Summer Tips: पुराना कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा? अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स, नहीं पड़ेगी नए कूलर की जरूरत
Summer Tips: गर्मियां आ गई है और अब फिर एक बार घरों में कूलर का इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन कई बार पुराना कूलर उतनी ठंडी हवी नहीं देता जितनी पहले देता था. ऐसे में लोग नया कूलर खरीदने की सोचने लगते हैं. असल में कूलर की कूलिंग कम होने के पीछे कई छोटी-छोटी वजहें होती हैं. अगर इन पर ध्यान दिया जाए तो पुराना कूलर भी अच्छी और ठंडी हवा दे सकता है. चलिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताते हैं जिससे आप अपने कूलर की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं.
ठंडी हवा लेने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स
कूलर की घास को साफ या बदलें
कूलर की ठंडक काफी हद तक उसकी घास या पैड पर निर्भर करती है. समय के साथ इसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे हवा सही तरीके से ठंडी नहीं हो पाती. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले कूलर के पैड को अच्छी तरह साफ करें. अगर पैड बहुत ज्यादा खराब हो चुका है तो उसे बदल देना बेहतर रहेगा. नए पैड लगाने से कूलर की कूलिंग तुरंत बेहतर हो जाती है.
पानी का स्तर हमेशा सही रखें
कूलर की ठंडी हवा के लिए पानी बहुत जरूरी होता है. अगर टंकी में पानी कम होगा तो कूलर अच्छी कूलिंग नहीं दे पाएगा. इसलिए ध्यान रखें कि कूलर की टंकी में हमेशा पर्याप्त पानी हो. साथ ही समय-समय पर टंकी को साफ करना भी जरूरी है ताकि पानी में गंदगी जमा न हो.
कूलर को सही जगह पर रखें
कई लोग कूलर को कमरे के अंदर ही रख देते हैं। इससे हवा का सही सर्कुलेशन नहीं हो पाता. कूलर को हमेशा खिड़की या खुले स्थान के पास रखना चाहिए. इससे बाहर की ताजी हवा अंदर आती है और कूलर ज्यादा ठंडी हवा देता है. कमरे में थोड़ी वेंटिलेशन भी जरूर रखें.
पंखे और मोटर की जांच करें
अगर कूलर का पंखा या मोटर सही से काम नहीं कर रहा है तो हवा की स्पीड कम हो जाती है. इससे ठंडक भी कम महसूस होती है. इसलिए समय-समय पर कूलर के पंखे और मोटर की जांच करें. जरूरत पड़े तो किसी मैकेनिक से सर्विस करवा लें.
बर्फ का इस्तेमाल करें
बहुत ज्यादा गर्मी में कूलर के पानी में बर्फ डालने से हवा और ठंडी हो सकती है. कई लोग बर्फ की बोतल या आइस पैक का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि यह उपाय अस्थायी है, लेकिन तेज गर्मी में कुछ समय के लिए राहत जरूर देता है.
कूलर की साफ-सफाई करें
कूलर की अच्छी कूलिंग के लिए उसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है. धूल, मिट्टी और गंदगी जमा होने से कूलर काम करना बंद कर देता है. अगर आप हर साल गर्मी से पहले कूलर की अच्छी तरह सफाई और सर्विस करवा लेते हैं तो पुराना कूलर भी लंबे समय तक शानदार ठंडक दे सकता है.
यह भी पढ़ें: World Kidney Day 2026: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोज खाएं ये 7 चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल
डिजिटल युग का धर्मांतरण और कठोर कानून: छत्तीसगढ़ का 2026 विधेयक कितना प्रभावी?
डिजिटल युग का धर्मांतरण और कठोर कानून: छत्तीसगढ़ का 2026 विधेयक कितना प्रभावी? भारत में Conversion (मतांतरण) को लेकर विधिक संरचना पिछले पाँच दशकों में निरंतर परिवर्तित होती रही है। राज्यों की सामाजिक-सांस्कृतिक परिस्थितियाँ, जनजातीय क्षेत्रों की संवेदनशीलता, विदेश-प्रेरित मिशनरी गतिविधियाँ और बदलती तकनीकी परिस्थितियाँ—इन सभी ने मिलकर धर्म-स्वातंत्र्य कानूनों को एक विशेष दिशा दी […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24





















