वर्ल्ड किडनी डे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने बताए किडनी की देखभाल के आसान स्टेप्स
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्वभर में वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। इस बार 12 मार्च, यानी गुरुवार को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जा रहा है।
इस दिन किडनी की सही देखभाल, जोखिम और किडनी से संबंधित रोगों के सही समय पर पहचान के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं। इस मौके पर दिल्ली एम्स ने किडनी की देखभाल के लिए कुछ आसान तरीके और रोगों की पहचान के कुछ तरीके भी बताए हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने वर्ल्ड किडनी डे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किडनी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, आपके गुर्दे प्रतिदिन चुपचाप आपके शरीर को संतुलित रखने का काम करते हैं, विषाक्त पदार्थों को छानते हैं, तरल पदार्थों को नियंत्रित करते हैं और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। इस वर्ल्ड किडनी डे पर, किडनी की देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए कुछ समय निकालें। शुरुआती जागरूकता और समय पर देखभाल गंभीर जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकती है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने वीडियो में किडनी की जटिलताओं पर फोकस करने को प्राथमिकता दी है, जैसे दीर्घकालिक वृक्क रोग। इस रोग से हमारे देश में 10 में से 1 शख्स पीड़ित है। इस स्थिति में किडनी धीरे-धीरे अपने काम करने की क्षमता खो देती है और शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। शुरुआती समय में दीर्घकालिक वृक्क रोग के लक्षण नहीं दिखते, लेकिन ज्यादा बढ़ जाने पर यह बीमारी लाइलाज हो जाती है और डायलिसिस या ट्रांसप्लांट ही आखिरी ऑप्शन बचता है।
एम्स ने किडनी की देखभाल के लिए कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं, जैसे समय-समय पर यूरिन प्रोटीन टेस्ट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और ब्लड क्रिएटिनिन टेस्ट कराना। इसके साथ ही अधिक पानी पीना, वजन को नियंत्रित करना और बेवजह की दवाओं के सेवन से बचना भी शामिल है। आज के समय में खराब जीवनशैली की वजह से लोग दवाओं पर निर्भर हो चुके हैं और थोड़ी सी परेशानी में भी दवा का सहारा बिना डॉक्टरी सलाह के लेने लगे हैं। ऐसे में किडनी की कार्यक्षमता बहुत प्रभावित होती है। ऐसे से नियमित जीवनशैली में चेकअप और सही आहार भी जरूरी है।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Hansika Motwani Net Worth: बेहद लेविश लाइफ जीती हैं हंसिका मोटवानी, आलीशान घर से लेकर कई लग्जरी कारों की हैं मालकिन
Hansika Motwani Net Worth: ऋतिक रोशन की फिल्म कोई...मिल गया में छोटी सी बच्ची के किरदार में नजर आने वाली हंसिका मोटवानी आज फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और ग्लैमरस एक्ट्रेस बन चुकी हैं. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. वहीं अब वो तमिल और तेलुगू फिल्मों की टॉप और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. इसके अलावा, हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से 4 साल पहले शादी की थी. लेकिन अब एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो गई हैं. खबर सामने आई है कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं. ऐसे में चलिए हम आपको हंसिका के करियर, फिल्मों और उनकी नेटवर्थ के बारे में डिटेल में बताते हैं.
टीवी से शुरू हुआ करियर
हंसिका मोटवानी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बचपन में टीवी से की थी. उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया, जिनमें शका लका बूम बूम, सोन परी और करिश्मा का करिश्मा जैसे शो शामिल हैं. इन शोज में उनकी मासूम अदाकारी और क्यूटनेस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हंसिका ने फिल्मों में भी काम किया. 2003 में रिलीज हुई फिल्म Koi... Mil Gaya में उन्होंने एक स्कूली बच्ची का किरदार निभाया था, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी नजर आए थे.
16 साल की उम्र में बनीं लीड एक्ट्रेस
हंसिका ने बहुत कम उम्र में ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में तेलुगू फिल्म Desamuduru से बतौर मुख्य अभिनेत्री डेब्यू किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और हंसिका को साउथ इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म Aap Kaa Surroor थी, जिसमें वह सिंगर और अभिनेता हिमेश रेशम्मिया के साथ नजर आईं. हालांकि बॉलीवुड में उन्होंने ज्यादा फिल्में नहीं कीं, लेकिन साउथ सिनेमा में उनका करियर काफी सफल रहा.
साउथ इंडस्ट्री में बनाया बड़ा नाम
हंसिका मोटवानी ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में कई हिट फिल्मों में काम किया है. उनकी लोकप्रिय फिल्मों में Mappillai, Maan Karate , Biryani, Oh My Friend, Aranmanai, Singam II, Power जैसी कई फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों के जरिए उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में मजबूत फैन फॉलोइंग बनाई है.
हंसिका मोटवानी की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका मोटवानी की कुल संपत्ति लगभग 49 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. फिल्मों के अलावा उनकी कमाई के कई अन्य स्रोत भी हैं. हंसिका एक फिल्म के लिए लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन से भी अच्छी कमाई करती हैं. इसके अलावा वह अपने पति सोहेल कथूरिया के साथ एक बिजनेस कंपनी में पार्टनर भी हैं.
मुंबई में आलीशान घर
हंसिका मोटवानी का मुंबई में एक बेहद आलीशान और लग्जरी घर है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है. उनका घर आधुनिक सुविधाओं और शानदार इंटीरियर से सजा हुआ है.
लग्जरी कारों की शौकीन
हंसिका को महंगी और लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई शानदार गाड़ियां शामिल हैं, जैसे: Rolls‑Royce Phantom - लगभग 10 करोड़ रुपये, BMW 5 Series - लगभग 52 लाख रुपये, Mercedes‑Benz S‑Class - लगभग 2.17 करोड़ रुपये है. इन गाड़ियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के विनर गौरव खन्ना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर ने कहा अभी तक नहीं मिली प्राइज मनी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















