'मैं अब अरब से ज्यादा हिंदुस्तानी हूं', अमेरिका के नए सांसद अब्दुल ने खोले अपने 'देसी' राज
अमेरिका के नए सीनेटर अब्दुल अल-सईद का 'देसी' कनेक्शन वायरल हो रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं अब अरब से ज्यादा हिंदुस्तानी हूं।' साउथ इंडियन परिवार के दामाद अब्दुल की लव स्टोरी, भारत से उनका खास नाता, सब जानिए।
काशवी का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए स्काउट, लव से हुई लड़ाई, आम्रपाली और काजी से हुई जबरदस्त भिड़ंत!
Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में दिवाली से पहले फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए उनके परिवार की तरफ से खास मैसेज भेजे गए हैं. बिग बॉस ने इन मैसेज को सुनाने के लिए घर में एक टास्क रखा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने करीबियों की आवाज सुनने का मौका मिल रहा है. इस दौरान कई सदस्य इमोशनल होते नजर आए. वहीं, माही विज (Mahhi Vij) ने अरिश्फा खान को उनकी मां का मैसेज सुनने का मौका नहीं दिया है. इसे लेकर घर में पहले ही काफी विवाद हो चुका है. अब बीते एपिसोड में स्काउट ओपी के लिए काशवी का मैसेज आया, जिसे सुनकर वो इमोशनल हो गए. हालांकि, इसके बाद घर में एक बार फिर जमकर ड्रामा देखने को मिला.
बच्चों की आवाज सुनकर इमोशनल हुईं माही विज
गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत फैमिली मैसेज टास्क से होती है. इस दौरान लव गिल के हाथ स्काउट ओपी के परिवार का मैसेज लगता है. वो स्काउट को अपने परिवार का मैसेज सुनने का मौका देती हैं. इसके बदले लव को अपनी एक लाइफ गंवानी पड़ती है. स्काउट के लिए उनके परिवार के साथ-साथ काशवी का भी मैसेज आता है. काशवी की आवाज सुनकर स्काउट भावुक हो जाते हैं और सबसे पहले लव को गले लगाते हैं.
इसके बाद माही विज के लिए उनकी बेटी तारा का मैसेज आता है, जिसे सुनाने की जिम्मेदारी काजी को मिलती है. बच्चों की आवाज सुनकर माही काफी इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी इस बात पर चर्चा करते नजर आते हैं कि जब माही खुद अपने बच्चों और परिवार का मैसेज सुनकर इतनी भावुक हो रही हैं, तो उन्होंने अरिश्फा खान को उनकी मां का मैसेज सुनने से कैसे रोक दिया. दरअसल, माही ने पहले अरिश्फा की मां का कैसेट तोड़ दिया था, जिसके बाद से दोनों के बीच तनाव बना हुआ है.
स्काउट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे
टास्क के दौरान आगे अरिश्फा खान की बारी आती है. उनके हाथ आम्रपाली दुबे के परिवार का कैसेट लगता है. इस मौके पर अरिश्फा अपने दिल की बात सामने रखती हैं. वो बताती हैं कि घर में उन्हें किस तरह लगातार टारगेट किया जा रहा है. उनका कहना होता है कि भले ही घर में उनकी लड़ाई होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो बुरी इंसान हैं. वो आम्रपाली को उनका कैसेट देकर अपनी मां को खुश करना चाहती हैं. वहीं, दूसरी तरफ गुल्लू और कनिका के बीच मस्ती-मजाक देखने को मिलता है. इसके बाद आम्रपाली दुबे और यंग स्काउट को समझाने की कोशिश करते हैं. उनका कहना है कि स्काउट की मां ने अपने मैसेज के जरिए लव गिल से दूरी बनाए रखने का इशारा किया है, लेकिन स्काउट उनकी बात समझने को तैयार नहीं होते.
बाद में रात के समय आम्रपाली स्काउट से इस बारे में सीधे सवाल करती हैं. वो पूछती हैं कि उन्हें क्या सही लगता है? क्या वो लव गिल के साथ रहकर ज्यादा खुश हैं या उनसे दूर रहकर? इस पर स्काउट लव के साथ अपने रिश्ते और उनकी नजदीकियों की बात करते हैं. उनकी बातें सुनकर आम्रपाली भड़क जाती हैं. वो नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि आखिर वो लोग कौन होते हैं, जो उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं.
स्काउट और काजी में हुई बहस
फैमिली मैसेज टास्क के बाद भी घर में स्काउट को लेकर विवाद खत्म नहीं होता. इन बातों से स्काउट नाराज हो जाते हैं और इसी बीच लव गिल के साथ उनकी बहस हो जाती है. हालांकि, कुछ समय बाद स्काउट अपनी गलती मानते हुए लव से माफी मांग लेते हैं. अगले दिन भी घर का माहौल शांत नहीं रहता. सुबह बर्तन धोने की ड्यूटी को लेकर स्काउट और काजी के बीच बहस शुरू हो जाती है. दोनों एक-दूसरे पर नाराजगी जाहिर करते नजर आते हैं. वहीं, आम्रपाली दुबे लव गिल से स्काउट के व्यवहार को लेकर बात करती हैं. उनका कहना है कि स्काउट अब लव को लेकर काफी पजेसिव हो गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









