Responsive Scrollable Menu

Iran President Masoud Pezeshkian को PM Modi ने सीधे लगाया फोन, वार्ता के दौरान जो कुछ कहा वो सबको सुनना चाहिए

पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत की कूटनीति एक बार फिर मजबूती के साथ सामने आयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से सीधे बातचीत कर यह स्पष्ट कर दिया कि भारत इस संकट को केवल दूर से देखने वाला देश नहीं है, बल्कि अपने नागरिकों, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता के हित में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह संवाद ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में संघर्ष लगातार फैल रहा है और समुद्री मार्गों से होने वाली तेल आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान क्षेत्र में बढ़ती हिंसा, नागरिकों की मौत और नागरिक ढांचे को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत के लिए सबसे पहली प्राथमिकता भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा तथा वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति है। यह बयान उस रणनीतिक सोच का हिस्सा है जो आज भारत की विदेश नीति को दिशा दे रही है। देखा जाये तो पश्चिम एशिया संकट का सबसे संवेदनशील पहलू होर्मुज जलडमरूमध्य है। यह वही समुद्री मार्ग है जिससे दुनिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा तेल प्राप्त करता है और भारत की ऊर्जा जरूरतों का भी बड़ा भाग इसी रास्ते से आता है। यह मार्ग बाधित होने से उसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था, उद्योग और आम जनता पर पड़ रहा है। यही कारण है कि नई दिल्ली इस संकट को राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के सवाल के रूप में देख रही है।

इसे भी पढ़ें: West Asia में तनाव, क्या Hormuz से गुजरेंगे भारतीय जहाज? Kejriwal ने PM Modi से मांगा जवाब

हम आपको यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन और जॉर्डन जैसे देशों के शीर्ष नेताओं से भी लगातार संवाद किया है। यह सक्रिय कूटनीति बताती है कि भारत क्षेत्र में संतुलन बनाये रखने की कोशिश कर रहा है। भारत ने एक तरफ खाड़ी देशों पर हमलों की निंदा की, तो दूसरी तरफ किसी भी पक्ष के साथ खुला टकराव करने से भी बचा। यही संतुलन भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

इस पूरी रणनीति के संचालन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने संकट शुरू होने के बाद ईरान के विदेश मंत्री से कई बार बातचीत की और समुद्री सुरक्षा, तेल आपूर्ति तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया। जयशंकर की कूटनीति का उद्देश्य है भारत को किसी खेमे की राजनीति में फंसने से बचाना और हर स्थिति में भारतीय हितों को सर्वोच्च रखना।

वहीं आज खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों और जहाजों की स्थिति भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले कई जहाज चल रहे हैं जिन पर सैकड़ों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। हाल की घटनाओं में कुछ भारतीय नाविकों की मौत और घायल होने की खबरों ने खतरे की गंभीरता को और उजागर कर दिया है। ऐसे समय में भारत सरकार लगातार निगरानी कर रही है और हर जहाज तथा हर नाविक की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।

यह भी महत्वपूर्ण है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर हमलों की निंदा वाले प्रस्ताव का समर्थन कर भारत ने यह संकेत दिया कि वह क्षेत्रीय स्थिरता के पक्ष में खड़ा है। साथ ही भारत ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान निकालने की अपील भी दोहरायी है।

दूसरी ओर, विपक्ष भले ही सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा हो, लेकिन जमीन पर दिखाई देने वाली हकीकत कुछ और ही कहानी कहती है। मोदी सरकार ने एक तरफ अमेरिका और इजराइल जैसे देशों के साथ अपने संबंध मजबूत रखे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान और खाड़ी देशों के साथ संवाद के दरवाजे भी खुले रखे हैं। यही बहुस्तरीय कूटनीति आज भारत को वैश्विक मंच पर एक जिम्मेदार और प्रभावशाली शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है।

Continue reading on the app

Rajya Sabha Polls: Odisha विधायकों पर DK Shivakumar की नजर, Bengaluru में बढ़ी सियासी हलचल

