Responsive Scrollable Menu

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चुनाव हारते ही ट्रम्प की पार्टी में बगावत; सुप्रीम कोर्ट बोला- हिरासत के 24 घंटे में पेशी जरूरी; धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा

नमस्कार, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रम्प की पार्टी में बगावत होने लगी है। रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा है। आगे जानिए कि सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद शख्स की कोर्ट में पेशी पर क्या कहा… ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में शामिल होने के मामले में सुनवाई होगी। ???? कल की बड़ी खबरें… 1. चुनाव में हार के बाद ट्रम्प की पार्टी में बगावत, राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में विपक्ष अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अब ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन में बगावत की स्थिति बन रही है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का इस्तीफे मांगा जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने ट्रम्प को ईरान पर हमले के लिए उकसाया, लेकिन युद्ध खत्म करने की कोई योजना नहीं बनाई। इधर, विपक्ष ने भी राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके जरिए उन्हें पद से हटाया जा सकता है।डेमोक्रेट्स आरोप लगा रहे हैं कि ट्रम्प ने अपने पद का इस्तेमाल कर अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया और संपत्ति जुटाई। इससे आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। संसद में बहुमत गंवाया, ट्रम्प के पास अब कितनी ताकत? 1. कानून रोक सकते हैं: ट्रम्प संसद से पास किसी भी बिल पर वीटो लगा सकते हैं। डेमोक्रेट्स के पास वीटो को पलटने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं। 2. फैसले लागू कर सकते हैं: ट्रम्प सरकारी आदेश जारी कर सकते हैं, इमरजेंसी घोषित कर सकते हैं, एजेंसियों को निर्देश दे सकते हैं और विदेश नीति तय कर सकते हैं। 3. माफी देने का अधिकार: ट्रम्प पद छोड़ने से पहले सहयोगियों को माफी दे सकते हैं। इस पर राजनीतिक विवाद हो सकता है। जो बाइडेन भी ऐसा कर चुके हैं। 4. जज और अधिकारियों की नियुक्ति: रिपब्लिकन बहुमत वाली संसद के पास दो महीने हैं। इस दौरान ट्रम्प अपनी पसंद के जजों और अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दिला सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. सुप्रीम कोर्ट बोला- हिरासत के बाद 24 घंटे में पेशी जरूरी, देरी होने पर व्यक्ति को रिहा करना होगा सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की 24 घंटे की समय सीमा को साफ किया। कोर्ट ने कहा- किसी व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की 24 घंटे की समयसीमा उसे हिरासत में लेते ही शुरू हो जाएगी। यह समय औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज होने के समय से नहीं गिना जाएगा। ग्राफिक में समझें हिरासत में लेने और औपचारिक गिरफ्तारी में अंतर… पूरी खबर पढ़ें… 3. फ्रांस में सरकारी ब्लड बैंक का कूलिंग सिस्टम हैक, खून को 110°C तक खौलाने की साजिश फ्रांस में हैकर्स ने सरकारी ब्लड बैंक फ्रेंच ब्लड एस्टैब्लिशमेंट (EFS) के कोल्ड स्टोरेज सिस्टम पर अटैक किया। फ्रीजर का तापमान माइनस 30°C से बढ़ाकर 110°C तक करने की कोशिश की। हालांकि, अलार्म सिस्टम ने समय रहते गड़बड़ी पकड़ी और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। EFS से 1900 अस्पताल जुड़े फ्रांस के साप्ताहिक अखबार 'ले कनार आंचेने' के मुताबिक ब्लड स्टोरेज सिस्टम में प्रवेश के लिए डिफॉल्ट पासवर्ड का इस्तेमाल किया गया था। EFS ने कहा कि फ्रीजर में रखे प्लाज्मा को सुरक्षित दूसरी जगह भेज दिया गया है। दरअसल, EFS 1900 से ज्यादा अस्पतालों के लिए खून, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स इकट्ठा करने, उनकी जांच करने, उन्हें तैयार करने और अस्पतालों तक पहुंचाने का काम करती है। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तराखंड के चारों धामों में पारा माइनस में, यूपी में कोहरा छाया; दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, AQI 400 पार उत्तराखंड के चारों धामों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केदारनाथ में -8°C, बद्रीनाथ में -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -6°C तापमान रहा। चक्रवात मुरासु का असर कमजोर होने के बावजूद तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। 8 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में अब प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली का औसत AQI 482 दर्ज किया गया। CPCB के मुताबिक, 7 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर रहा। इधर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्था, बिहार में सुबह के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। यूपी के लखनऊ, संभल, श्रावस्ती और देवरिया समेत 10 शहरों में कोहरा छाया। पूरी खबर पढ़ें… 5. धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा; सोना ₹2507 बढ़कर ₹1.44 लाख पहुंचा, चांदी ₹1167 बढ़कर 1.87 लाख पहुंची इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार को सोना-चांदी के दाम बढ़े। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,507 चढ़कर करीब ₹1.44 लाख पहुंचा। एक किलो चांदी ₹1167 चढ़कर ₹1.87 लाख हुई। सोना इस साल ₹11 हजार रुपए महंगा और चांदी ₹43 हजार गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10,934 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 43,120 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.44 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.87 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। पूरी खबर पढ़ें… 6. रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, वर्ल्ड कप का सपना अधूरा रहा क्रिस्टियानो रोनाल्डो (41) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे। रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। इन 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। वीडियो में बोले- पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया रोनाल्डो ने वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं। मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सिर्फ मैच, गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया। पूरी खबर पढ़ें… 7. भारत छठी बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन, जापान को 4-1 से हराया; आखिरी 15 मिनट में दागे 3 गोल भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता। मोहाली में खेले गए फाइनल में भारत ने जापान को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम छठी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी और लगातार तीसरी बार खिताब जीता। भारत ने 6 मिनट में 3 गोल दागे पूरी खबर पढ़ें… ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: राहुल गांधी बोले-BJP ने गोकुल डेयरी चुनाव में नियम बदले: बहुमत के लिए 4 सरकारी निदेशक जोड़े; कांग्रेस को 25 में से 13 सीटें मिली थीं (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: गोवा-5 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का आदेश: SIR में काटे गए थे; बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- EC नाम हटाने से पहले सुनवाई का मौका दे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: छह और राज्यों-UT में SSR, वोटर लिस्ट अपडेट होगी:30 नवंबर को ड्राफ्ट, जनवरी में फाइनल लिस्ट आएगी; इसके पहले 17 राज्यों में ऐलान किया था (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: इजराइल में आइजनकोट के PM बनने का रास्ता साफ:अरब पार्टियों ने समर्थन दिया, 67 सांसद साथ आए; नेतन्याहू के पास 46 बचे (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: हैदराबाद जेल में बना देश का पहला जेंडर न्यूट्रल सेल:ट्रांसजेंडर कैदियों को मिलेगी अलग पहचान, मानवाधिकार आयोग के दखल के बाद फैसला; मनपसंद कपड़े पहन सकेंगे (पूरी खबर पढ़ें) ????️ बयान जो चर्चा में है… ???? खबर हटके… रील्स देखने की नौकरी राजस्थान की एक कंपनी ने रील्स देखने की नौकरी निकाली है। कर्मचारी को दिनभर इंस्टाग्राम पर रील्स देखकर वायरल ट्रेंड बताने होंगे। कंपनी ने इसे 'प्रोफेशनल डूमस्क्रॉलर' नाम दिया है। पूरी खबर पढ़ें… ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या बुरी तरह हारकर भी ट्रम्प का कुछ नहीं बिगड़ेगाः आखिर ट्रम्प को ऐसी कौन-सी 'अल्टीमेट पावर' मिली है, उससे क्या-क्या कर सकते हैं 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘राष्ट्रभक्त’ जेन जी तैयार करेगा RSS, सोशल मीडिया पर नजर:यूपी में यूजीसी बिल से नुकसान का डर, इंदौर बैठक के 6 संदेश 3. भास्कर एक्सप्लेनर: ट्रम्प ने जिसे जिहादी बोला, वो सांसद बन गया: अमेरिकी सीनेट में पहली बार कैसे पहुंचा कोई मुस्लिम, अब्दुल अल-सैयद की कहानी 4. जरूरत की खबर- इस धनतेरस शॉपिंग के 36 यूनीक आइडियाज:ये स्मार्ट गैजेट्स आपके किचन को बनाएंगे मॉडर्न, बचेगा टाइम और मेहनत भी 5. ब्लैकबोर्ड: पति पाकिस्तान की जेल में 5 साल से बंद: न बिंदी, न सिंदूर, आईना भी नहीं देखती हूं; बेटी को बाप की शक्ल तक याद नहीं 6. पेरेंटिंग: 6 साल का बेटा पटाखों से डरता है: स्कूल में दोस्त ‘डरपोक’ कहकर चिढ़ाते हैं, बच्चे को कैसे समझाऊं कि डरना ‘कमजोरी’ नहीं 7. मूवी रिव्यू: 'रामायण पार्ट 1': रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म ???? करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास ???? बाजार का हाल ????️ मौसम का मिजाज आज का राशिफल… कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी और नई शुरुआत के लिए कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। जानिए आज का राशिफल…

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- मिठाई के वर्क में खतरनाक मिलावट:सिल्वर वर्क में मिला 99% एल्युमिनियम, जानें हेल्थ रिस्क, मिठाई खरीदने के 15 टिप्स

दिवाली नजदीक है और बाजार मिठाइयों से गुलजार हैं। मिठाइयों पर लगा चांदी-सोने का वर्क इन्हें खूबसूरत बनाता है, लेकिन इसकी चमक सेहत के लिए खतरा बन सकती है। हाल ही में राजस्थान में दैनिक भास्कर की पड़ताल में सिल्वर वर्क के एक सैंपल में 99% एल्युमिनियम और कैडमियम मिला। जबकि दूसरे में 85.17% आयरन पाया गया। वहीं गोल्ड वर्क के एक सैंपल में 88.20% तांबा, 12% जिंक मिला। दो अलग-अलग लैब में 4 सैंपल की जांच में इस मिलावट का खुलासा हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये हैवी मेटल्स सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। ऐसे में दिवाली पर मिठाइयां खरीदते समय सावधानी जरूरी है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में मिलावटी सिल्वर-गोल्ड वर्क के हेल्थ रिस्क पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. बॉबी दीवान, सीनियर फिजिशियन, दिल्ली देवेन्द्र कुमार दुबे, फूड सेफ्टी ऑफिसर, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, दमोह सवाल- मिठाइयों पर सोने-चांदी का वर्क क्यों लगाया जाता है? जवाब- मिठाइयों पर सोने-चांदी का वर्क लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। इसके पीछे सजावट, शाही परंपरा और कुछ हद तक धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं, जैसेकि- सवाल- इसे कैसे तैयार किया जाता है? क्या यह सचमुच सोने-चांदी जैसे मेटल से बना होता है? जवाब- हां, असली खाने योग्य वर्क सोने-चांदी जैसी मेटल से ही बनाया जाता है। इसे इतना पतला किया जाता है कि यह कागज की परत जैसा दिखाई देता है। कैसे बनता है सोने-चांदी का वर्क? सवाल- क्या असली सोने-चांदी के वर्क से सेहत को कोई फायदे भी होते हैं? जवाब- फूड-ग्रेड शुद्ध सोने-चांदी के वर्क का इस्तेमाल मुख्य रूप से मिठाइयों की सजावट के लिए किया जाता है। हालांकि इससे सेहत को कोई खास फायदा होने के ठोस वैज्ञानिक सबूत नहीं हैं। चांदी में एंटीमाइक्रोबियल गुण जरूर होते हैं, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि मिठाई पर लगा सिल्वर वर्क उसे बैक्टीरिया से बचाता है। सवाल- सोने-चांदी की जगह नकली वर्क किन धातुओं से बनाया जा रहा है? जवाब- दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, नकली चांदी के वर्क के सैंपल में एल्युमिनियम, कैडमियम और आयरन जैसी धातुएं मिलीं। वहीं नकली सोने के वर्क में तांबा और जिंक पाया गया। सवाल- FSSAI ने मिठाइयों पर इस्तेमाल होने वाले सोने-चांदी के वर्क के लिए क्या मानक तय किए हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- मिलावटी वर्क से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- इससे मतली, उल्टी, पेट दर्द और दस्त हो सकते हैं। वहीं कैडमियम के प्रभाव से किडनी और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके संभावित नुकसान ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या नकली वर्क वाली मिठाई थोड़ी मात्रा में खाने से भी नुकसान हो सकता है? जवाब- हां, इसका असर इस बात पर निर्भर करता है कि वर्क में कौन-सी धातु मौजूद है, उसकी मात्रा कितनी है। नकली वर्क वाली मिठाई को थोड़ी मात्रा में खाना भी सुरक्षित नहीं है। सवाल- क्या वर्क हटाकर मिठाई खाने से जोखिम खत्म हो जाता है? जवाब- नहीं, वर्क हटाने से जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता। अगर वर्क में मौजूद धातुओं के कण मिठाई की सतह या उसकी परत में फैल गए हों, तो कुछ अवशेष मिठाई पर रह सकते हैं। सवाल- क्या घर पर असली और नकली सिल्वर वर्क की पहचान करना संभव है? जवाब- घर पर असली और नकली सिल्वर वर्क की पक्की पहचान करना मुश्किल है। इसके लिए लैब टेस्ट जरूरी है। हालांकि कुछ आसान घरेलू तरीकों से मिलावट का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- मिठाई खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इस दौरान मिठाई की क्वालिटी, साफ-सफाई और पैकिंग पर ध्यान देना जरूरी है। कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर मिलावटी मिठाइयों से बच सकते हैं। सवाल- अगर मिठाई पर नकली वर्क लगे होने का शक हो तो कहां और कैसे शिकायत करें? जवाब- इसकी शिकायत FSSAI या अपने राज्य के खाद्य सुरक्षा विभाग में कर सकते हैं। इसके लिए ये तरीके अपनाएं- सवाल- नकली वर्क लगी मिठाई बेचने पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है? जवाब- अगर जांच में मिलावट या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन साबित होता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई हो सकती है। ……………………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा ……………………………… यह खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- इस धनतेरस शॉपिंग के 36 यूनीक आइडियाज:ये स्मार्ट गैजेट्स आपके किचन को बनाएंगे मॉडर्न, बचेगा टाइम और मेहनत भी धनतेरस पर लोग सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करते हैं। अगर आप इस मौके पर कुछ ऐसा खरीदना चाहते हैं, जो रोजमर्रा के काम आए और आपका समय भी बचाए, तो स्मार्ट किचन गैजेट्स अच्छा विकल्प हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: पहला इंटरनेशनल विकेट... आकिब नबी ने वेलिंग्टन में बरपाया कहर, कीवी ओपनर्स को किया तहस-नहस

auqib nabi first wicket: जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में खाता खुल ही खाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजकर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया. इससे पहले खेले दो वनडे मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. Sat, 7 Nov 2026 10:09:49 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Sitapur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर,5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:46:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers