Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 19 के विनर गौरव खन्ना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर ने कहा अभी तक नहीं मिली प्राइज मनी

Gaurav Khanna On Bigg Boss 19 Prize Money: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के विजेता गौरव खन्ना ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्टर के मुताबिक शो जीतने के करीब तीन महीने बाद भी उन्हें प्राइज मनी और बाकी इनाम नहीं मिले हैं. हालांकि उन्होंने भरोसा जताया है कि यह सब जल्द ही उन्हें मिल जाएगा, क्योंकि इस तरह के रिवॉर्ड्स मिलने में अक्सर थोड़ा समय लग जाता है. चलिए आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं. 

दिसंबर 2025 में जीता था बिग बॉस 19 का खिताब

टीवी सीरियल अनुपमा से घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना ने बिग बॉस के सीजन 19 का खिताब दिसंबर 2025 में अपने नाम किया था. उन्होंने फाइनल में फरहाना भट्ट को हराकर ट्रॉफी जीती थी. इस शो को हमेशा की तरह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया था. शो जीतने के बाद गौरव खन्ना को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक लग्ज़री कार और कुछ अतिरिक्त गिफ्ट कूपन मिलने थे. लेकिन अब एक्टर ने बताया है कि अभी तक उन्हें केवल ट्रॉफी ही मिली है.

तीन महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी

गौरव खन्ना ने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए इस बारे में खुलकर बात की. फैन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें शो की प्राइज मनी और बाकी गिफ्ट्स मिल गए हैं. इस पर एक्टर ने कहा, “सच बोलूं तो थोड़ा टाइम लगता है यह सब आने में. सच कहूं तो अभी तक मुझे कुछ भी नहीं मिला है. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि सब मिल जाएगा, क्योंकि इसके पीछे एक प्रोसेस होता है.”

उन्होंने आगे बताया कि टेलीविजन इंडस्ट्री में इस तरह की देरी आम बात है और कई बार इंटरनल ऑडिट और प्रोसेस के कारण भुगतान में समय लग जाता है. गौरव ने कह, “मुझे लगता है कि 1-2 महीने तो लगते ही हैं क्योंकि कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट होती है. आ जाएगा, ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा. थोड़ा डिले होता है और यह ठीक भी है. मैं टीवी का बंदा हूं और टीवी में थोड़ा डिले हो जाता है.”

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना का सफर

गौरव खन्ना का बिग बॉस के घर में सफर काफी अलग और संतुलित रहा. जहां कई कंटेस्टेंट्स ने शो में सुर्खियां बटोरने के लिए लड़ाई-झगड़े और विवादों का सहारा लिया, वहीं गौरव ने शांत और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखा. उन्होंने अनावश्यक बहस और दुश्मनी से दूरी बनाए रखी, जो दर्शकों को काफी पसंद आया. यही वजह रही कि उन्हें पूरे सीजन के दौरान दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला. इतना ही नहीं, शो के होस्ट सलमान खान ने भी कई मौकों पर गौरव के व्यवहार और व्यक्तित्व की तारीफ की थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी इशारा किया था कि भविष्य में वह गौरव के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करना चाहेंगे.

फैंस को है इंतजार

फिलहाल गौरव खन्ना के फैंस को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही उनकी प्राइज मनी और बाकी इनाम मिल जाएंगे. वहीं एक्टर भी इस मामले को लेकर पूरी तरह सकारात्मक नजर आ रहे हैं और उन्होंने साफ कहा है कि यह सिर्फ एक प्रोसेस का हिस्सा है, जो थोड़ा समय लेता है.

ये भी पढ़ें: 12 साल की उम्र में जीता रियलिटी शो, पहले ही गाने के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, जानें कौन हैं ये सिंगर

Continue reading on the app

मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष से कच्चा तेल फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने का असर कच्चे तेल पर स्पष्ट दिखाई देखे लगा है और गुरुवार को कीमत फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड का दाम 9 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 100.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 95 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

कच्चे तेल में तेजी ऐसे समय पर देखने को मिली है, जब इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) कीमतों में तेजी को कम करने के लिए इमरजेंसी रिजर्व से कच्चा तेल जारी करने का ऐलान कर चुका है।

बीते बुधवार को 32 देशों के सदस्यता वाले आईईए ने इमरजेंसी रिजर्व से 400 मिलियन बैरल कच्चा तेल जारी करने का ऐलान किया है, यह अब तक के इतिहास में आईईए द्वारा कच्चा तेल जारी करने का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इसके अलावा, अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने अलग से घोषणा की कि वह रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से 172 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा, और ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने कहा कि शिपमेंट अगले सप्ताह शुरू हो सकता है और इसे पूरा होने में लगभग 120 दिन लगेंगे।

इससे पहले मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने के चलते कच्चा तेल 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में गिरकर 80 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया था।

कच्चे तेल में तेजी की वजह होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही कथित तौर बाधित होना है। इससे साथ,अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष में अब तेल टैंकरों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे इसमें और इजाफा हो गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य, मध्य पूर्व में संकरा समुद्री मार्ग है, जिससे दुनिया में उत्पादित होना वाला करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल का व्यापार होता है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट अभी और ऊंचाइयां छुएगा, रोहित शर्मा ने टीम इंडिया पर जताया भरोसा

rohit sharma: रोहित शर्मा ने भारत की पुरुष और महिला टीमों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय में मिली सफलताओं की लय की बरकरार रखते हुए आगे भी नए मुकाम हासिल करेंगी. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत और 2025 में भारतीय महिला टीम की वनडे वर्ल्ड कप जीत को गर्व का पल बताया. Sun, 15 Mar 2026 00:05:48 +0530

  Videos
See all

Moradabad News: मुरादाबाद में बड़ी कार्रवाई: अवैध LPG गैस गोदाम हुआ सील! Moradabad Gas Godown Seal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T20:00:37+00:00

Crime News Hindi: मासूम का मर्डर, सगे मां-बाप ही निकले कातिल! Viral Crime Story | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T20:30:06+00:00

सरकार की आलोचना को लेकर बोले राजनीतिक विश्लेषक #politics #latestvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:52:10+00:00

कुत्ते के काटने के बाद कुत्ते जैसी भौकने लगा बच्चा! #shorts #viralnews #viralshorts #DogBite #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:50:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers