विराट का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? IPL इतिहास में किन गेंदबाजों ने किंग कोहली को किया सबसे ज्यादा बार आउट, जानें नाम
IPL : इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस बार आईपीएल 2026 का पहला मैच ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट फैंस को विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2025 का खिताब विराट की टीम आरसीबी ने जीता था. अब वो बतौर डिफेंडिंग चैंपियन आईपीएल 2026 में उतरने वाले हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 में रंग बिखेरने के लिए उतरेंगे, तो वहीं तीन ऐसे गेंदबाज उनका टूर्नामेंट में इंतजार कर रहे होंगे, जो उन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार आउट कर चुके हैं. ये गेंदबाज कौन हैं, आइए इनके बारे में जातने हैं.
विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
1 - संदीप शर्मा : विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत यानी 2008 से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा बार भारत के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने आउट किया है. संदीप ने विराट को कुल 7 बार आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है. कोहली के लिए आईपीएल में सबसे बड़ा खतरा संदीप शर्मा हैं.
2 - अशीष नेहरा : विराट कोहली सबसे ज्यादा बार आईपीएल में आउट करने के मामले में आशीष नेहरा भी मौजूद हैं. नेहरा ने विराट को आईपीएल में 6 बार आउट किया. लेकिन अब वो आईपीएल में नहीं खेलते हैं, बल्कि वो बतौर बॉलिंग कोट गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ी हुई है.
3 - मोहम्मद शमी : विराट कोहली सबसे ज्यादा बार आईपीएल इतिहा समें आउट करने के मामले में मोहम्मद शमी का नाम दर्ज है. शमी ने विराट कोहली को 5 बार आउट किया है. वो इस बार भी आईपीएल में खेल रहे हैं और विराट कोहली के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.
4 - जसप्रीत बुमराह : मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आईपीएल में आउट करने वालों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. बुमराह ने कोहली को 5 बार आउट किया है. अब आईपीएल 2026 में बुमराह विराट कोहली के एक बार फिर दुश्मन साबित हो सकते हैं.
????VIRAT KOHLI IN IPL 2025:
— Ahmad Says (@Ahm67518) March 11, 2026
-Matches: 15
-Innings: 15
-Highest Score: 73*
-Average: 54.75
-Strike Rate: 144.71
-50s: 8
Consistency king ???? — 8 fifties and not a single duck. ????
King is coming to rule #IPL2026 ????
pic.twitter.com/sOrVZn2LAW
विराट कोहली का आईपीएल करियर
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल करियर काफी पुराना है. उन्होंने 2008 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया. इस साल उन्होंने भारत को अंडर -19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल किया गया. वो आरसीबी के लिए जूनियर खिलाड़ी से लेकर सीनियर खिलाड़ी तक खेल चुके हैं. इसके साथ ही वो आरसीबी के कप्तान की भूमिका भी निभा चुके हैं.
विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 267 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं. विराट का आईपीएल में औसत 39.5 का और स्ट्राइक रेट 132.9 का रहा है. विराट आईपीएल में अब तक 8 शतक और 63 अर्धशतक चला चुके हैं. उनके बल्ले से 771 चौके और 291 छक्के निकले हैं. विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग मे बॉलिंग भी की है. उनके नाम इतने ही मैचों में कुल 4 विकेट भी दर्ज हैं.
अब भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार बल्लेबाज के पास एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाने का मौका होगा. इसके साथ ही कोहली एक बार फिर से अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाना चाहेंगे. इसके लिए उन्होंने अभी से लंदन में अभ्यास शुरू कर दिया है. वो जल्द ही भारत आएंगे और अपनी टीम आरसीबी से जुड़ेंगे.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: रोहित शर्मा के सामने होगा उनका सबसे बड़ा दुश्मन, आईपीएल में सबसे ज्यादा बार कर चुका है आउट
Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर जारी, हंसी, डर और पागलपन का होगा धमाका
Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. जब से फिल्म के पोस्टर और गाने रिलीज किए गए, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. हाल ही में मेकर्स ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का टीजर जारी कर दिया है. जिसने आते ही धमाल मचा दिया है. चलिए जानते हैं, कैसा है इसका टीजर.
खबर अपडेट की जा रही है-
ये भी पढ़ें- फिर मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? जानें क्यों एक्ट्रेस का Video देख लोग बोल रहे-'भाई ये प्रेग्नेंट है'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)

