं. लेकिन इस बार लोगों ने ट्रेन देखने के साथ-साथ तस्वीरें खिंचवाने का एक अलग ही तरीका निकाल लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दर्जनों लोग एक के बाद एक लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं. सभी कैमरे के सामने अपना मुंह पूरा खोलकर पोज देते हैं. वहीं, दूसरी तरफ पटरियों से ट्रेन गुजरती दिखाई देती है. कैमरे का एंगल कुछ इस तरह सेट किया जाता है कि ऐसा लगता है मानो ट्रेन सीधे लोगों के मुंह में जा रही हो और वे उसे निगल रहे हों.

कैमरे के एंगल ने बना दिया मजेदार नजारा

इस वीडियो में कई महिला और पुरुष दोनों तरह के टूरिस्ट ट्रेन को खाने वाला पोज देते दिखाई दे रहे हैं. हर कोई अपनी बारी का इंतजार करता है और ट्रेन के गुजरते ही कैमरे के सामने अपना मुंह खोलकर तस्वीर खिंचवाता है. दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे लोग सचमुच ट्रेन को खा रहे हों. हालांकि, असल में ये सब कैमरे के एंगल और फोटोग्राफी की ट्रिक का कमाल है. लिज़िबा स्टेशन का ये नजारा पहले से ही टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर है. ऐसे में अब ट्रेन को खाने वाला ये अनोखा पोज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है. वीडियो में एक के बाद एक कई लोग इसी अंदाज में तस्वीरें खिंचवाते दिखाई देते हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

चीन के इस अनोखे वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि आखिर ट्रेन के साथ इस तरह की तस्वीर खिंचवाने का आइडिया किसके दिमाग में आया होगा. वहीं, कुछ यूजर्स इस मजेदार ट्रेंड पर हंसते हुए अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कुल मिलाकर, पर्यटकों ने अपनी क्रिएटिविटी से एक साधारण ट्रेन सफर के नजारे को भी मजेदार फोटोशूट में बदल दिया है. अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि दुनिया में तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते!

ये भी पढ़ें: Fire Challenge: सोशल मीडिया का जानलेवा ट्रेंड, 9 साल की बच्ची के झुलसने से उठे सवाल आखिर क्या है 'फायर चैलेंज'?

Continue reading on the app

Diwali 2026: रश्मिका-विजय से स्टेबिन-नूपुर तक, शादी के बाद पहली दिवाली मनाएंगे ये कपल

Diwali 2026: दिवाली का त्योहार इस साल 8 नवंबर को मनाया जाएगा. बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी सितारे अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली मनाते नजर आएंगे. लेकिन साल 2026 की दिवाली कुछ सेलेब्स के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस बार वे शादी के बाद पहली बार अपने पार्टनर के साथ रोशनी का त्योहार मनाएंगे. इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन तक कई नए नवेले कपल शामिल हैं.

1. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने इस साल 26 फरवरी को शादी की थी. उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की रस्में पूरी की थीं. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और फैंस को उनका वेडिंग लुक काफी पसंद आया था. अब शादी के बाद रश्मिका और विजय की ये पहली दिवाली होगी. ऐसे में दोनों के लिए इस साल रोशनी का त्योहार बेहद खास होने वाला है.

2. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन

एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) ने इस साल सिंगर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) के साथ शादी की. दोनों ने उदयपुर में शादी रचाई, जिसमें अलग-अलग परंपराओं को शामिल किया गया. कपल ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की और इसके बाद हिंदू परंपराओं के अनुसार रस्में निभाईं. शादी की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब शादी के बाद नूपुर और स्टेबिन भी पहली बार साथ दिवाली मनाएंगे. ऐसे में फैंस को उनके पहले दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों का भी इंतजार रहेगा.

ये भी पढ़ें- 'परफेक्ट पिक्चर', दिवाली पार्टी में एक-दूसरे पर खोए दिखें ऐश्वर्या-अभिषेक, फैंस ने लुटाया प्यार

3. आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा

शादी के बाद पहली बार साथ में दिवाली मनाने वाले कपल की लिस्ट में  एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर (Akanksha Ranjan Kapoor) का भी नाम शामिल है. उन्होंने फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा (Sharan Sharma) से 11 जुलाई 2026 को शादी की थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. इस शादी की सबसे खास बात ये थी कि कपल ने उसी तारीख को शादी करने का फैसला किया, जिस दिन चार साल पहले उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी.

4. कृतिका कामरा और गौरव कपूर

टीवी और ओटीटी की जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) भी इस साल पति के साथ पहली बार दिवाली मनाएंगी. उन्होंने  11 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) के साथ शादी की थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से शादी की. इसके बाद उन्होंने फिल्म और टीवी जगत के दोस्तों के लिए रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं. 

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' प्रभास की 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात, इतने करोड़ से रह गई पीछे

Continue reading on the app

  Sports

कोहली उपलब्ध हैं...विराट के विजय हजारे ट्रॉफी खेलने पर दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया का बड़ा दावा

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों अपनी-अपनी घरेलू टीम से खेले थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भी रोहित शर्मा ने खेलने के लिए हामी भर दी है. मगर विराट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर का ड्रेसिंग रूम में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Fri, 6 Nov 2026 11:35:59 +0530

  Videos
See all

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर ऐसा पलटवार कि सब देखते रहे गए ! Dhurandhar | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:13:45+00:00

Punjab News: राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर हरपाल चीमा का हमला #punjabnews #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:08:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers