Responsive Scrollable Menu

Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7

भुवनेश्वर, पांच नवंबर ओडिशा के गंजाम जिले के भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी गांव से बृहस्पतिवार को पांच और शव बरामद किए गए, जिससे वहां मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये सभी 28 अक्टूबर को राज्य में आए चक्रवात अर्नब के कारण प्रभावित हुए थे।

कंधमाल के जिला कलेक्टर वेदभूषण ने बताया कि दिन में पहले दो शव बरामद किए गए, जबकि दिन का बचाव अभियान समाप्त होने तक तीन और शव मिले। तीन बच्चों सहित ये सभी पांचों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। जिला कलेक्टर ने फूलबनी में संवाददाताओं को बताया कि शवों की पहचान बिजया प्रधान (25), उनकी पत्नी भूमिका (27), उनके बेटे अरुणा (7) और बेटियों विजयलक्ष्मी (6) तथा बागरी (एक वर्ष) के रूप में हुई है।

वेदभूषण ने कहा, लोगों ने घटनास्थल पर ही उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया और उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए प्रशासन ने अंतिम संस्कार में उनकी मदद की। पूरा प्रशासन पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि मृतकों के निकटतम परिजनों को आवश्यक मुआवजा दिया जाए।

इसके साथ ही 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ तथा भूस्खलन से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इससे पहले, सरकार ने इस आपदा में चार लोगों की मौत की पुष्टि की थी। इनमें से तीन की मौत कंधमाल जिले में और एक की गजपति जिले में हुई थी।

Continue reading on the app

Dhanteras 2026: आज मनाया जा रहा है धनतेरस का पर्व, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्र

Dhanteras 2026: आज यानी 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यह त्योहार मनाया जाता है. इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. आज पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब रहेगा, किस विधि से पूजा करें और खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है.

धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि शुरू- 6 नवंबर को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर 
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 7 नवंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 
ब्रह्म मुहूर्त- 6 नवंबर को सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या- 6 नवंबर को सुबह 5 बजकर 03 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक
धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त- 6 नवंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक
प्रदोष कालीन पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 33 मिनट से 8 बजकर 9 मिनट तक 

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर राशि अनुसार माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें, आएगा घर में सुख-समृद्धि

 

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 10:30 मिनट (6 नवंबर) से सुबह 10 बजकर 43 मिनट (7 नवंबर) तक 

अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 01:27 मिनट तक (6 नवंबर)

अपराह्न मुहूर्त (चर)- दोपहर 4 बजकर 11 मिनट से शाम 05:33 मिनट तक (6 नवंबर)

रात्रि मुहूर्त (लाभ)-  रात्रि 8 बजकर 49 मिनट से 10 बजकर 27 मिनट तक (6 नवंबर)

धनतेरस पर पूजा की विधि

आज धनतेरस के दिन शाम के समय यानी प्रदोष काल में लक्ष्मी मां, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. इसके बाद घर के मंदिर को साफ कर लेना चाहिए. अगर ईशान कोण (उत्तर-पूर्ण दिशा) में पूजा करना चाहते हैं तो इस स्थान की भी पहले से ही सफाई करें. इसके बाद यहां एक चौकी स्थापित करें, उस पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं. उसके बाद सभी देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद धूप, दीपक जलाएं साथ ही एक यम दीपक और उसे मुख्य द्वार की दक्षिण दिशा में रखें. इसके बाद देवी-देवताओं को तिलक लगाएं. फूल, माला और रोली-अक्षत अर्पित करें. अंत में देवी-देवताओं की आरती करें और मंत्र जाप करें.

धनतेरस पर करें इन मंत्रों का जाप

लक्ष्मी माता के मंत्र

  • ऊं ऐं महालक्ष्म्यै नमः
  • ऊं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: 
  • ऊं श्रीं ह्रीं ऐं महालक्ष्म्यै नम:
  • ऊं क्लीं महालक्ष्मयै नम:
  • ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्धलक्ष्मै नमः
  • ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

कुबेर देव के शक्तिशाली मंत्र

  • ऊं ह्रीं श्रीं क्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी-मम गृहे धनं पूरय पूरय नमः.
  • ऊं यक्षराजाय विद्महे वैश्रवणाय धीमहि तन्नो कुबेरः प्रचोदयात्..
  • ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः..

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस की शाम चौमुखी दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें यम दीपक का शुभ मुहूर्त

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान चोट (कन्कशन) लगने के कारण, आक्रामक बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को सीरीज के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है। पहले वनडे से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद, कॉनवे को जांच के लिए ऑकलैंड के एक अस्पताल के 'एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी' विभाग में ले जाना पड़ा था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली, जिन्हें न्यूजीलैंड की चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया था, शुक्रवार को वेलिंगटन में टीम से जुड़ेंगे। वे शनिवार को होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में कॉनवे की जगह लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक

मैट हेनरी, जिनसे फील्डिंग के दौरान कॉनवे टकरा गए थे, अब पूरी तरह ठीक हैं (उन्हें 'कन्कशन' नहीं है) और वे चयन के लिए उपलब्ध हैं। ऑकलैंड एसेस के बल्लेबाज डेल फिलिप्स को न्यूजीलैंड 'ए' टीम में शामिल किया गया है। वे भारत 'ए' के ​​खिलाफ होने वाले आखिरी चार दिवसीय मैच में केली की जगह लेंगे; यह मैच भी शनिवार से ही शुरू हो रहा है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है।

इसे भी पढ़ें: BCCI ने महिला टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के मुख्य फिजियो के लिए मांगे आवेदन

वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 74 रन की पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई और उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कहा कि इस दिग्गज बल्लेबाज के खेल में कोई कमी नजर नहीं आती। कोहली ने महज 51 गेंद में 74 रन बनाए और बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने संशोधित 143 रन के लक्ष्य को 56 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। डफी आईपीएल 2026 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम में कोहली के साथी रह चुके हैं। बेंगलुरु में आरसीबी के अभ्यास सत्र के दौरान वह कई बार कोहली की बल्लेबाजी का सामना कर चुके हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डफी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘हां, यह थोड़ा परेशान करने वाला था, क्या नहीं था? ’’

Fri, 06 Nov 2026 08:42:00 +0530

  Videos
See all

Punjab News: राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर हरपाल चीमा का हमला #punjabnews #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:08:45+00:00

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर ऐसा पलटवार कि सब देखते रहे गए ! Dhurandhar | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:13:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers