शुभमन गिल और राहुल द्रविड़ पर महेरबान बीसीसीआई, जानिए किसे मिलेगा कौन सा अवार्ड?
BCCI Annual Awards : बीसीसीआई की तरफ से एनुअल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन 15 मार्च को नई दिल्ली में किया जाने वाला है. इस अवार्ड सेरेमनी में बीते सालों में 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली टीम इंडिया शामिल होंगे. इस दौरान सभी टीमों को भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इसी कड़ी में भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चैंपियन कोच राहुल द्रविड़ को भी सम्मानित किया जाएगा.
शुभमन गिल को मिलेगा बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा है.
???? SHUBMAN GILL - BCCI CRICKETER OF THE YEAR AWARD ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 12, 2026
Indian ODI & Test Captain will receive BCCI Cricketer of the year award on March 15th. [Devendra Pandey] pic.twitter.com/LbNrm9Ffal
राहुल द्रविड़ को मिला लाइव टाइम अर्चीमेंट अवार्ड
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चैंपियन कोच राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई लाइव टाइम अचीर्मेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
???? RAHUL DRAVID - THE BCCI LIFETIME ACHIEVEMENT AWARD ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 12, 2026
- Rahul Dravid to receive the Lifetime Achievement Award at the BCCI's annual Awards in 2025-26. (Devendra Pandey). pic.twitter.com/fWjO2PHx4c
ये खबर भी पढ़ें : विराट का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? IPL इतिहास में किन गेंदबाजों ने किंग कोहली को किया सबसे ज्यादा बार आउट, जानें नाम
वर्ल्ड किडनी डे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने बताए किडनी की देखभाल के आसान स्टेप्स
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्वभर में वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। इस बार 12 मार्च, यानी गुरुवार को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जा रहा है।
इस दिन किडनी की सही देखभाल, जोखिम और किडनी से संबंधित रोगों के सही समय पर पहचान के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं। इस मौके पर दिल्ली एम्स ने किडनी की देखभाल के लिए कुछ आसान तरीके और रोगों की पहचान के कुछ तरीके भी बताए हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने वर्ल्ड किडनी डे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किडनी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, आपके गुर्दे प्रतिदिन चुपचाप आपके शरीर को संतुलित रखने का काम करते हैं, विषाक्त पदार्थों को छानते हैं, तरल पदार्थों को नियंत्रित करते हैं और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। इस वर्ल्ड किडनी डे पर, किडनी की देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए कुछ समय निकालें। शुरुआती जागरूकता और समय पर देखभाल गंभीर जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकती है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने वीडियो में किडनी की जटिलताओं पर फोकस करने को प्राथमिकता दी है, जैसे दीर्घकालिक वृक्क रोग। इस रोग से हमारे देश में 10 में से 1 शख्स पीड़ित है। इस स्थिति में किडनी धीरे-धीरे अपने काम करने की क्षमता खो देती है और शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। शुरुआती समय में दीर्घकालिक वृक्क रोग के लक्षण नहीं दिखते, लेकिन ज्यादा बढ़ जाने पर यह बीमारी लाइलाज हो जाती है और डायलिसिस या ट्रांसप्लांट ही आखिरी ऑप्शन बचता है।
एम्स ने किडनी की देखभाल के लिए कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं, जैसे समय-समय पर यूरिन प्रोटीन टेस्ट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और ब्लड क्रिएटिनिन टेस्ट कराना। इसके साथ ही अधिक पानी पीना, वजन को नियंत्रित करना और बेवजह की दवाओं के सेवन से बचना भी शामिल है। आज के समय में खराब जीवनशैली की वजह से लोग दवाओं पर निर्भर हो चुके हैं और थोड़ी सी परेशानी में भी दवा का सहारा बिना डॉक्टरी सलाह के लेने लगे हैं। ऐसे में किडनी की कार्यक्षमता बहुत प्रभावित होती है। ऐसे से नियमित जीवनशैली में चेकअप और सही आहार भी जरूरी है।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















