Responsive Scrollable Menu

Shreya Ghoshal Birthday: 'सा रे गा मा पा' ने खोली किस्मत, 'देवदास' से बनीं Singing Superstar

भारतीय संगीत जगत की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल आज यानी की 12 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायकी से पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रही हैं। श्रेया घोषाल सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई भाषाओं के संगीत इंडस्ट्री की पहचान बन चुकी हैं। लेकिन इस सफलता के पीछे श्रेया की कड़ी मेहनत, संगीत के प्रति जुनून और मजबूत ट्रेनिंग है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर श्रेया घोषाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 12 मार्च को 1984 को श्रेया घोषाल का जन्म हुआ था। लेकिन श्रेया का बचपन राजस्थान में बीता। सालों से सिंगिंग इंडस्ट्री में छाईं श्रेया की पहली गुरु उनकी मां हैं। जब श्रेया सिर्फ 6 साल की थीं, तो उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। वह बचपन से ही सिंगर बनने का ख्वाब देखती आई थीं। फिर उन्होंने अपनी मां के साथ प्रैक्टिस करना शुरूकर दिया।

यहां से मिली पहचान

बचपन से ही श्रेया घोषाल ने छोटे-मोटे कार्यक्रमों में परफॉर्म करना शुरूकर दिया था। लेकिन बतौर सिंगर उनको रियलिटी शो से पहचान मिली। श्रेया को रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' से सबसे बड़ा ब्रेक मिला था। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह रियलिटी शो वह शो था, जिसने श्रेया के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए थे। उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे चर्चित फिल्ममेकर्स में से एक की फिल्म से अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरूआत की।

संजय लीला भंसाली ने दिया था ब्रेक

बॉलीवुड में श्रेया घोषाल को पहला प्लेबैक सिंगर पहला ब्रेक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'देवदास' में दिया था। इस दौरान श्रेया की उम्र 16 साल थी। यह ब्रेक श्रेया को 'सा रे गा मा पा' से 'देवदास' के चलते मिला था। दरअसल, संजय लीला भंसाली की मां यह रियलिटी शो देखती थीं। संजय की मां को श्रेया घोषाल की आवाज काफी ज्यादा पसंद आऊ और उन्होंने 'देवदास' में श्रेया घोषाल को एक मौका देने की बात कही।

वहीं संजय लीला भंसाली ने भी अपनी मां के कहने पर श्रेया घोषाल को 'देवदास' में गाने का मौका दिया था। श्रेया घोषाल ने फिल्म 'देवदास' के पांच गाने गाए थे और फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे। श्रेया ने 18 की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीता था। आज के समय में श्रेया घोषाल 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।

Continue reading on the app

जस्ट मैरिड! Kritika Kamra और Gaurav Kapur ने रचाई शादी! लाल साड़ी में दुल्हन की सादगी ने जीता फैंस का दिल | FIRST Photo

टेलीविजन और फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और जाने-माने होस्ट व अभिनेता गौरव कपूर आखिरकार हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। बुधवार, 11 मार्च को इस पावर कपल ने एक प्राइवेट सिविल वेडिंग में शादी के पेपर्स साइन किए। ग्लैमर की चमक-धमक से दूर, दोनों ने अपने घर की छत (टेरेस) पर परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से अपना मिलन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर शादी के 'साइनिंग मोमेंट' की पहली अंदरूनी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे मशहूर फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने कैप्चर किया है।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की इनसाइड पिक्स सामने आईं

37 साल की कृतिका कामरा एक सिंपल लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने चोकर, लेयर्ड नेकलेस और इयररिंग्स के साथ और भी खूबसूरत बनाया। 44 साल के गौरव कपूर ने बेज रंग का बंदगला कुर्ता सेट पहना था। उनकी शादी की तस्वीरें और इनसाइड फोटो फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने शेयर कीं। शादी के बाद, नए शादीशुदा जोड़े ने एक साथ ड्रीमी फोटो खिंचवाईं। उनके साइनिंग मोमेंट का एक पल भी पोस्ट किया गया।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge का धमाका! RGV का दावा- अगर फिल्म ने कमाए 2000 करोड़, तो हिल जाएगा साउथ सिनेमा का साम्राज्य!

 

कृतिका कामरा और गौरव कपूर: शादी के मेहमान

हालांकि कृतिका और गौरव की शादी बहुत छोटी थी, लेकिन एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की दुनिया के कुछ जाने-माने चेहरे इस सेरेमनी का हिस्सा थे। शादी के मेहमानों में फरहान अख्तर, सोहा अली खान, श्रेया धनवंतरी, पूजा गौर, अन्या सिंह, अंगद बेदी, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और हेज़ल, और कई दूसरे लोग शामिल थे।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की डिटेल्स

अपनी शादी के एक दिन बाद, गुरुवार, 12 मार्च को, कृतिका और गौरव दोस्तों और साथ काम करने वालों के लिए एक रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं। “द पार्टी, आफ्टर” टाइटल वाली इस पार्टी में फिल्म और क्रिकेट दोनों सर्कल से मेहमानों के आने की उम्मीद है, जो दोनों इंडस्ट्रीज़ के साथ कपल के करीबी रिश्तों को दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: Madhubala Biopic में Aneet Padda की एंट्री? जानें वायरल हो रही इस खबर के पीछे का असली सच

 

इस बीच, उनके रिसेप्शन इनवाइट की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। नोट में लिखा है: “हम अपनी शादी आपके साथ सेलिब्रेट करना चाहेंगे। आराम से। बिना किसी जल्दबाजी के। जल्दी आइए। जब ​​तक रात हो, रुकिए।” इस इनवाइट पर नए शादीशुदा जोड़े ने साइन किया था, जिससे सेलिब्रेशन में एक पर्सनल टच आ गया। 

 

Continue reading on the app

  Sports

सोनम वांगचुक की रिहाई पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, कहा – ‘बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला…’

पर्यावरण कार्यकर्ता और ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म के प्रेरणास्रोत सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत रद्द होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। AIMIM नेता वारिस पठान ने वांगचुक की रिहाई का स्वागत किया, लेकिन साथ ही केंद्र सरकार की नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पठान ने सरकार … Sat, 14 Mar 2026 22:34:20 GMT

  Videos
See all

Monalisa ने बताई सच्चाई, क्यों मरना चाहती थी? #monalisa #viralvideo #viralwedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T17:36:51+00:00

कुत्ते के काटने को हल्के में न लें! बच्चे को हुआ Rabies #shorts #viralnews #viralshorts #DogBite #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T17:35:17+00:00

Suryakumar Yadav के घर आने वाला है नन्हा मेहमान #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T17:33:06+00:00

Kuldeep Yadav की बारात का जलवा #KuldeepYadav #Baraat #wedding #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T17:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers