The Kerala Story 2 BO Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ क्या कर पाएगी पहले पार्ट से मुकाबला? जानें 13वें दिन का कलेक्शन
The Kerala Story 2 BO Collection: निर्देशक विपुल शाह (Vipul Shah) की 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2: Goes Beyond) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद चर्चा में है. फिल्म का दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ है और फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 22.34 करोड़ की कमाई कर ली थी. अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन में भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इसके कलेक्शन के बारे में-
‘द केरल स्टोरी 2’ का 13 दिनों का कलेक्शन
उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), आदिति भाटिया (Aditi Bhatia) और ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) द्वारा अभिनीत ‘द केरल स्टोरी 2’ का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन 1.59 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 38 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है और ग्रोस कलेक्शन 45 करोड़ रुपये है. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार पहले हफ्ते के मुकाबले थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है.
लागत निकालने में हुई कामयाब
फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में मौजूदा कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आने वाले दिनों में वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' की कमाई भले ही बहुत तेज नहीं है, लेकिन फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में हल्का उछाल देखने को मिल सकता है. इसी के साथ लोगों की नजर बनी हुई है कि क्या ये फिल्म 'केरल स्टोरी' से कमाई के मामले में मुकाबला कर पाएगी या नहीं. हालांकि ये तो आने वाले कुछ दिनों में ही देखने को मिलेगा.
फिल्म को लेकर क्या हुआ था विवाद?
फिल्म को लेकर विवाद की मुख्य वजह धर्म का एंगल था. उसमें दिखाया गया कि केरल की कुछ लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया और बाद में उन्हें आतंकी संगठन से जोड़ दिया गया. साथ ही उन्हें बीफ भी खिलाया जाता है. कई संगठनों ने सवाल उठाए और कहा कि फिल्म में दिखाए गए आंकड़े सही नहीं हैं. इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी गर्म हो गई थी. कुछ नेताओं ने फिल्म का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक गंभीर मुद्दे को दिखाती है, जबकि कुछ राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया कि फिल्म एक समुदाय को गलत तरीके से पेश करती है. सोशल मीडिया पर फिल्म के समर्थन और विरोध में दोनों तरह के रिएक्शन देखने को मिले थे.
पहला पार्ट रहा ब्लॉकबस्टर
सिनेमा प्रेमी के मुताबिक, 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' अपने पहले पार्ट 'केरल स्टोरी' जितना प्रभाव दिखा नहीं पा रही है. यही वजह है कि कलेक्शन के मामले में यह फिल्म उतना बड़ा रिकॉर्ड बनाती हुई नजर नहीं आ रही. जितना 'केरला स्टोरी' ने 10 दिन में करीब 130 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड खड़ा किया. इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कमाई 300 करोड़ के पार थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
ईरान के हमलों के बीच कतर से सीमित उड़ानों का संचालन शुरू, भारत के लिए भी कई विमान भरेंगे उड़ान
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में ईरान की ओर से जारी हमलों के बीच फ्लाइट्स के संचालन पर काफी असर पड़ रहा है। हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी संख्या में दूसरे देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए, कतर 12 मार्च से विमानों का संचालन शुरू करने जा रहा है। कतर की एयरवेज ने जानकारी दी है कि दोहा से गुरुवार को कई विमानों का संचालन शुरू होगा। ताजा हालात के हिसाब से कतर एयरवेज 12 से लेकर 17 मार्च तक दोहा के लिए और दोहा से सीमित विमान चलाएगा।
एयरलाइन के अपडेटेड ऑपरेशनल शेड्यूल के अनुसार, कतर एयरवेज 12 मार्च को हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल 29 विमान का संचालन कर रहा है, जिसमें 15 प्रस्थान और 14 आगमन होंगे। दोहा से विमान मुख्य जगहों में मुंबई, नई दिल्ली, इस्लामाबाद, न्यूयॉर्क, फ्रैंकफर्ट, बीजिंग, लंदन, काहिरा और जोहान्सबर्ग शामिल हैं। इसके साथ ही दोहा आने वाली विमान सोल, जेद्दा, नई दिल्ली, हांगकांग, मस्कट, मेलबर्न, डलास और बैंकॉक जाएगी।
एयरलाइन के अपडेटेड ऑपरेशनल शेड्यूल के अनुसार, कतर एयरवेज 12 मार्च को हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल 29 विमान का संचालन करेगा, जिसमें 15 प्रस्थान और 14 आगमन होंगे। भारत के लिए 13 मार्च को दोहा से कोच्चि के लिए विमान का संचालन होगा। इसके अलावा, दोहा से 14 मार्च को मुंबई, 15 मार्च को दिल्ली और 16 मार्च को कोच्चि और मुंबई के लिए विमान का संचालन होगा। 17 मार्च को कोच्चि और मुंबई के लिए दोहा से विमान रवाना होगा। कोच्चि से 14 मार्च को दोहा के लिए एक विमान उड़ान भरेगी। 15 मार्च को मुंबई से और 16 मार्च को नई दिल्ली से दोहा के लिए विमान रवाना होगा।
कतर एयरवेज ने आधिकारिक बयान में कहा कि कतर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अस्थायी प्राधिकरण के बाद, उसे लिमिटेड ऑपरेटिंग कॉरिडोर इस्तेमाल करने की इजाजत मिल गई है। एयरलाइन आने वाले दिनों में कुछ खास शेड्यूल चलाने की योजना बना रही है ताकि एयरस्पेस में चल रही रुकावट से प्रभावित यात्रियों को मदद मिल सके। कतर एयरवेज ने इस बात पर जोर दिया कि ये विमान रेगुलर कमर्शियल ऑपरेशन की वापसी नहीं हैं।
एयरलाइन ने कहा, कतर एयरवेज की विमान अभी भी अस्थायी तौर पर सस्पेंड हैं, इसलिए हम प्रभावित यात्रियों की मदद करने और उन्हें उनके परिवार और प्रियजनों से मिलाने में मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम समझते हैं कि यह परेशान करने वाला हो सकता है और इस समय आपके सब्र और समझ की तारीफ करते हैं। कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी के कतर एयरस्पेस के सुरक्षित रूप से फिर से खुलने की पुष्टि करने के बाद ऑपरेशन फिर से शुरू हो जाएंगे।
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए। मीटिंग में पीएम अल थानी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध के दौरान देश की परेशानियों का सामना करने की क्षमता को और मजबूत करने की अपील की है।
इस बीच बहरीन के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उसने देश में जगहों की तस्वीरें लेने समेत “ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के साथ जासूसी” करने के आरोप में चार बहरीन के नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
मंत्रालय ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 22 से 36 साल के बीच है, जबकि 25 साल का पांचवां व्यक्ति विदेश में फरार है। मंत्रालय ने कहा, “जांच से पता चला है कि पहले गिरफ्तार व्यक्ति ने, संगठन के निर्देशों पर और दूसरों की मदद से, बहरीन में जरूरी जगहों की तस्वीरें लेने और कोऑर्डिनेट्स रिकॉर्ड करने के लिए हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी उपकरण का इस्तेमाल किया। यह जानकारी फिर एन्क्रिप्टेड सॉफ्टवेयर के जरिए आईआरजीसी को भेजी गई।”
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