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों से पहले ओडिशा कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु बुलाने की बात से इनकार किया, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि वे बाद में उनसे मुलाकात करेंगे। मुख्य सचेतक सीएस राजेन एक्का समेत ओडिशा कांग्रेस के आठ विधायक बेंगलुरु पहुंच गए हैं और एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। हालांकि उन्होंने क्रॉस-वोटिंग और ऑपरेशन कमल की खबरों का खंडन किया, लेकिन शिवकुमार ने कहा कि रिसॉर्ट की राजनीति उनके लिए नई नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: Bengaluru में LPG Crisis: PG में डोसा-पूरी पर लगी रोक, मेन्यू में अब सिर्फ चावल-सलाद


पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने ओडिशा विधायकों को नहीं बुलाया है; वे बेंगलुरु आए हैं। सत्र समाप्त होने के बाद मैं उनसे मिलने जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि वे क्यों आए हैं। उस राज्य (ओडिशा) के हमारे पीसीसी अध्यक्ष ने फोन करके हमारे विधायकों को आने के लिए कहा था। मैंने उनसे कहा कि यह पार्टी का मामला होगा, इसलिए मैं खुद जाकर उनसे मिलूंगा। वे मैसूर देखना चाहते हैं। जब उन्होंने मुझे बताया कि हम आएंगे, तो मैंने कहा कि आ जाइए। उन्होंने रहने के लिए आरामदायक जगह मांगी थी, इसलिए हमने उनके लिए व्यवस्था कर दी है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी ने आपको राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग रोकने का काम सौंपा है, तो उन्होंने कहा कि हमें पार्टी के निर्देशानुसार काम करना होता है। यह सभी राज्यों में होता है। यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने मुझसे मिलने के लिए समय मांगा था। मैंने कहा है कि सत्र चल रहा है। आप अभी न आएं, मैं सत्र समाप्त होने के बाद आऊंगा। शिवकुमार ने आगे कहा कि मुझे इस (ऑपरेशन कमल) के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सुरक्षित है, इसलिए उन्हें यहां आकर अवलोकन करना चाहिए। मैं उनसे नहीं मिला हूं। 
 

इसे भी पढ़ें: DK Shivakumar की Delhi यात्रा पर सस्पेंस, बोले- High Command में किससे मिलूंगा, बता नहीं सकता


उन्होंने बताया कि वे हमारे सहयोगी हैं, जब उन्होंने आने की बात कही और जब पीसीसी अध्यक्ष ने मुझसे इस बारे में पूछा, तो मैंने कहा कि आएं। उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। मैं विलास राव देशमुख सरकार के समय से यह काम करता आ रहा हूं। मैंने यह काम कई बार किया है, जिसमें अहमद पटेल के राज्यसभा चुनाव और मध्य प्रदेश चुनाव भी शामिल हैं। गुरुवार रात ओडिशा कांग्रेस के छह विधायक बेंगलुरु पहुंच गए, वहीं दो और विधायक भी वहां पहुंच चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स के खरीदने पर बीसीसीआई का बयान, जानें क्या कहा?

बीसीसीआई द हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के मामले में दखल नहीं देगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई का अधिकार केवल आईपीएल तक सीमित है। सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को ऐसे समय पर अबरार को खरीदा जब ये कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल फ्रेंचाइजी की वाली द हंड्रेड की टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी। लीड्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड के पास है जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को चलाता है। 

राजीव शुक्ला ने एएनआई से कहा कि, हमारा डोमेन सिर्फ आईपीएल तक सीमित है। वे उसके बाहर किसी लीक में क्या करते हैं इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। हम उनके किसी विदेशी लीग में किसी खिलाड़ी को जोड़ने में कैसे दखल दे सकते हैं। ये उन पर निर्भर है। ये पूरी तरह से उस फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है जिसने भारत के बाहर कोई टीम खरीदी है। अगर वे उस लीग में भारत के बाहर का कोई प्लेयर ले रहे हैं तो हमें कोई चिंता नहीं है क्योंकि आईपीएल में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है। 

Fri, 13 Mar 2026 15:32:09 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE : पीएम मोदी LIVE | PM Kisan Yojana 22nd Installment Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T10:02:59+00:00

Will the US-Israel war with Iran be another Iraq? | BBC Question Time #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T10:14:38+00:00

Hezbollah के मिसाइल हमले ने इज़रायल के अरब शहर को निशाना बनाया | #warupdate #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T10:11:23+00:00

#short: हमने धर्म नहीं बदला! Top News |Viral News |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T10:04:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers