Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या
विजयपुरा (कर्नाटक), पांच नवंबर कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बृहस्पतिवार शाम एक अस्पताल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विजयपुरा तालुक के टक्के गांव के निवासी यासीन जुबेर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना मुंडेवाड़ी अस्पताल के पास हुई। यासीन अपनी पत्नी की चिकित्सकीय जांच कराने के बाद वहां से लौट रहा था। विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबार्गी ने संवाददाताओं को बताया कि शाम करीब पांच बजकर 15 मिनट पर जब यासीन अस्पताल से निकल रहा था, तभी उस पर गोलीबारी की गई।
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उस पर गोलियां चलाईं। आरोपियों का पता लगाने के लिए हमने चार टीम गठित की हैं। संदिग्धों के बारे में हमें शुरुआती जानकारी मिली है।
हम जल्द से जल्द उनकी पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करेंगे। पुलिस ने बताया कि शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां जांच के जरिए चोटों की सही स्थिति और चलाई गई गोलियों की संख्या का पता लगाया जाएगा। निंबार्गी ने कहा, संभवतः करीब तीन गोलियां चलाई गईं।
पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें क्या चढ़ाएं और क्या नहीं
दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते समय मूर्तियों की स्थापना से लेकर भोग और वस्त्रों तक कई बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार, पूजा में खंडित मूर्तियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और मां लक्ष्मी को तुलसी व दुर्वा अर्पित करने से बचना चाहिए. पूजा के दौरान लाल या पीले वस्त्र पहनें और मां लक्ष्मी को खील-बताशे, खीर व ऋतुफल का भोग लगाएं. जानिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के जरूरी नियम और किन गलतियों से बचना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








