Responsive Scrollable Menu

औषधीय गुणों से भरपूर है सफेद पेठे का जूस, बस जान लें सेवन के तरीके

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। अक्सर बच्चे कई पौष्टिक फल और सब्जियों को देखते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। तोरी, करेला और पेठा जैसी सब्जियां हमारे घरों में काफी बनती हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होती हैं। इन्हीं में से एक है सफेद पेठा, जिसका उपयोग पारंपरिक रूप से बड़ियां और मिठाइयां बनाने में किया जाता है।

हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका जूस औषधीय गुणों का खजाना है। प्रतिदिन एक गिलास ऐश गॉर्ड (सफेद पेठा) का जूस पीने से शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

आयुर्वेद में सफेद पेठे की तासीर को ठंडा बताया गया है। इसकी ठंडी तासीर की वजह से ही गर्मियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है। सफेद पेठे का जूस त्रिदोष को संतुलित करता है और शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है, शरीर को ठंडक मिलती है, वजन घटाने में मदद मिलती है, किडनी की सफाई अच्छे से होती है। सफेद पेठे में 96 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

पहले जानते हैं कि सफेद पेठे का जूस कैसे बनाते हैं। सबसे पहले सफेद पेठे को छील कर मोटा-मोटा काट लें और बीज अलग कर दें। मिक्सर में पुदीने की पत्तियां, थोड़ी सी काली मिर्च और धनिया मिलाकर पीस लें। मलमल के कपड़े से अच्छे से छान लें। जूस को ज्यादा समय तक रखे नहीं, तुरंत पी ले। जूस के औषधीय गुणों को बढ़ाने के लिए उसमें नारियल का पानी भी मिला सकते हैं। मलमल कपड़े में बचे हुए गूदे को फेंके नहीं बल्कि उसे दही या सब्जी में मिला सकते हैं क्योंकि गूदे में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन के लिए लाभकारी है।

जूस का सेवन सुबह और शाम खाली पेट कर सकते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोजाना सफेद पेठे के जूस का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों और हृदय पर दबाव बनाता है, जिससे रक्त को पंप करने में परेशानी होती है। इसके साथ ही सफेद पेठे में विटामिन बी-12 और विटामिन सी होता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और छोटे-मोटे संक्रमण परेशान नहीं करते।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Aditya Dhar Net Worth: मिला धोखा, लोगों ने चुराई स्क्रिप्ट, फिर भी डटे रहे 'धुरंधर' के डायरेक्टर, आज हैं करोड़ों के मालिक

Aditya Dhar Net Worth: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर ने पिछले साल धमाल मचा दिया था. फिल्म कई दिनों तक लोगों के ज़हन से नहीं निकली. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानि धुरंधर: द रिवेंज भी रिलीज होने वाली है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस धमाकेदार फिल्म के पीछे कड़ी मेहनत करने वाले आदित्य धर को कई बार धोखा मिल चुका है. इतना ही नहीं लोगों ने उनकी स्क्रिप्ट्स भी चुराई है. लेकिन आदित्य ने कभी हार नहीं मानी और वो मेहनत करते रहे. अब 12 मार्च को आदित्य आपना 43वां बथडे (Aditya Dhar Birthday) मना रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, उनके स्ट्रग्ल और नेटवर्थ के बारे में-

6 साल किया डेब्यू करने का इंतजार

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक',  'आर्टिकल 370'  और धुरंधर जैसी फिल्में बनाने वाले आदित्य धर के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था. अपने करियर की शुरुआत में आदित्य को कई बार धोखे मिल चुके हैं, जिस वजह से उनके डेब्यू में काफी देरी हुई. अपने पुराने इंटरव्यूज में आदित्य मिले धोखे का जिक्र कर चुके हैं. रॉबिन भट्ट के साथ एकइंटरव्यू में आदित्य धर ने कहा था- 'मैं बहुत ज्यादा डिस्लेक्सिक था, मैं पढ़ नहीं पाता था. पढ़ाई में कमजोर था, लेकिन थिएटर और ड्रामा में मेरी बहुत दिलचस्पी थी. मेरा डेब्यू पहले 2013 में होना था, फिर 2016 में कोशिश की, लेकिन आखिरकार 2019 में ही हो पाया.'

कई बार धोखे का शिकार हुई आदित्य

आदित्य धर ने अपने इस इंटरव्यू में कई बार मिले धोखे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा था-  'मुझे कई बार धोखा मिला. लोगों ने मेरी स्क्रिप्ट चुरा ली और उन्हीं स्क्रिप्ट्स से 100 करोड़ की फिल्में बना लीं. कई बार मैं हार मानने वाला था, लेकिन रॉबिन भट्ट और प्रियदर्शन ने मुझे हौसला दिया. मेरे बड़े भाई ने भी मेरा पूरा साथ दिया.' आदित्य धर ने इस दौरान ये भी बताया कि कई बार तो शूटिंग से कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्में बंद कर दी जाती थीं. लेकिन फिर साल 2019 में आई विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने आदित्य धर की किस्मत बदल दी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 358 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसने विक्की कौशन के करियर वको नई पहचान दिलाई. 

भाई के साथ मिलकर खड़ा किया स्टूडियोज

फिर आदित्य धर सफलता की ओर बढ़ते चले गए. उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर B62 स्टूडियोज की शुरुआत की. इस बैनर के तले उन्होंने ‘आर्टिकल 370’ और ‘बारामुल्ला’ जैसी फिल्में बनीं. ‘आर्टिकल 370’ का बजट करीब 20 करोड़ रुपये था और इसने 105 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘बारामुल्ला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे लोगों ने पसंद किया. वहीं, पिछले साल आई धुरंधर तो छा गई और  दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. वहीं, अब धुरंधर का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने जा रहा है. जो कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

कितनी है आदित्य धर की नेटवर्थ?

आदित्य धर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो डायरेक्टर ने साल 2021 में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) संग शादी की थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर और यामी गौतम की नेटवर्थ (Aditya Dhar Net Worth) 100-104 करोड़ के करीब है. इनमें से कुल यामी की नेटवर्थ 70 करोड़ है. दोनों के पास बांद्रा में लग्जरी घर, चंडीगढ़ में डुप्लेक्स और हिमाचल प्रदेश में पैतृक घर है. इसके अलावा उनके पास BMW, Audi Q7 और Audi A4 जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं. बार-बार असफलताओं और धोखे से गुजरकर आदित्य धर आज बॉलीवुड के टॉप डायेक्टर की लिस्ट में आते हैं.

ये भी पढ़ें- बड़े-बड़े स्टार्स ही नहीं, 'Dhurandhar 2' में आदित्य धर के परिवार ने भी किया काम, कुछ तो पहले पार्ट में भी आए नजर

Continue reading on the app

  Sports

होटल चेंज, चंद्र ग्रहण और... कैसे एक टोटके ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप, सूर्यकुमार ने सुनाई इनसाइड स्टोरी

suryakumar Yadav on hotel change superstition: टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि 'होटल बदलने' वाला सुपरस्टिशन टीम के लिए काफी मददगार साबित हुआ, जिसने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने और फिर वर्ल्ड कप जीतने में मदद की. सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने अपने प्रैक्टिस सेशन के समय में बदलाव किया था. माना गया कि चंद्र ग्रहण के चलते ऐसा हुआ है. सूर्या ने इस पर भी खुलकर बात की. Thu, 12 Mar 2026 10:02:35 +0530

  Videos
See all

Hardik Pandya के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T05:30:04+00:00

Iran Vs US-Israel War News Updates: Lebanon में तबाही का भयानक मंजर, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T05:27:42+00:00

UCC पर 'Supreme Court' ने जो कहा है उसे आसान भाषा में वरिष्ठ अधिवक्ता Ashwini Upadhyay. से समझिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T05:28:40+00:00

News Ki Pathshala Live : ईरान अमेरिका युद्ध में रूस-चीन क्या खेल कर रहे? |Iran Israel Conflict|China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T05:34:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers